Back
कर्पूरी ठाकुर जयंती: नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास तेज
NJNarendra Jaiswal
Jan 24, 2026 09:49:28
Jasa, Bihar
पूर्व मंत्री संतोष निराला व विधायक वशिष्ठ सिंह ने किया पुष्प अर्पित, नीतीश कुमार को बताया सपनों का साकार कर्ता
वियो - कैमूर जिले के भभुआ शहर स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई। पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला और करगहर विधायक वशिष्य सिंह सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।
पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाती है। पूरे बिहार में जिला मुख्यालयों पर संगठन स्तर पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को पूरा करने का कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। समाज के हर तबके को न्याय, पिछड़े-दलित वर्गों का उत्थान, समान अवसर और समुचित आरक्षण की व्यवस्था नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है। 2005 से अब तक मुख्यमंत्री की ऊर्जा और समर्पण से बिहार का विकास हो रहा है।
करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जाति परिवार से ऊपर उठकर बिहार को संवारने का काम किया। युवाओं को संदेश है कि हर समाज को मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। जदयू कार्यकर्ता बिहार के समग्र विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाकर बिहार निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
बाइट - संतोष निराला - पुर्व परीवहन मंत्री बिहार सरकार
बाइट - वशिष्ठ सिंह करगहर विधायक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 24, 2026 16:01:520
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 24, 2026 16:01:380
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 24, 2026 16:01:240
Report
MTMD. TARIQ
FollowJan 24, 2026 16:01:090
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 24, 2026 16:00:330
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 24, 2026 16:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowJan 24, 2026 15:52:050
Report