Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
जामा मस्जिद श्रीनगर में यूम-ए-बदर स्मृति: मौलवी यूसुफ शाह की कुरान Kashmiri अनुवाद को श्रद्धांजलि
FWFAROOQ WANI
Mar 07, 2026 11:22:44
Srinagar,
Youm-ul-Badr Commemorated at Jama Masjid; Tributes Paid to Scholar and Mufassir Mirwaiz Yousuf Shah (RA) Srinagar, March 7, 2026: Youm-ul-Badr, marking the historic Battle of Badr, was observed today at Jama Masjid Srinagar, where Qur’an Khwani and remembrance meeting was held on the occasion of the 58th death anniversary of Mufassir-e-Qur’an Mirwaiz Molvi Muhammad Yousuf Shah (RA). The gathering was attended by Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq, along with other ulema and scholars, including Molana Showkat Keng who paid rich tributes to the life and legacy of the late Mirwaiz. Speaking on the occasion, Mirwaiz highlighted the significance of Youm-ul-Badr, describing it as a defining moment when faith and steadfastness led to the triumph of truth over falsehood, and urged Muslims to strengthen their unity and moral resolve. Referring to Ramzan as the month of the Qur’an, speakers paid tributes to Mirwaiz Molvi Muhammad Yousuf Shah (RA) for his historic translation of the Holy Qur’an into the Kashmiri language, calling it a priceless gift that enabled generations to connect with its message in their own language. Speakers also appreciated his steadfastness in exile, noting that despite being forced from his homeland he remained firm in his commitment to faith, scholarship, and the service of the community. They also expressed deep concern over the escalating situation in the Middle East, particularly the bombing and loss of innocent lives in Iran, and urged the international community to intervene and stop the violence and injustice. The gathering concluded with collective prayers for peace, justice, and unity of the Muslim Ummah, especially during the blessed days.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNaynee Jain
Mar 07, 2026 12:31:28
Noida, Uttar Pradesh:भारत की महिलाएं परंपरा की वाहिकाएं ही नहीं,परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विज्ञान भवन में महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारती- नारी से नारायणी के उद्घाटन समारोह में ये बात कही। निर्णय क्षमता,साहस और मेहनत का कोई जेंडर नहीं होता।आज हर क्षेत्र में भारतीय महिलाएं पुरुषों से बेहतर काम कर रही हैं। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने खुद ही अपने लक्ष्य तय करना शुरू कर दिया है। परिवार,समाज और देश की अपेक्षाएं महिलाएं अवश्य पूरी करें, लेकिन अपने मन की खुशी के लिए भी उन्हें कुछ समय निकालना चाहिए। पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने माताओं से अपील की कि जो माहौल उन्हें नहीं मिला, वह उन्हें अपनी बेटियों को जरूर देकर उड़ने के लिए खुला आकाश देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम करें, यह क्षमता उनमें है। अगर वे अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित करें, तो नारी से नारायणी बन जाएंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सभागार में उपस्थित महिलाओं के चेहरों पर मैं मुसकान देख रही हूं। बड़े और जिम्मेदार पदों पर आसीन महिलाओं को अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए। समारोह की अध्यक्ष राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य संचालिका सुश्री वी. शांता कुमारी ने इस मौके पर कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत महत्व दिया जाता है। नारी समाज को धारण करने वाली सुदृढ़ शक्ति है, इसलिए नारायणी बन सकती है। उन्होंने कहा कि मंगलाचरण या वेदों के अध्ययन की बात हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर, भारत की महिलाओं ने अप्रतिम शौर्य का परिचय हर क्षेत्र में दिया है।शांता कुमारी ने कहा कि महिला विचारकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भारती- नारी से नारायणी में हो रहे मंथन से निकलने वाली अमृत धारा को देश भर में पहुंचा कर सही विमर्श स्थापित करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है।उद्घाटन समारोह में भारतीय विद्वत परिषद की सचिव शिवानी वी. ने कहा कि नारी से नारायणी पवित्र यात्रा है। लोग अक्सर नारी के सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन नारी तो अपने आप में ही ऊर्जा और शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारती- नारी से नारायणी राष्ट्रीय सम्मेलन में हर नारी सशक्तीकरण की बात करने नहीं, बल्कि अपनी शक्ति को जगा कर आत्म-बोध के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन के इस सम्मेलन में मिलने वाले सुझाव भारत सरकार के संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे।आठ मार्च तक चलने वाले सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। सम्मेलन का आयोजन भारतीय विद्वत परिषद, राष्ट्र सेविका समिति और स्वयंसेवी संस्था शरण्या ने किया है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 07, 2026 12:31:08
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:माओवादी संगठन को साल का सबसे बड़ा झटका शनिवार को लगा, तेलंगाना के हैदराबाद में 130 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियार डाल दिये, आत्म समर्पण करने वाले माओवादी के ऊपर 4 करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपए का ईनाम था घोषित, माओवादी अपने साथ 124 हथियार लेकर पंहुचे , इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डीजीपी शिवधर रेड्डी ने राहत राशि देकर माओवादियों का स्वागत किया, आत्म समर्पण करने वालों में बड़ी संख्या में बस्तर मूल के माओवादी भी शामिल थे, PLGA बटालियन में सक्रिय 42 तेलंगाना स्टेट कमेटी में सक्रिय 30, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 32 , 2nd सीआरसी के 16 और केंद्रीय समिति सदस्य देवजी की टीम से जुड़े 10 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 07, 2026 12:30:42
