Back
कैमूर में दूसरे चरण के नामांकन शुरू, 11 नवंबर को विधानसभा सीटों पर मतदान
NJNarendra Jaiswal
Oct 13, 2025 06:47:03
Jasa, Bihar
कैमूर में दूसरे चरण का नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू आज से
डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 20 अक्टूबर तक चलेगा नामांकन, 11 नवंबर को चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का नामांकन कैमूर जिले में आज से शुरू हो गया है। कैमूर जिलाधिकारी सुनील कुमार और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने सोमवार को मुंडेश्वरी सभागार में संयुक्त प्रेस वार्ता कर चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया और तैयारियों की जानकारी दी。
डीएम सुनील कुमार ने बताया कि नॉमिनेशन 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 23 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीटों — रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर — में 11 नवंबर को मतदान होगा। इनमें रामगढ़, मोहनिया और भभुआ विधानसभा में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तथा चैनपुर विधानसभा में सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रामगढ़ और मोहनिया विधानसभा क्षेत्र का नामांकन अनुमंडल कार्यालय मोहनिया में होगा, जबकि चैनपुर और भभुआ विधानसभा का नामांकन अनुमंडल कार्यालय भभुआ में किया जाएगा। नामांकन के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹10 हजार तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹5000 का नाजीर रसीद कटाना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवार के लिए एक प्रस्तावक और स्वतंत्र उम्मीदवारों के लिए 10 प्रस्तावक की आवश्यकता होगी。
कैमूर जिले में कुल 11 लाख 73 हजार 114 मतदाता हैं, जिनमें 6 लाख 20 हजार 360 पुरुष, 5 लाख 49 हजार 737 महिला, सात अन्य और 3010 सर्विस मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने यह भी कहा कि चुनाव अवधि में कोई भी व्यक्ति ₹50 हजार से अधिक की नकद राशि का परिवहन नहीं करेगा。
एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि जिले में सुरक्षा की दृष्टि से 8 सीपीएमएफ कंपनियां तैनात की गई हैं। जिला पुलिस बल के साथ सभी मतदान केंद्रों पर पांच लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 13, 2025 09:01:330
Report
0
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 13, 2025 09:01:180
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowOct 13, 2025 09:00:370
Report
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 13, 2025 09:00:170
Report
Hamirpur, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुस्करा पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को एक चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
7
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 13, 2025 08:47:380
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 13, 2025 08:47:220
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 13, 2025 08:46:560
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 13, 2025 08:46:390
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowOct 13, 2025 08:46:230
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 13, 2025 08:46:060
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowOct 13, 2025 08:45:520
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 13, 2025 08:45:400
Report