Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sri Ganganagar335001

अमित शाह के जयपुर दौरे पर नए कानूनों की प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण थाने में

PKPradeep Kumar
Oct 13, 2025 08:47:38
Sri Ganganagar, Rajasthan
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना परिसर में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर प्रवास के दौरान आयोजित नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण घड़साना थाना परिसर में LED स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे देखने काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस मित्र उपस्थित रहे। थानाधिकारी महावीर बिश्नोई ने बताया कि यह पहल आमजन को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देने और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जाखड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप ढिल्लों, भाजपा मंडल अध्यक्ष देव ढूंढाड़ा सहित सीएलजी सदस्य व पुलिस मित्र मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री विकास सामसुखा, अध्यक्ष पवन भांभू, व्यापारी छज्जूराम बंसल, प्रीतम दुआ, सतीश अग्रवाल और भीम आर्मी अध्यक्ष गुरमोहन सिंह भी शामिल हुए।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BMBiswajit Mitra
Oct 13, 2025 11:05:48
Ranaghat, West Bengal:কল্যাণী বিশ্ববিদ্যালয় এর ২০২৩ সালের বাংলা বিভাগের বিএ 6th সেমিস্টারের পরীক্ষার বহু খাতা কয়েক বান্ডিল কল্যাণী বি - ব্লকের একটি বহুল আবাসনের পিছনে উন্মুক্ত গ্যারেজের মধ্যে পড়ে রয়েছে। যা নিয়ে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। উঠেছে প্রশ্ন? দুটি বিশ্ববিদ্যালয়ের এই নথি এভাবে উন্মুক্ত জায়গায় কি করে এলো কে বা ফেলেছে? এই খবর প্রকাশ্যে আসতেই জানা যায় ওই বহুতল আবাসনে থাকা মুর্শিদাবাদের হাজী একে খান কলেজ বাংলা বিষয়ের অধ্যাপক ননীগোপাল মালো এই খাতা রেখেছিলেন। এবিষয়ে কল্যাণী বিশ্ববিদ্যালয়ের কন্ট্রোলার অধ্যাপক বিমলেন্দু বিশ্বাস বলেন ওই খাতা বিশ্ববিদ্যালয়ে জমা দেওয়ার কথা। কেন তিনি দিলেন না? ২০২৩ সালের খাতা এতদিন কেন ওই অধ্যাপক তার কাছে রেখেছেন? কেনইবা এভাবে উন্মুক্ত জায়গায় ফেলে রেখেছেন তা নিয়ে তদন্ত হবে। এবিষয়ে জানতে ওই অধ্যাপককে বিশ্ববিদ্যালয় ডেকে পাঠানো হবে এবং দ্রুততার সঙ্গে ওই খাতা উদ্ধার করা হবে। সংবাদমাধ্যমের নজরে এবিষয়ে আসতেই নড়ে চড়ে বসেন অধ্যাপক ননীগোপাল মালো। তড়িঘড়ি ওই খাতা সেখান থেকে সরিয়ে নেন এবং পরবর্তীতে কল্যাণী বিশ্ববিদ্যালয় এগিয়ে জমা দেন। সেখানে তিনি সংবাদ মাধ্যমের ক্যামেরার সামনে সমগ্র বিষয়টি শিকার করে তার অন্যায় হয়েছে বলে ক্ষমাও চেয়ে নেন। যদিও তার কথার মধ্যে অনেক অসংগতি রয়েছে.
0
comment0
Report
GLGautam Lenin
Oct 13, 2025 11:04:44
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने अपने कार्यालय में मासिक अपराध बैठक की। जिसमें समीक्षावार हर थाना के केस की जानकारी ली और अपराध और अपराधियों के प्रति सभी थानेदारों को उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में एसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा के आने वाले दिनों में दीपावली एवं छठ का त्यौहार है। सभी थानों क्षेत्र में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रखें और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम होगा। जगह-जगह गश्ती तेज कर दिया जाएगा ताकि सुरक्षा के माहौल में सभी त्यौहार संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
Oct 13, 2025 11:04:29
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी का जन्म दिवस संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संजय पटवारी का संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात संजय पटवारी ने केक काटकर उपस्थित जनों के साथ जन्मदिन का आनंद साझा किया। इस अवसर पर अभिषेक सोनकिया (जिला अध्यक्ष कैट), पंकज शुक्ला (महानगर अध्यक्ष), संजय तिवारी (राष्ट्रवादी अध्यक्ष), प्रभु दयाल साहू (संरक्षक उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल), सोनू सुमित उपाध्याय, डॉ. विवेक वजपेयी (महानगर अध्यक्ष कैंट), बी.डी. शर्मा (ग्वालियर, पूर्व संयुक्त महामंत्री गहोई वैश्य महासभा)!
