icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गेहल पंचायत में 25 केवी ट्रांसफॉर्मर बार-बार फेल, 63 केवी ट्रांसफरमर की मांग

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन- हरिपुरधार (सिरमौर) बिजली समस्या से जूझ रहे रेणुका की गेहल पंचायत के लोग, गेहल गांव में बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग परेशान। 30 जून को भारी बारिश के दौरान जल गया था 25 केवी ट्रांसफॉर्मर, बिजली आपूर्ति न होने के कारण करीब एक सप्ताह अंधेरे में डूबा रहा गांव, लोगों ने ट्रांसफार्मर को पंचायत घर के साथ स्थापित करने की उठाई मांग, लोगों ने 25 केवी से ट्रांसफार्मर की क्षमता 33 केवी करने की भी उठाई मांग। स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा एवं सूर्या शर्मा ने बताया कि वर्तमान में लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर गांव के बढ़ते विद्युत भार के लिए पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण यह बार-बार जल जाता है। उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 60 घर हैं और बढ़ती बिजली की आवश्यकता को देखते हुए यहां 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि भविष्य में लोगों को बिजली की समस्या से जूझना ना पड़े।
0
0
Report

स्टेयरिंग फेल होने से गैस सिलिंडर लदी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

Dipu RawatDipu RawatFollow2m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल-पनियरा मार्ग पर शनिवार को रसोई गैस सिलिंडर से लदी एक पिकअप वाहन की स्टेयरिंग फेल होने से वह अनियंत्रित होकर मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव के समीप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे राज गैस सर्विस की पिकअप में लगभग 64 रसोई गैस सिलिंडर लादकर विभिन्न गांवों में वितरण के लिए भेजा गया था। इसी दौरान मलमलिया उर्फ सिरसिया गांव के पास अचानक वाहन की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे चालक मुकेश वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर गैस एजेंसी संचालक ने तत्काल दूसरी पिकअप और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। इसके बाद सभी गैस सिलिंडरों को सावधानीपूर्वक दूसरे वाहन में स्थानांतरित कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बताया गया कि पिकअप में लदे सिलिंडर मलमलिया उर्फ सिरसिया, हरपुर तिवारी, तरकुलवा उर्फ भटगांवा, जरलहिया, लक्ष्मीपुर, अनहया और महदेवा सहित आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने थे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन की स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। सभी गैस सिलिंडरों को सुरक्षित दूसरे वाहन में रखवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करा दी गई है।
0
0
Report

बिहार में विपक्षी नेताओं की सुरक्षा पर पारदर्शिता की मांग तेज

Patna, Bihar:सुरक्षा कोई पॉलिटिकल सिंबल या फोटो दिखाने की चीज देंगे जिस पर हमेशा राजनीतिक कीजिए और रजत के प्रवक्ताओं को इस भाषा में पत्र मिला या नहीं मिला है इसकी जानकारी ये उनका आंतरिक मामला है लेकिन जहां सुरक्षा का मामला है हमारी सरकार नियम फर्स्ट टाइम अपेरेंट के आधार पर डिटेल लेती है राज्य की सुरक्षा कमेटी को समीक्षा के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ इस विषय पर कदम उठाते रहिए पत्र मिलना ना मिला यह राजद का आंतरिक मामला है यह राजद का मामला है रजत के मुख्य प्रवक्ता कर कह रहे हैं चुनाव उन्हें पत्र मिला है सुरक्षा को लेकर तो उनकी बातों को ही जायज़ समझा जाएगा रही बात समाचार बिहार में वर्तमान सरकार सभी तरीके से विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा में हमेशा झुलों ने की अपनी बहुत सारे ऐसे नेता हैं हमारे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं मदन मोहन प्रदेश अध्यक्ष तमाम लोगों की सुरक्षा में कटौती की गई और यह सरकार चाहती ही नहीं है जनता के बीच मजबूती से अनिरुद्ध तरीके से काम करने दिया जाए इसलिए इस तरीके से आडंबन खड़े कर रही है जनता का खून चूस कर महलों का निर्माण किया लालू ने अपने लिए सुरक्षा बढ़ाया घटाया जाना केंद्रीय एजेंसियों का मामला वैसे लालू परिवार से बिहार को सुरक्षा दी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कानपुर देहात में नाबालिग के साथ प्रेमजाल, धर्मांतरण और छेड़छाड़ के आरोप; 2 गिरफ्तार

