Back
चंडीगढ़ में नई आबकारी नीति से शराब की कीमतों में लगभग 2% बढ़ोतरी
VRVIJAY RANA
Mar 07, 2026 11:20:33
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति लागू कर दी है। नई नीति के लागू होने के साथ ही शहर में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। प्रशासन का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य आबकारी राजस्व बढ़ाना और शराब बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है।
नई आबकारी नीति के तहत देसी शराब, भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), बीयर और वाइन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
नई दरें लागू होने के बाद शराब खरीदने के लिए लोगों को पहले के मुकाबले अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि प्रशासन ने आयातित (इंपोर्टेड) शराब की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किया है।
नीति के अनुसार शहर में शराब के ठेकों की संख्या पहले की तरह ही रखी गई है। इन ठेकों की नीलामी तय प्रक्रिया के तहत की जाएगी। प्रशासन को उम्मीद है कि नई नीति से इस साल आबकारी राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
नई नीति में कुछ नए प्रावधान भी जोड़े गए हैं। शराब बिक्री केंद्रों पर निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी और रिकॉर्ड रखने जैसे नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अलावा कुछ विभागीय स्टोरों को भी विदेशी शराब बेचने की अनुमति दी गई है।
चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि नई आबकारी नीति से शराब बिक्री प्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी और अवैध बिक्री पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।
शराब के रेट में मामूली दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे 500 रुपये की बोतल महज 10 रुपये महंगी होगी। वहीं 2000 रुपये में मिलने वाली 40 रुपये महंगी होकर 2040 रुपये में मिलेगी।
देशी शराब (Country Liquor) – लगभग 2% तक बढ़ोतरी
आईएमएफएल (IMFL – भारतीय विदेशी शराब) – करीब 2% तक महंगी
भारतीय बीयर – लगभग 2% तक बढ़ोतरी
भारतीय वाइन – करीब 2% तक बढ़ोतरी
इंपोर्टेड शराब, इंपोर्टेड बीयर और इंपोर्टेड वाइन – कोई बढ़ोतरी नहीं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowMar 07, 2026 13:34:290
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 07, 2026 13:34:090
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 07, 2026 13:33:550
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 07, 2026 13:33:45Lakhimpur, Uttar Pradesh:वहीं पीड़ित ने दबंगों के डर के चलते घर पर ताला जड़ दिया है और पलायन का बोर्ड लगा दिया है
0
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 07, 2026 13:33:360
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:33:13Noida, Uttar Pradesh:बरेली: आईपीएस अंशिका वर्मा ने 'लंदन ठुमका दा' पर किया डांस
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 07, 2026 13:33:060
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 07, 2026 13:32:000
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 07, 2026 13:31:490
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 07, 2026 13:31:390
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:220
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 07, 2026 13:31:080
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 13:30:50Noida, Uttar Pradesh:हंगामे की सूचना मिलने पर भोजपुर थाने की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया...वहीं दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है
0
Report