0
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 13, 2025 11:04:28
Purnia, Bihar:जदयू के प्रदेश मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने आज पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस नीतीश कुमार और एनडीए ने उन्हें फर्श से उठाकर अर्श तक पहुंचाया आज वह चुनाव में अवसरवादी राजनीति करते हुए लालू यादव की गोद में जाकर बैठ गए । उन्होंने कहा कि जिस समय संतोष कुशवाहा लालू यादव से मिलने गए थे तो वह उनके चरण वंदना कर रहे थे। और लालू यादव इनको तवज्जो तक नहीं दिए । उन्होंने कहा कि संतोष कुशवाहा ने बिहार के कुशवाहा जाति को अपमानित किया है । कुशवाहा जाति के लोग कभी उन्हें माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस लेसी सिंह ने बार-बार टिकट देने में उनकी सहायता किया आज उन्हीं के खिलाफ धमदाहा से वह चुनाव लड़ने का सोच रहे हैं । लेकिन इस बार धमदाहा की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 13, 2025 11:03:52
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 13, 2025 11:03:40
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। महाराजा गंगा सिंह के जन्म महोत्सव के केउपलक्ष में क्षेत्रीय जन उत्थान व रक्तदान शिविर का जैन धर्मशाला में किया गया। रक्तदाता अजीत सिंह द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक वेद प्रकाश ठंडी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में आचार्य सज्जन प्रसाद तिवारी, पूर्व जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद, पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा ,नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल,हर प्रभ आसरा 41 आरबी से बाबा हरि सिंह, जाट समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहारण, अनिल जाखड़, पूर्व गंग नहर प्रोजेक्ट चेयरमैन बूटा सिंह, गंग नहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंदर सिंह गिल, संत चंदन नाथ सन्यास आश्रम मसीतावाली, आईजीएनपी अध्यक्ष राजा हेयर, बिश्नोई मंदिर बुड्ढा जोहड़ डाबला के अध्यक्ष अरविंद सियाग, सरदार बलदेव सिंह बराड़, सरपंच भगवती नायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अवसर पर महाराजा गंग सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास में योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम में आयोजन कमेटी से परमजीत सिंह शिंदे सहसंयोजक, तेज सिंह राठौड,‌ गगनदीप सिंह मान, रिछपाल नायक उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 13, 2025 11:03:26
Kurukshetra, Haryana:LCLO के सैकड़ो कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, LCLO महिला कर्मियों ने सीएम आवास के बाहर सड़क पर बैठकर अहोई अष्टमी की पूजा कुरुक्षेत्र:- सेकड़ो LCLO कर्मचारियों ने आज कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में स्तिथ मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। वही LCLO महिला कर्मचारियों ने सीएम आवास के बाहर सड़क पर बैठकर अहोई अष्टमी की पूजा की है। LCLO यूनियन की राज्य प्रधान नीतू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कई दिनों से कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सामने बैठकर धरना दे रहे हैं। लेकिन उनकी मांगे नहीं मानी गई है। उन्होंने कहा कि पहले भी वह चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों से मिले थे। और उन्होंने उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक उनकी मांगे नहीं मानी गई है। और आज मजबूरन उनको सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा है और वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे हैं। और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के OSD कैलाश सैनी ने उनको मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए जवाब दे दिया है। इसलिए वह जैसे आम नागरिक मुख्यमंत्री से मिलते हैं वैसे उनसे मिलने के लिए जाएंगे। और अपनी मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज उनका अहोई अष्टमी का व्रत है और उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर बैठकर पूजा की है。
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Oct 13, 2025 11:02:46
