Back
बिहार में सम्राट चौधरी बनाम पप्पू यादव: लॉ एंड ऑर्डर पर गरमा-गरमी
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 22, 2026 09:05:22
Patna, Bihar
बिहार के DY CM और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बिना नाम लिए सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पुलिस के डर से हाथी भी बीमार होकर हॉस्पिटल जाना चाहता है। इसपर सांसद पप्पू यादव ने पटलवार किया और सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है सम्राट चौधरी और पप्पू यादव के बयान पर राजनीति गर्मा गई है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा सम्राट चौधरी जी के गृह मंत्री बनने के बाद बिहार के लोगों में एक उम्मीद जगी थी कि बिहार की गिरती विधि व्यवस्था को दुरुस्त होगा, लेकिन ढाक के तीन पात निकले। सम्राट चौधरी जी नीतीश कुमार जी से भी बदतर गृह मंत्री साबित हुए।आज तक नीट छात्रा के बलात्कारियों का पता चला? हत्यारों का पता चला? नहीं चला। सिर्फ सम्राट चौधरी नकल करते हैं आदित्यनाथ योगी की, निकलता है ढाक के तीन पात। अगर कुछ करना है तो बिहार की विधि व्यवस्था ठीक करें, अन्यथा माना जाएगा कि बिहार के सबसे फेल गृह मंत्री सम्राट चौधरी हैं। हम हाथी और बंदर की बात तो नहीं करेंगे, हम चोर और सिपाही की बात करेंगे। और ये देखना पड़ेगा कि चोर और सिपाही में बड़ा कौन है। लेकिन गृह मंत्री लगता है कि चोर और डाकू को पकड़ नहीं पा रहे हैं, गृह मंत्री से भारी बिहार में अपराधी हैं।
RJD के प्रवक्ता बजाज अहमद ने कहा खासतौर से सत्ता पक्ष के जो गृह मंत्री हैं, उनको बिहार में बेटियों के साथ जो बलात्कार, व्यभिचार, अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, जिस तरह से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो रही है, और वो चर्चा कर रहे थे लॉ एंड ऑर्डर पर, लेकिन उस पर चर्चा नहीं करके हाथी और चींटी की चर्चा करके कहीं ना कहीं मुद्दों को भटकाने का काम किया है। ऐसे मुद्दों को भटकाने वाली कार्रवाइयां एक मंत्री के मुंह से शोभा नहीं देता। और दूसरी ओर प्रतिउत्तर में जिस तरह की भाषा आई है, वो भी ठीक नहीं है। मुद्दों के आधार पर जब सरकार घिरी हुई है, जब सरकार को हम नीट के मामले से लेकर के बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के मामले तक में घेर चुके हैं, तो अब सरकार के मंत्री को आप अन्य भाषाओं से मत अलंकृत कीजिए, बल्कि उनसे स्पष्ट पूछिए। लेकिन जिस तरह पप्पू यादव ने अब बंदर बोल दिया है... मैं तो बोल ही रहा हूं कि प्रतिउत्तर में भी ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
बाइट--- एजाज अहमद प्रवक्ता आरजेडी
जेडयू के MLC खालिद अनवर ने कहा की कुछ लोग बिहार की राजनीति पे बोझ की हैसियत रखते हैं। कुछ पॉलिटिकल लोग ऐसे हैं जिन्होंने बिहार में सिर्फ ड्रामा किया, बिहार के लोगों का एक्सप्लॉयटेशन किया और पैसे दिखा करके गरीबों को अपनी तरफ राबिद किया, अपना उनका वोट लिया, इससे ज्यादा उनको आता جاتا नहीं है। पप्पू यादव जी बिहार की पॉलिटिक्स के एक अच्छे एक्टर हैं जिन्होंने हमेशा एक्टिंग करके, लोगों को बेवकूफ बनाकर के गरीबों का वोट लिया और वो ये समझने को तैयार नहीं हैं कि राजनीति भी एक अच्छे लोगों की चीज है, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू और नीतीश कुमार जैसे लोग भी राजनीति में हैं। उनको देखकर के यह लगता है कि राजनीति सिर्फ निगेटिव लोगों की है, ऐसे लोगों की है जो सिर्फ एक्टिंग करना जानते हैं। पप्पू यादव जी ने समाज के लिए कभी कोई भला काम नहीं किया। वो नौजवानों को गुमराह करते हैं, गरीबों को लालच देते हैं और इसी तरह की हरकतें करते हैं। और ये जहां तक सम्राट चौधरी की बात है, देखिए सम्राट चौधरी एक अच्छे पॉलिटिकल घराने से उनका रिश्ता है और उन्होंने कभी नकारात्मक पॉलिटिक्स नहीं की। जब से वो होम मिनिस्टर बने हैं बिहार में, उन्होंने कोशिश की है कि नीतीश कुमार के रास्ते पर चलें, ना किसी को बेवजह फंसाएं और ना किसी को बेवजह छोड़ें। ना फंसाना है, ना छोड़ना है। इसके बावजूद अगर सम्राट चौधरी पे उल्टी-सीधी बातें करना, उनको नए-नए नाम देना, उनकी क्षमताओं पे सवाल खड़ा करना, ये दर्शाता है कि पप्पू यादव जी हताश और उनके पॉलिटिकल एक्टिंग में कहीं ना कहीं बाधा बन रहे हैं, सम्राट चौधरी।
बाइट--- खालिद अनवर एमएलसी जेडीयू
बीजेपी MLC हरी सहनी ने कहा सम्राट चौधरी मुझे भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं, बिहार में विकास की धारा बहाने वाली एक एनडीए के एक सिपाही बोल रहा है कि भाई, हाथी कहने का अर्थ वो सम्मान के साथ बोले हैं कि आज सबल लोग भी डरते हैं। ये प्रसन्नता का विषय है कि ये जंगल राज नहीं है, ये मंगल राज का ये निशानी है कि लोग अब डरते हैं, जो लोग पहले अपने विषय को सामाजिक विषय बनाकर थोपते थे, उनको अब डरना पड़ेगा। बताइए साहब, अब कोर्ट में यदि केस लंबित है, तो कोई ना कोई प्रताड़ित हुए होंगे। अब उस पर यदि डिसीजन आता है, 'अरे सामाजिक मुद्दा, हमको जो है सो हम फलाने केस के लिए आवाज दिए हैं इसलिए लोग हम पर प्रहार कर रहे हैं', ये गलत बात लोग समझेंगे और समझ कर के ये सब बिहार के हित में हो रहा है। अब जो लोग अपने विषय को सामाजिक विषय बनाकर थोपते थे, वो संभल कर चलेंगे अब। ये बढ़िया बात है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 22, 2026 10:36:130
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 22, 2026 10:35:590
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 22, 2026 10:35:460
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 22, 2026 10:34:260
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 22, 2026 10:34:140
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 22, 2026 10:33:590
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 22, 2026 10:33:220
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 22, 2026 10:33:100
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:32:580
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 10:32:330
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 22, 2026 10:32:230
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 22, 2026 10:31:570
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 22, 2026 10:31:020
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 10:30:400
Report