Back
195वीं जयंती पर सावित्रीबाई फुले के शिक्षा एवं समानता संदेश का उत्सव
RKRaj Kishore
Jan 03, 2026 13:20:49
Lakhisarai, Bihar
शहर के एक निजी होटल में समाज सुधारक एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर माली-मालाकार समाज से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखी गई। समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षित कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूत आवाज बुलंद की। आज भी उनके विचार समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष और योगदान को आत्मसात करने की अपील की। वहीं सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके द्वारा शुरू किए गए शिक्षा आंदोलन ने देश को नई चेतना दी। समाज को उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल प्रेरणादायक बना।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowJan 04, 2026 10:15:480
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 04, 2026 10:02:240
Report
HBHemang Barua
FollowJan 04, 2026 10:02:020
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 04, 2026 10:01:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 04, 2026 10:01:350
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 04, 2026 10:01:140
Report