Back
जमुई परीक्षा केंद्र में छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ी; इलाज से स्थिति सामान्य
ANAbhishek Nirla
Feb 21, 2026 09:49:54
Jamui, Bihar
जमुई: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के दौरान शनिवार को चकाई प्रखंड स्थित एसके प्लस टू हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विज्ञान विषय की परीक्षा दे रही एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की पहचान चकाई बाजार निवासी खुशी कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, खुशी कुमारी परीक्षा कक्ष में ओएमआर शीट भरने के बाद लिखित उत्तर लिख रही थी। इसी दौरान उसे अचानक तेज सिरदर्द होने लगा और वह सिर पकड़कर बैठ गई। कक्ष निरीक्षक ने जब उसकी स्थिति देखी तो तुरंत उसके पास पहुंचीं। पूछताछ में छात्रा ने असहनीय सिरदर्द की शिकायत की。
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला शिक्षिका सहित अन्य शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को पानी पिलाया और प्राथमिक राहत देने का प्रयास किया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा में तैनात डायल 112 पुलिस टीम को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और बिना देर बताए अपनी गाड़ी से छात्रा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया。
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा छात्रा का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। परीक्षा केंद्र की महिला शिक्षिका ने बताया कि छात्रा ने ओएमआर शीट सही तरीके से भर ली थी, लेकिन लिखित परीक्षा के दौरान अचानक उसे तेज सिरदर्द होने लगा। समय रहते कदम उठाने से बड़ी अनहोनी टल गई。
परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षकों एवं पुलिस की तत्परता की सराहना की। उनकी सक्रियता के कारण छात्रा को समय पर इलाज मिल सका और स्थिति पर जल्द काबू पाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report