Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
रांची में सुपर 8: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पर शहर की नजर
KCKumar Chandan
Feb 22, 2026 09:06:06
Ranchi, Jharkhand
आज सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले पर सब की नजर है, इस मुकाबले को लेकर रांची के लोगों की क्या प्रतिक्रिया है और क्या कुछ उम्मीदें हैं जानते है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDEVENDRA BISHT
Feb 22, 2026 10:47:07
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा नगर के सिमकनी मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे सम्मेलन से पूर्व नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई, जिसने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज संगठन, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार रखे और लोगों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 22, 2026 10:46:51
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अवैध निर्माण पर पुलिस पर ग्रामीणों का हमला फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र के नगला जोधा में आज हंगामा मच गया। अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर दी। दबंगों ने पुलिस वाहन पर हमला बोला, महिलाओं ने महिला कांस्टेबल की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें जीप में बिठाते ही ग्रामीण भड़क गये—"पुलिस के अनुसार, पहले ग्रामीणों ने ही पुलिस पर हमला किया। एक महिला का आरोप है कि बिना बताए उसके पति और बच्चे को ले जा रहे थे पुलिसकर्मी। विरासत में घर बचाने को वह भिड़ गई—महिला कांस्टेबल से खींचतान, दरोगा ने धक्का दिया। नोकझोंक में पुलिस ने ग्रामीणों को पहले मारा, फिर कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है, पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही थी।" "हमारा घर बचाओ! पुलिस ने बिना सुने पकड़ लिया... पति-देवर को ले गए!" चौकी इंचार्ज ने तुरंत मुकदमा दर्ज कराया। 3 नामजद अभियुक्त, 20 महिलाओं सहित 30 अज्ञातों पर केस। मामला देर रात था
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 22, 2026 10:46:34
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी के नेहरू कॉलोनी और बसंत विहार थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी हेमंत सेमवाल समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महज ढाई लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में नशे की हालत में इस क्रूर वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना का सिलसिला 11 फरवरी को शुरू हुआ, जब शास्त्री नगर निवासी संतराम धीमान ने अपने 28 वर्षीय पुत्र दिगंबर धीमान की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि दिगंबर 9 फरवरी को कोर्ट की तारीख पर गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिगंबर के साथ नशा करने वाले उसके साथी भी गायब हैं। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने 17 फरवरी को एक संदिग्ध टैक्सी चालक राजनंदन को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने कबूला कि 9 फरवरी की रात आरोपियो ने एक शव को कंबल में लपेटकर उसकी टैक्सी की डिग्गी में रखा और हरिद्वार के पास चिड़ियापुर के जंगलों में ले जाकर रेत में दबा दिया। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने दिगंबर का शव बरामद किया। एसएसपी देहरादून का कहना है कि हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है
0
comment0
Report
Feb 22, 2026 10:45:21
Shankarpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नैतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी शिवपुर मोहरनिया थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व SSB की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.02.2026 को समय 00.08 बजे इण्डो नेपाल बार्ड पिलर संख्या 651/11 के पास के तरफ से एक नफर अभियुक्त मीनू उर्फ अब्दुल रऊफ पुत्र अब्दुल गफूर निवासी कल्लन खाँ मोहल्ला थाना नानपारा जनपद बहराइच उम्र 32 वर्ष का 41 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 – 036/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त मीनू उर्फ अब्दुल रऊफ पुत्र अब्दुल गफूर निवासी कल्लन खाँ मोहल्ला थाना नानपारा जनपद बहराइच को पेशी जेल भेजा गया।
1
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 22, 2026 10:36:13
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांग्ला यार्ड स्थित सेरसा ग्राउंड में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। घटनास्थल की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथ में पहने हुए कड़े बरामद हुए हैं, लेकिन युवक के पास से ऐसा कोई भी पहचान पत्र, मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों के थानों को फोटो भेजकर संपर्क साधा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ युवक की पहचान जुटाने की कोशिशों में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 22, 2026 10:35:46