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है- मंडी परिसर में 19 सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर गोदाम में सेंध लगाकर चावल के कट्टे बाहर निकालने मे सफल हो गये - जानकारी के अनुसार बदमाशों ने रात के समय 62 फुटा रोड की ओर से गोदाम की दीवार फाड़कर अंदर घुसपैठ की - पहले दो गोदामों में सेंध लगाने की कोशिश की गई, लेकिन तीसरे गोदाम जय दुर्गा राइस ट्रेड को निशाना बनाते हुए चोर दीवार तोड़कर बड़ी मात्रा में चावल के कट्टे बाहर निकालने में सफल हो गए- रात के समय सड़क पर चावल के कट्टे पड़े देख राहगीरों ने शोर मचाया, जिसके बाद चोर मौके से भागने लगे- इसी दौरान कोतवाली मंडी क्षेत्र की मंडी चौकी के इंचार्ज ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और जान जोखिम में डालकर एक चोर को पकड़ लिया- जबकि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए- बताया जा रहा है कि पीछा करने के दौरान चौकी इंचार्ज को चोटे भी आई है - घटना के बाद मंडी के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया और सवेरे मंडी परिसर में जमकर हंगामा हुआ - व्यापारियों का आरोप है कि मंडी में तैनात अधिकतर गार्ड रात के समय ड्यूटी पर नजर नहीं आते और कई गार्ड कर्मचारियों के निजी कामों में लगे रहते हैं - मंडी के पिछले हिस्से में पर्याप्त लाइट और सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था नहीं है- पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चोरों की तलाश शुरू कर दी है- वहीं मंडी परिषद के कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं - जिससे व्यापारियों में नाराजगी और बढ़ गई है - व्यापारी अब अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठा रहे हैं
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 12:24:28
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में 1108 कुंडीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ चल रही थीं। यात्रा के दौरान भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से धार्मिक और भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई।आयोजन समिति के अनुसार इस महायज्ञ में देश के विभिन्न स्थानों से संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि 1108 कुंडीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करना है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूरे आयोजन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 07, 2026 12:23:59
Moradabad, Uttar Pradesh:विजुअल मे थाना, गिरफ्तार आरोपी फोटो एवं वीडियो, परिवार का फ़ाइल फोटो(माँ, मृतक बहन और आरोपी), पुलिस प्रेस नोट, अस्पताल मे भर्ती माँ के फ़ाइल विजुअल और मोर्चेरी मे शव देखती पुलिस। मुरादाबाद की मझोला थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा माँ और बहन पर चाकूओ से वार करने वाला आरोपी बेटा, पुलिस पूछताछ मे आरोपी बोला गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद से में डिप्रेशन मे था जिसको लेकर बार बार माँ बहन समझाती थी जो मुझे बुरा लगता था, आरोपी के मुताबिक जब उसकी बहन ने उसको समझाया बार बार तो उसको बुरा लगा और डिप्रेशन के चलते उसने किचन से चाकू उठाकर लाकर बहन के कई वार कर मौत के घाट उतारा, आरोपी ने पुलिस कों ये भी बताया की बहन की चीखपुकार सुन जब माँ उसको बचाने आ गयी थी जिसके चलते उसपर भी चाकूओ से हमला कर दिया, बता दें आरोपी के बहन के ऊपर कई वार करने से बहन की हो गयी थी मौके पर ही मौत जबकि माँ गंभीर हालत मे अस्पताल मे है भर्ती, घटना के बाद घर से कार लेकर फरार हो गया था आरोपी हार्दिक, हार्दिक ने कल यानी शुक्रवार मे घर मे अपनी बहन पर चाकू से कई वार कर उसको उतार दिया था मौत के घाट, आरोपी हार्दिक ने अपनी माँ कों भी चाकूओ से कई वार करके कर दिया था गंभीर घायल, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 07, 2026 12:23:13
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी में रोजगार सेवकों ने 30 महीने का मानदेय न मिलने के विरोध में आत्मदाह की चेतावनी दी है... उन्होंने एसडीएम नीरज शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा... रोजगार सेवक तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे... रोजगार सेवकों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगे... रोजगार सेवकों को लगभग 30 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है... बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि... बीडीओ ने मानदेय न देने की बात कही है, जिससे रोजगार सेवक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं... उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में डीपीआरओ, सांसद और विधायक को कई बार लिखित शिकायतें दी गई हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ...
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Mar 07, 2026 12:22:32
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 07, 2026 12:22:22
Saharanpur, Uttar Pradesh:चौथे प्रयास में IAS, AIR 276 हासिल\nसहारनपुर के गांव मच्छरेड़ी निवासी विवेक सिंह सैनी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 276 हासिल कर सफलता पाई है। विवेक ने चौथे प्रयास में परीक्षा पास की। उनके पिता भोपाल सिंह सैनी LIC में प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकि माता संगीता सैनी गृहणी हैं। विवेक ने 10वीं-12वीं सेंट मैरी अकादमी से और इंजीनियरिंग DTU से की। IGL में एक साल नौकरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी, जिसमें परिवार ने पूरा साथ दिया। विवेक का कहना है कि लक्ष्य पर फोकस रखें, रिजल्ट की चिंता न करें। IAS बनकर वह गरीबों और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। विवेक सिंह सैनी के माता पिता बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे है\n\nबाइट - विवेक सिंह सैनी AIR 276\n\nबाइट - भोपाल सिंह सैनी विवेक के पिता
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 07, 2026 12:22:07
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के डिडौली थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी बंटी पुत्र राजेश, ग्राम खुंगावली थाना गजरौला को गिरफ्तार किया। आरोपी को 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:05 बजे पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1 लख 13 हजार 800 रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपी थाना डिडौली में दर्ज मुकदमा संख्या 45/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पूर्व में वर्ष 2025 में थाना रहरा में उसके खिलाफ धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिये रवाना कर दिया है। गिरफ्तारी टीम में थाना डिडौली के संजीव कुमार, मौ. तारिक, सुशील, नागेंद्र शामिल रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top