Back
राष्ट्रीय डेयरी मेले में मिनरल मिक्सचर से दूध उत्पादन बढ़ने की उम्मीद
KSKAMARJEET SINGH
Mar 07, 2026 11:21:46
Karnal, Haryana
राष्ट्रीय डेयरी मेले एवं एग्री एक्सपो 2026 के दूसरे दिन हुई दूध और सौंदर्य प्रतियोगिताएं, देसी नस्लों का दिखा जलवा
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चारे, उन्नत नस्लों और पशु प्रबंधन की जानकारी
एनडीआरआई ने तैयार किया मिनरल मिक्सर, दूध उत्पादन में होगी बढ़ोतरी
नौकरी छोड़ पशुपालन कर लाखों कमा रहे डेयरी उद्यमी
करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेरी मेला एवं एग्री एक्सपो 2026 के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान डेयरी किसानों और पशुपालकों में भारी उत्साह देखने को मिला。
मेले के दूसरे दिन दूध उत्पादन प्रतियोगिता और पशु सौंदर्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा मेले में किसानों और वैज्ञानिकों के बीच तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पोष्टिक चारे, उन्नत नस्लों और पशु प्रबंधन की जानकारी दी।
दूध व सौंदय प्रतियोगिताओं में अलग-अलग नस्लों की गाय और भैंसों को प्रस्तुत किया गया, जहां कृषि विशेषज्ञों द्वारा उनके दूध उत्पादन, शारीरिक बनावट और देखभाल के आधार पर मूल्यांकन किया गया。
दूध उत्पादन प्रतियोगिता में पशुपालकों ने अपनी उच्च उत्पादन क्षमता वाली गाय-भैंसों को प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों की टीम ने दूध की मात्रा और गुणवत्ता के आधार पर पशुओं का आकलन किया।
वहीं पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में सजे-संवरे पशुओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
संस्थान के निदेशक डॉ धीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय डेरी मेले में दूर-दूर से पशुपालक और किसान अपने उत्तम नस्ल के पशुओं के साथ पहुंचे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य पशुपालकों को उन्नत नस्लों, आधुनिक डेयरी तकनीकों और बेहतर पशुपालन पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को संस्थान की तकनीक काफी पसंद आ रही है । हमने पशुओं में दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक मिनरल मिक्सचर बनाया है जिसे जल्द ही किसानों तक पहुंचाया जाएगा। मेले में किसानों और पशुपालकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमने संस्थान के सभी वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी लगाई है।
प्रतियोगिता में भाग लेने आए किसान सागर ने बताया कि वह देसी गाय का पालन करता है और उसकी गाय ने दूध उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल किया है। उसने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर पशुपालन करना चाहिए, यह रोजगार का एक बेहतर जरिया है।
मेले में आई महिला उद्यमियों ने कहा कि वे दूध से डेयरी उत्पाद तैयार करती हैं इससे उन्हें बढ़िया रोजगार मिला है साथ ही वह गांव की अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं। उन्होंने अपने उत्पाद बेचने के लिए स्वयं सहायता समूह भी बनाया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowMar 07, 2026 12:32:250
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 07, 2026 12:31:500
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 12:31:360
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 12:31:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 12:31:170
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 07, 2026 12:31:080
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 07, 2026 12:30:420
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 12:24:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 07, 2026 12:24:11Noida, Uttar Pradesh:मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
0
Report
ASAkash Sharma
FollowMar 07, 2026 12:23:590
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 07, 2026 12:23:130
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 07, 2026 12:22:570
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 07, 2026 12:22:320
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 07, 2026 12:22:220
Report