Ranchi, Jharkhand:नई शराब नीति के लागू होने के साथ ही राज्य में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के राजस्व में भारी इजाफा हुआ है इस इजाफे से विभाग में उत्साह है। क्योंकि पिछले वर्ष सितम्बर माह की तुलना में इस वर्ष सितम्बर माह में करीब 48% अधिक शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष सितम्बर माह में जहां 181 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी तो इस वर्ष सितम्बर माह में यह आंकड़ा 325 करोड़ के पार पहुंच गया। 144 करोड़ रुपए की अधिक की शराब बिक्री हुई। राजस्व में इजाफे से विभाग उत्साहित है हालांकि विभाग के मंत्री का कहना है कि उत्साह के साथ उन्हें ज्यादा चिंता भी है, क्योंकि राज्य में अब भी शराब माफिया नकली और जहरीली शराब लोग को परोस रहे है जिस कारण विभाग को एक तरफ राजस्व का नुकसान तो हो रहा है लेकिन इसके साथ ही इसके शिकार आम लोग भी बन रहे है। क्योंकि जहरीली और नकली शराब की वजह से उनके जान भी जा सकती है। जिसे लेकर विभाग अब ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम एडॉप्ट करेगा। इसे लेकर दूसरे राज्यों से भी सम्पर्क करेगा। इसे लेकर बकायाद वैसे राज्य जहां ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम शराब को लेकर उन राज्यों से झारखंड सरकार संपर्क कर रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल है। मामाले पर विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य में शराब बिक्री को और भी पारदर्शी तरीके से करने के लिए विभाग आर कोड के साथ हर बोतल शराब की बिक्री के साथ बिलिंग का भी प्रावधान करेगा ताकि एमआरपी से अधिक कीमत को लेकर आ रही शिकायतों पर पूर्णतया विराम लगे।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Oct 13, 2025 11:02:31
Charkhi Dadri, Haryana:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि अनुशासन भंग करने वाले चाहे कोई हो, तुरंत संज्ञान लेकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। गुटबाजी नहीं बल्कि एक होकर पार्टी को मजबूत बनाएं अन्यथा अपना रास्ता अलग चुन लें। चाहे मेरा भाई या निजी हो, अनुशासन भंग किया तो तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर ही हरियाणा में कांग्रेस पार्टी काम करेगी। साथ ही राव नरेंद्र सिंह ने आईपीएस वाई पूरन मामले में सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। चरखी दादरी में पार्टी के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के दौरान कांग्रेसियों ने वीर फासला नहीं बल्कि ठोस व कड़ी कार्रवाई की मांग की। राव नरेंद्र सिंह ने मीडिया से कहा कि आईपीएस परिवार को न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार को आगाह करते हुए कहा कि कोई भी दोषी हो, बचने नहीं देंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ हाईकमान के निर्देश पर चलेगी, कोई व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। छिंटाकशी नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए काम करेंगे। साथ ही भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने पर भी कटाक्ष किया कि हरियाणा में किसान व आमजन की आवाज बुलंद करेंगे और एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Oct 13, 2025 11:01:48
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर नगर निगम में सोमवार को सामान्य सभा का आयोजन हुआ, सामान्य सभा शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों में तू तू मैं मैं शुरू हो गई, काफी देर तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस पार्षद दल ने निगम अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया, रेलवे कॉलोनी के प्रभावितों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया प्रभावितों का साथ कांग्रेस के पार्षद दल ने भी दिया कांग्रेस ने नगर निगम सरकार पर रेलवे कॉलोनी प्रभावितों के मुद्दे पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया वहीं महापौर संजय पांडे ने भी कांग्रेस पर शहर विकास को लेकर गंभीर नहीं होने और कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रेलवे कॉलोनी प्रभावितों के साथ छल करने का आरोप लगाया。
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Oct 13, 2025 11:00:28
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद। बसपा द्वारा लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, एडीजीपी पूरण कुमार के समर्थन मे किया गया प्रदर्शन, बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग प्रदेश के एडीजीपी पूरण कुमार मामले मे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने माँग को लेकर बसपा पार्टी की और प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओ ने लघु सचिवालय मे जोरदार प्रदर्शन किया और मांगो को लेकर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुई कहा कि अगर न्याय नहीं हुआ तो वे चंडीगढ़ को घेरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा जिन 13अधिकारियो के नाम सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कि जाये।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top