Paradeep, Odisha:Anchor - ଧାନ କ୍ରୟରେ ଅନିୟମିତତା, କଟନୀ ଛଟନୀ, ବିପଯ୍ୟସ୍ଥ୍ୟ ଆଇନ ଶୃଙ୍ଖଳା,ମହିଳାମାନଙ୍କ ପ୍ରତି ଦିନକୁ ଦିନ ଅତ୍ୟାଚାର ବୃଦ୍ଧି ପାଇବା ଆଦି ପ୍ରତିବାଦରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ବିଜୁ ଜନତା ଦଳ ପକ୍ଷର ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖରେ ବିକ୍ଷୋଭ ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିବା ସହିତ ରାଜ୍ୟପାଳଙ୍କୁ ଦାବୀପତ୍ର ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଥିଲା ।ଏହି ଅବସରରେ ସ୍ଥାନୀୟ କଲେଜ ଛକ ନିକଟରୁ ଜିଲ୍ଲା ବିଜେଡି ସଭାପତି ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ମୁଦୁଲିଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ଆୟୋଜିତ ଶୋଭାଯାତ୍ରାରେ ବାଲିକୁଦା-ଏରସମା ବିଧାୟକ ସାରଦା ପ୍ରସାଦ ଜେନା,ତିର୍ତ୍ତୋଲ ବିଧାୟକ ରମାକାନ୍ତ ଭୋଇ,ପାରାଦ୍ବୀପ ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟକ ସମ୍ବିତ ରାୌତରାୟ, ବିଜେଡି ନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ପ୍ରମୁଖ ବହୁ ବିଜେଡି ଓ କର୍ମୀ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ । ବାଇଟ-୧-ପ୍ରଶାନ୍ତ ମୁଦୁଲି,ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟକ ତଥା ଜିଲ୍ଲା ସଭାପତି ବିଜେଡି ଜଗତସିଂহପୁର ବାଇଟ-୨-ସାରଦା ଜେନା,ବିଧାୟକ, ବାଲିକୁଦା-ଏରସମା ବାଇଟ-୩- ପ୍ରତାପ ଜେନା।( ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ) ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା ( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 22, 2026 10:34:26
Danapur, Bihar:बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा, के पास सड़क दुर्घटना मे दो लोगों क़ी मृत्यु हो गई, फिलहाल मृत पति क़ी पहचान त्रिसूल पाण्डेय पिता स्वर्गीय सिद्धेश्वर पांडे एवं उनकी पत्नी गीता देवी के रूप मे क़ी गई है फिलहाल मृत पति पत्नी पुराना सब्बलपुर बरहरा थाना बबुरा भोजपुर के रूप मे हुई है बिहटा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संभाल रही मौके पर ग्रामीण भारी क़ी संख्या मे जुट गए, मृत पति पत्नी आरा से पटना बाइक से जा रहे थे, हादसा बिहटा के खेदलपुरा मे हुआ है फिलहाल ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है, ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है.फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है फिलहाल गोतिया मे रहने वाले शशी भुसन पाण्डेय ने बताया क़ी पुराना संबलपुर बबुरा थाना के पास से बाइक से पटना जा रहे थे ये हादसा बिहटा के खेदलपुरा के पास हुआ है फिलहाल बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कर दिया है और शव को कब्जे में ले लिया है
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 22, 2026 10:34:14
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास के देवता गांव में वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से रास्ता बनाकर परिवहन के मामले में विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों और सामने आई खबरों के बाद विभाग ने मौके पर सख्ती दिखाते हुए एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, लीज धारक लंबे समय से वन विभाग की जमीन में अवैध रास्ता बनाकर पत्थरों से भरे डंपरों का परिवहन कर रहे थे। विभाग द्वारा समय-समय पर खाई खोदकर रास्ता बंद किया जाता रहा, लेकिन आरोप है कि रात के अंधेरे में खाई को फिर भरकर अवैध आवागमन जारी रखा जाता था। लगातार निगरानी और शिकायतों के बाद वन विभाग ने अनाधिकृत रूप से वन क्षेत्र में रास्ता बनाने के प्रयास के मामले में पाटन मेवान निवासी जगदीश नामक व्यक्ति के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट 1953 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। साथ ही वन विभाग की टीम ने मौके पर दोबारा गहरी खाई खोदकर तथा तारबंदी कर अवैध रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 22, 2026 10:33:59
New Delhi, Delhi:दिल्ली कैंट विधानसभा के चाणक्यपुरी मंडल में मोदी की 131वीं मन की बात पबित्रा मार्गरिटा विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार ने सुनी। भाजपा चाणक्यपुरी मंडल अध्यक्ष, जिला करोल बाग दिल्ली अध्यक्ष, बीजेपी कार्यकर्ताओ शामिल हुए। लोकेशन: चाणक्यपुरी। एंकर: दिल्ली कैंट विधानसभा मंडल चाणक्यपुरी मंडल में पबित्रा मार्गरिटा विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार ने मोदी की 131वीं मन की बात सुनी साथ ही कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Holi का त्यौहार स्वदेशी उत्पादों के साथ मनाये—घर घर ये बात पहुँचेगी लोगों को एक दूसरे से सहयोग करते अच्छा लगा मन की बात सुनकर। स्पीच बाइट: पबित्रा मार्गरिटा विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार। बाइट: बिरेन्द्र बबर अध्यक्ष जिला बीजेपी। बाइट: बीजेपी कार्यकर्ता। पिटुसी: शरद भारद्वाज