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में एक नाबालिग छात्रा के साथ प्रेमजाल, छेड़छाड़, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मौका कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि स्कूल बस चालक मुख्तार कुरैशी ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर दूसरे धर्म के युवक राज राईन से दोस्ती कराई। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण छात्रा भय और मानसिक तनाव में रही। शिकायत के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने छात्रा को एक नशीला पदार्थ देकर उसे घर के खाने में मिलाने के लिए कहा और रात में घर के पास स्थित एक खंडहर में बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मोनिस समेत तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर तस्वीरें वायरल करने की बात कही गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण, छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बस चालक मुख्तार और राज राईन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी मोनिस की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

उत्तरकाशी: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्टालों का निरीक्षण किया; कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा उत्तरकाशी जिले कलेक्ट्रेट परिसर में सेवा सुशासन और समर्पण,जन जन की,जन जन के द्वार कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुँचे और उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उसके बाद कलक्ट्रेट आर्डोटोरियम हाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यक्रम का अवलोकन किया. कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे कर लिए और इन 5 सालों में सरकार के द्वारा अभूतपूर्व व जन कल्याणकारी विकास कार्य किए गए. वहीं इसी बीच प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जमकर सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
0
0
Report

जसपुर में 6 सरकारी भूमि पर अवैध मजार ध्वस्त, बुलडोजर से कब्जा हटाया गया

Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखण्ड में सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है जिसके मद्देनजर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के अहमदनगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध मजार को धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया...यहां बता दें की सरकारी भूमि लगभग 6 बीघा थी जिसमें मजार तथा मजार का प्रांगण था... जिसे प्रशासन ने कब्जा मुक्त कर दिया गया है\n\nवीओ : आपको बता दें कि जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर के क्षेत्र अंतर्गत अहमदनगर में आज सुबह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है जहां पर अहमदनगर स्थित 6 बीघा जमीन पर बने अवैध मजार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया...जहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा... जसपुर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया के निर्देश पर क्षेत्र में एक सर्वे कराया था कि किन-किन सरकारी भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक संरचनाओं कब्जाने की नीयत से बनाई गई है... इसी क्रम में उक्त अवैध मजार को चिन्हित करते हुए 3 सप्ताह पहले नोटिस जारी करते हुए भूमि संबंधी और निर्माण संबंधित दस्तावेज को दो सप्ताह में प्रशासन को दिखाए जाने का नोटिस चश्पा किया गया था.. प्रशासन के द्वारा मई और जून माह में दो बार नोटिस दिया गया लेकिन मजार संबंधी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए.. जिसमें अतिक्रमण हटाने के लिए SDM राहुल शाह के द्वारा आदेश जारी किया गया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया.. आज प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंच कर सुबह बुलडोजर की मदद से अवैध मजार को ध्वस्त कर भूमि को समतल बनाया गया\n\nजसपुर के उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि यह सरकारी भूमि है और मई माह में इनको नोटिस दिया गया था लेकिन उनके द्वारा कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया... इसके बाद हमारे द्वारा दूसरा नोटिस भेजा गया लेकिन उसके बाद भी किसी प्रकार का प्रमाण नहीं दिखा पाए.. तब हमने जून माह में बेदखली का आदेश जारी किया गया था लेकिन उसके 15 दिनों के बावजूद भी इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया ... आज प्रशासन के द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया... सरकारी भूमि पर जो भी अतिक्रमण है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और सभी की सुनवाई करते हुए विधिवत कार्रवाई की जाएगी\n\nबाइट : राहुल शाह..... उप जिलाधिकारी जसपुर
0
0
Report
Advertisement

Z प्लस सुरक्षा फिर से बहाल: लालू-राबड़ी को मिली सुरक्षा

Kishanganj, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को Z श्रेणी की सुरक्षा बहाल पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा की समीक्षा गृह विभाग की एक विशेष समिति करती है. गृह विभाग के अंदर एक सुरक्षा समिति होती है, जो समीक्षा करती है कि किस वीआईपी को कितनी सुरक्षा की आवश्यकता है. सुरक्षा समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को Z प्लस सुरक्षा को फिर से बहाल किया गया है. वही दूसरी ओर, राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर मंत्री ने तीखा पलटवार कर कहा कि विपक्ष अब विकास के मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय विभाजन की राजनीति कर रहा है. मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए आपस में लड़वाने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल थे, तब तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की याद क्यों नहीं आई.... लेकिन आज जब नीतीश कुमार एनडीए में हैं, और एनडीए के सभी नेता नीतीश कुमार को अभिभावक के रूप में देख रहे हैं.आज तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार की याद आ रही है. बैट: डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, मंत्री।
0
0
Report
Advertisement

