Back
जहानाबाद में कर्पूरी ठाकुर जयंती कार्यक्रम, तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का संकल्प
MKMukesh Kumar
Jan 24, 2026 13:10:03
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयन्ती समारोह के मौके पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाय। दरअसल शहर के एक निजी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया। इस मौके पर राजद सांसद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर किसी एक जाति या वर्ग के नेता नहीं थे, बल्कि वे हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उनका मानना था कि समाज का हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी जाति या वर्ग से हो, समान रूप से आगे बढ़े। राजद सांसद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों, कमजोरों और पिछड़े वर्गों के सच्चे हितैषी थे और सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। वहीं राजद विधायक राहुल कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने पिछड़े, दलित और वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। इस अवसर पर सांसद सुरेंद्र यादव, स्थानीय विधायक राहुल कुमार, मखदूमपुर विधायक सूबेदार दास सहित कई गणमान्य अतिथि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 24, 2026 16:01:520
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 24, 2026 16:01:380
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 24, 2026 16:01:240
Report
MTMD. TARIQ
FollowJan 24, 2026 16:01:090
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 24, 2026 16:00:330
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 24, 2026 16:00:130
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowJan 24, 2026 15:52:050
Report