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Feb 22, 2026 10:33:22
New Delhi, Delhi:प्रवीण शंकर कपूर, बीजेपी दिल्ली मीडिया इंचार्ज दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी विधानसभाओं में दिल्ली बेहाल संवाद की शुरुआत दिल्ली है बेहतर दिल्ली, बदहाल दिल्ली 11 साल थी। दिल्ली में यह समस्या देकर गए। दिल्ली सरकार ने हर विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अलग से दिया है काम हो रहा है दिल्ली में बस इलेक्ट्रिक 2000 हजार शुरू हुई अबतक, राशन कार्ड की सुविधा साथ फ्री सिलेंडर का वादा किया वो पूरा किया आरोग्य मंदिर बनाए, मेनिफेस्टो में जो वादा किया वो पूरा करेंगे 2500 रुपए भी देंगे। इन्होंने पंजाब में महिलाओं को पैसे देने की बात कही थी इन्होंने दे दिया
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 22, 2026 10:33:10
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।ग्राम खैरा में भक्ति और आस्था के केंद्र शिव मंदिर में पूजा करने गई एक महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है।जब प्रार्थिया गांव के तालाब किनारे स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला राजा उर्फ चंदसेन नेताम वहां अचानक पहुंच गया और बुरी नीयत से महिला के दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के कड़े विरोध करने पर आरोपी आपा खो बैठा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर जैसे ही गांव के अन्य लोग मंदिर की ओर दौड़े, आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम सक्रिय हुई और आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी और कुछ ही घंटों के भीतर राजा नेताम को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 22, 2026 10:32:58
Betul, Madhya Pradesh:प्रदेश सरकार का बजट पेश होने के बाद अब सरकार जिला स्तर पर उसकी उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने में जुट गई है। इसी कड़ी में मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैतूल जिले की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दी गई है। बजट में बताए गए 78 हजार करोड़ रुपये के घाटे को लेकर उठे सवालों पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बजट में आय-व्यय का अंतर पूरी तरह परिलक्षित है और घाटा हर देश और हर सरकार के बजट में रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए नए प्रावधान करती है और आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार ही राज्य सरकार कर्ज लेती है। जो इनकम और एक्सपेंडिचर का अंतर है, वही घाटा है। यह हर बजट में होता है और आरबीआई की तय सीमा के भीतर है। केंद्र से मिलने वाले अनुदान और टैक्स हिस्सेदारी पर पूछे गए सवाल के जवाब में खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश का बजट अब बढ़कर 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2023 में यह करीब 23 हजार करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा कि जब बजट का आकार बढ़ता है तो कर्ज और काम दोनों बढ़ते हैं। बजट बढ़ेगा तो कर्ज भी बढ़ेगा और विकास कार्य भी बढ़ेंगे। केंद्र से रुके हुए अनुदान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ योजनाओं में जरूरी कम्प्लायंसेस पूरी नहीं हो पाई थीं, जिस पर मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र के प्रावधानों के अनुसार ही राशि प्राप्त होगी। वहीं चुनाव में किए गए गेहूं की MSP बढ़ाने के वादे पर खंडेलवाल ने कहा कि सरकार ने इसके लिए प्रावधान किए हैं और जितना वादा किया है, उतना दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने यह कभी नहीं कहा कि यह बढ़ोतरी इसी साल लागू होगी। कुल मिलाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बजट को संतुलित बताते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है,लेकिन MSP और केंद्र अनुदान को लेकर सरकार की टाइमिंग पर सवाल अभी भी बने हुए है।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 22, 2026 10:32:23
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर मे अब नगरपालिका आवारा कुत्तो की नसबंदी करवायेगी ,इसके लिये नगरपालिका ने ओनलाइन टेंडर जारी किया ,टेंडर होने के बाद कुत्तो की नसबंदी अगले महीने से शुरु कर दी जायेगी ,आवारा कुत्तो की वजह से कई लोग इसके शिकार बन चुके है ,इसलिए अब इन कुत्तो की नसबंदी करवाई जा रही है ,नगरपालिका सीएमओ ने बताया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाया जायेगा,ABC सेंटर डिजाइन करके टेंडर अपलोड कर दिया है मार्च तक ओपन हो जाएगा ABC केंद्र बनने के बाद कुत्तो को उसमे रखा जाएगा जहां उनकी नसबंदी की जाएगी साथ ही आश्रय स्थल की योजना है जिसमें इस प्रकार के पागल या आवारा कुत्ते होंगे जो बुजुर्ग बच्चों को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाते हैं तो उनको भी वहां रखकर इलाज किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top