पचपदरा में पीएम मोदी ने रिफाइनरी उद्घाटन का लाइव कार्यक्रम किया संबोधित

Pali, Rajasthan:मारवाड जंक्शन पाली इनफॉर्मर सुरेश पवार जिला रिपोर्टर संदीप राठौड़ मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति पर प्रधानमंत्री द्वारा पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित मारवाड़ जंक्शन के पंचायत समिति परिसर पर पचपदरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन हुआ ,विधायक केसाराम चौधरी उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा की अध्यक्षता में लाइव प्रसारण हुआ, प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को देखें सैकड़ो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अनेकों गांव से ग्रामीण भी पहुंचे, पंचायत समिति परिसर में नगरवासियों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन को देखा और सुना, प्रधानमंत्री द्वारा 1 लाख 5 हजार करोड़ की योजनाओं का आज उद्घाटन, शिलान्यास किया गया, इस मौके पर तहसीलदार शिवजी राम बावरी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़, भाजपा के पदाधिकारी सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे
0
0
Report

पचपदरा रिफाइनरी पर जूली का हमला: कांग्रेस ने 80% काम किया, भाजपा श्रेय ले रही

Alwar, Rajasthan:पचपदरा रिफाइनरी पर टीकाराम जूली का हमला: “80% काम कांग्रेस का, लागत दोगुनी कर श्रेय ले रही भाजपा” राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पचपदरा रिफाइनरी को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नींव यूपीए सरकार के समय आदरणीय सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में रखी गई थी, जिसकी शुरुआती लागत करीब ₹39,000 करोड़ थी। जूली ने दावा किया कि रिफाइनरी का लगभग 80 से 85 प्रतिशत कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूरा हुआ, लेकिन अब भाजपा सरकार इसका पूरा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का दो बार शिलान्यास कर चुके हैं और अब उद्घाटन भी दो बार करने की तैयारी है। उन्होंने रिफाइनरी में पहले हुई आग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस हादसे के कारणों को लेकर today तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जूली ने कहा कि उस समय बड़े स्तर पर रैली आयोजित की गई थी, लेकिन अब भीड़ नहीं जुटने के कारण इस बार कोई बड़ी सभा नहीं की जा रही है। लागत बढ़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ₹39,000 करोड़ की परियोजना को बढ़ाकर ₹90,000 करोड़ से अधिक तक पहुंचा दिया गया है, जो राजस्थान की जनता के पैसे का दुरुपयोग है। उन्होंने इसे खर्च को लगभग दोगुना करने जैसा बताया। जूली ने कहा कि रिफाइनरी राजस्थान की लाइफलाइन है और इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा तथा राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की वजह से यह परियोजना करीब छह साल देरी से शुरू हो रही है, जबकि यह पहले ही चालू हो सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकारी कर्मचारियों के जरिए रैली कराने का प्रयास किया गया, लेकिन विरोध के चलते अब केवल औपचारिक कार्यक्रम किया जा रहा है。 ईआरसीपी (ERCP) योजना को लेकर भी जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर और जयपुर में इस परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया। यहां तक कि शिलान्यास के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली。 पेपर लीक के मुद्दे पर भी जूली ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान को पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, लेकिन लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। सीकर में हुए पेपर लीक मामले में नौ दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी सवाल उठाए। जूली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान में ईंधन के दाम हरियाणा के बराबर करने की बात कही थी, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है। बाइट:टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष
0
0
Report

कनिका और विश्वविद्यालय का MOU

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) और कनिका हॉस्पिटल, हर्षनगर के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री के विद्यार्थियों को बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Training) और क्लीनिकल एक्सपोजर उपलब्ध कराना है। एमओयू के तहत विद्यार्थियों को अस्पताल में आधुनिक नेत्र चिकित्सा से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूर-दराज़ के मरीजों तक विशेषज्ञ नेत्र सेवाएं पहुंचाने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित तकनीकों से नेत्र रोगों पर अनुसंधान और डेटा विश्लेषण को बढ़ावा देने तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता अभियान संयुक्त रूप से चलाए जाएंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य संस्थान के बीच यह साझेदारी शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं आम जनता को भी आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। बाइट:- डॉ शरद बाजपेई , वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top