Back
कटिहार में मुखिया पर हमला: अवैध कारोबार के शक के बीच पिटाई
RKRANJAN KUMAR
Feb 05, 2026 08:48:48
Katihar, Bihar
मुखिया ने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत, हुई पिटाई
दोनों पक्ष ने मामला करवाया थाना में दर्ज,
पुलिस-पब्लिक जनसंवाद में शिकायत करना पड़ा भारी, मुखिया से मारपीट का वीडियो आया सामने
पुलिस कप्तान को जाते ही कुछ देर के बाद मुखिया को हुई जमकर पिटाई
हुई मारपीट जान की सुरक्षा को लेकर मुखिया ने लगाया पुलिस प्रशासन न्याय की गुहार
मारपीट घटना बिहार- बंगाल सीमा स्थित कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत का
मारपीट को लेकर मुखिया ने स्थानीय थाना एवं नगर थाना में आवेदन देकर जान से मारने का आरोप लगाया है
कटिहार जिला के रोशना थाना क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुखिया के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व सी रोशना थाने में एसपी शिखर चौधरी की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। इसी दौरान स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के अगले दिन गांव में सड़क निर्माण की जांच के लिए विभागीय टीम पहुंची। इसी दौरान शिकायत से नाराज लोगों ने मुखिया प्रमोद कुमार सिंह पर हमला कर दिया। आरोप है कि मुकेश यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, लड्डू यादव और अशोक यादव ने मिलकर मुखिया की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुखिया प्रमोद सिंह का कहना है कि जनसंवाद के दौरान उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने उन्हें निशाना बनाया । मारपीट की पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। घटना की सूचना मुखिया ने फोन पर एसपी को दी। इसके बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जबकि कटिहार एसपी शिखर चौधरी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 18:16:250
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 16, 2026 18:16:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 16, 2026 18:16:000
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:510
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 16, 2026 18:15:400
Report
SMSubhasis Mandal
FollowFeb 16, 2026 18:15:180
Report
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 16, 2026 18:01:150
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 16, 2026 18:00:590
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 16, 2026 18:00:250
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 16, 2026 18:00:120
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 17:46:560
Report
1
Report