Back
मधेपुरा के Shankarapur में आग से गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर राख
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 22, 2026 07:45:16
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात एक दर्दनाक अग्निकांड की घटना सामने आई, जिसमें एक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। शंकरपुर थाना क्षेत्र के गिद्दा पंचायत अंतर्गत कजरा कामत वार्ड संख्या 10 में शनिवार देर रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। यह आग गृहस्वामी मो. इस्लाम के फूस और लार-पतवार से बने घर में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर अपनी चपेट में ले लिया।
चार बकरियों सहित कई पशुओं की मौत : आग की लपटों में चार बकरियां और उनके बच्चे (नेमने) सहित करीब आधा दर्जन पालतू पशु झुलसकर मर गए। पशुओं की चीख-पुकार से पूरा माहौल दहल उठा।
लाखों का सामान जलकर राख : अग्निकांड में घर में रखा रूई धुनने वाला लाखों रुपये का मशीन, कपड़े, बर्तन, बिछावन, अनाज और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। परिवार की वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही पलों में खत्म हो गई।
आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने बाल्टी, मोटर और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि सब कुछ जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, मगर तब तक आग पूरे घर को निगल चुकी थी।
गृहस्वामी मो. इस्लाम ने बताया कि यह हादसा बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुआ। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठीं तो ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी राहुल कुमार से शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 09:07:520
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 22, 2026 09:07:130
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 22, 2026 09:07:01Noida, Uttar Pradesh:pawan duggal byte cyber expert
0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 22, 2026 09:06:460
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 22, 2026 09:06:290
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 22, 2026 09:06:060
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 22, 2026 09:05:580
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 22, 2026 09:05:220
Report
0
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 22, 2026 09:03:080
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 09:02:280
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 09:01:430
Report