Back
ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत, अमेरिका-ईरान के इजरायल हमले से हलचल
ASAmit Singh
Mar 01, 2026 13:19:50
Kishanganj, Bihar
अमेरिका और ईरान के इजरायल पर हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला खामनेई की मौत हो गई। वहीं खामेनेई की मौत पर कांग्रेस सांसद ने उन्हें शहीद बताया। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खामेनेई का फोटो शेयर करते हुए अपने फेसबुक हैंडल पर साबिर जफर की शायरी के जरिए अपना शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि न इंतिज़ार करो इनका ऐ अज़ा-दारो, शहीद जाते हैं जन्नत को घर नहीं आते। किशनगंज के विशनपुर में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पहुचें राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से पूछने पर उन्होंने अपने बयान पर कायम थे उन्होंने कहा कि ईरान हमेशा से भारत का बहुत अच्छा दोस्त रहा है। जब जब पाकिस्तान भारत को आंख दिखाने की कोशिश किया है तब तब ईरान भारत के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जब ईरान के राष्ट्रपति की मौत हुई थी तो भारत मे एक दिवसीय राष्ट्रिय शोक घोषित किया गया था। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी दुनिया मे उथल पुथल मची हुई है और पीएम मोदी चुप्पी साध रखा है। हमारी विदेश नीति कही न कही फेल रही है। सांसद ने कहा कि अमेरिका हर दिन टैरिफ बढ़ाता है और पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय बातें करता है, जिससे साफ जाहिर होता है कि हमारी विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। दुनिया में साम्राज्य वादी ताकतों से जो भी व्यक्ति लड़ते हुए मारा जायेगा वो शाहिद है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खुद को सीमांचल का हितेषी बताते हुए केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर जोरदार हमला कर कहा कि सीमांचल के साथ राजनीति न कर विशेष पैकेज देकर विकास की जरूरत है। इस बजट में और पिछले बजट में भी सीमांचल के लिए कोई घोषणा नहीं। किशनगंज में एएमयू की सेंटर के लिए सरकार फंड रिलीज के लिए तैयार नहीं। यहां के बेरोजगार युवा अन्य प्रदेशों में जाकर रोजगार कर रही है लेकिन केंद्र सरकार सीमांचल के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना चाहती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
