Back
कटिहार के कुर्सेला पुल से युवक ने आत्मघाती कदम उठाया, स्थानीय किसानों ने बचाई जान
RKRANJAN KUMAR
Feb 16, 2026 18:16:25
Katihar, Bihar
पूर्णिया के युवक ने कटिहार के कुर्सेला कोसी रेलवे पुल पर से लगाया छलांग, किसानों ने बचाई जान पुल से ऊंची छलांग लगाने के कारण युवक का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया युवक की पहचान पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला, पूर्णिया सिटी निवासी के रूप में हुई दोनों गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर नदी में छलांग लगाई और बहते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया युवक ने होश में आने के बाद अपनी आपबीती भी सुनाई कटिहार के कुरसेला कोसी रेलवे पुल से सोमवार को 25 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी । करीब 500 मीटर तक तेज धार में बहने के बाद स्थानीय गोताखोरों और किसानों ने उसकी जान बचाई। पुल से ऊंची छलांग लगाने के कारण युवक का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। युवक की पहचान पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला, पूर्णिया सिटी निवासी 25 वर्षीय कालू चंद्र दास, पिता नगेंद्र चंद्र दास के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। स्थानीय किसान रामस्वरूप महतो ने बताया कि वे नदी किनारे खेतों में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने युवक को पानी में बहते देखा। उन्होंने तुरंत गोताखोर अर्जुन साहनी और हरदयाल महतो को सूचना दी। दोनों गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर नदी में छलांग लगाई और बहते हुए युवक को पानी से बाहर निकाला। गोताखोरों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद वह होश में आया। होश में आने पर उसने अपना नाम-पता बताया। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्णिया के खुश्की बाग इलाके में एक कपड़े की दुकान में पिछले चार वर्षों से काम करता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने बताया कि वह अपने परिवार, पत्नी और माता-पिता से जुड़ी कुछ घटनाओं से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 16, 2026 18:45:320
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 16, 2026 18:45:190
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 16, 2026 18:45:100
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report