icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंडिया गठबंधन के आक्रोश मार्च में पुतले दहन, चुनाव आयोग पर आरोप

MRMD RiyazJust now
Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां इंडिया गठबंधन की ओर से “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत आक्रोश marcha निकाला गया। पटना महानगर और पटना सदर प्रखंड की ओर से निकाला गया यह मार्च आरजेडी के प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन किया。 प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ”, “वोट चोर गद्दी छोड़ो” और “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए。 इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश के खिलाफ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा。 वहीं, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दावा किया कि तेजस्वी यादव के आह्वान पर पूरे बिहार के 534 प्रखंडों में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम सफल रहा。 एजाज अहमद के मुताबिक, 8 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना के शहीद स्मारक से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा, जबकि सभी जिलों में धरना और आक्रोश मार्च का भी आयोजन किया जाएगा।
0
0
Report

मोबाइल की रोशनी में टीकाकरण, परतावल सीएचसी की व्यवस्था पर उठे सवाल।

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Partawal, Uttar Pradesh:बिजली और जनरेटर की सुविधा के बावजूद टॉर्च के सहारे हुआ टीकाकरण, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल। परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां टीकाकरण के दौरान बिजली की रोशनी के बजाय मोबाइल की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल की रोशनी में टीकाकरण करते नजर आए। हैरत की बात यह है कि अस्पताल में बिजली की सुविधा के साथ जनरेटर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इसके बावजूद टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्य के लिए मोबाइल की रोशनी का इस्तेमाल होना अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जब अस्पताल में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद है तो उसका समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग दिखाई दे रही है। मोबाइल की टॉर्च में टीकाकरण की तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था की उस हकीकत को सामने लाती है, जहां संसाधन मौजूद होने के बावजूद उनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे न केवल मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है, बल्कि सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी सवाल उठते हैं, स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर बिजली एवं जनरेटर व्यवस्था को सुचारु रखने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने की मांग की है। अधीक्षक डॉ० अमित कुमार ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं, मुझे इस प्रकरण में जानकारी नहीं है, अगर इस तरह की दिक्कत हुई है तो मैं जांच कर आवश्यक कार्यवाही करूंगा।
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में महागठबंधन ने पुतला दहन कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज महागठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस, राजद के अलावा अन्य घटक दलो के कार्यकर्ता इस दौरान शामिल हुए। इससे पहले इन लोगों ने नेताओं का पुतला लेकर जुलूस निकाला और इसके बाद सासाराम के ओल्ड जीटी रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचे तथा पोस्ट ऑफिस चौराहा पर तीनों पुतला को जला दिया, वही विरोध प्रदर्शन किया। यह लोग सरकार तथा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। इसी को लेकर आज राज्य व्यापी अभियान के तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है。
0
0
Report

लखीसराय दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए शांति समिति की बैठक: डीजे पर रोक

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में आगामी दुर्गा पूजा दौरान शांति, विधि-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेन्द्र कुमार एवं एसपी श्रीमती प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से की। इसमें विभिन्न पूजा समितियों और शांति समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में डीएम शैलेन्द्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि पूजा और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक पूजा समिति को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए स्वयंसेवक तैनात करने होंगे। इन स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। बिना प्रशासनिक अनुमति कोई पूजा पंडाल नहीं बनाया जाएगा। विसर्जन जुलूस के पारंपरिक मार्ग में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। पंडालों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील गाने एवं नृत्य पर भी रोक रहेगी। जागरण या अन्य धार्मिक आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष यातायात योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पंडालों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था समिति को करनी होगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर एयरपोर्ट ARFF टीम ने फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कर आग बुझाने की क्षमता बढ़ाई

Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बेसिक फायर फाइटिंग प्रशिक्षण। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ARFF टीम ने कराया प्रशिक्षण। एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने लिया प्रशिक्षण। आग बुझाने की तकनीकों کا दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण। अलग-अलग आग के लिए सही अग्निशामक यंत्र के चयन की ट्रेनिंग। फायर एक्सटिंग्विशर के उचित इस्तेमाल का कराया अभ्यास। कंट्रोल्ड फायर सिचुएशन में आग बुझाने की प्रैक्टिस की। हाइड्रेंट की डिलीवरी होज़ संचालन का भी दिया प्रशिक्षण। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत करने पर फोकस। बेहतर समन्वय और कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ाने की कवायद।
0
0
Report

झज्जर मंडी: एमएसपी से किसान परेशान, निजी एजेंसियाँ कम भाव पर खरीद रही

Jhajjar, Haryana:झज्जर। बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे झज्जर मंडी के किसानों की परेशानी सप्ताह भर बाद भी खत्म नहीं हुई है। खरीद सीजन शुरू हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद मंडी में सरकारी एजेंसी की ओर से बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते किसान अपनी उपज लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकारी खरीद का लाभ नहीं मिल पा रहा। सरकारी खरीद में देरी के बीच अब प्राइवेट एजेंसियों ने मंडी का रुख किया है। मंडी प्रधान विनोद कुमार के अनुसार, जहां बाजरे का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल बताया जा रहा है, वहीं प्राइवेट एजेंसियों की ओर से किसानों को करीब 2100 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया जा रहा है। ऐसे में किसानों को एमएसपी और बाजार भाव के बीच करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर झेलना पड़ रहा है। सरकारी एजेंसी ने गुणवत्ता में कमी बताकर खरीद से इनकार कर दिया। मंडी प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि एक सरकारी एजेंसी खरीद के लिए मंडी में पहुंची थी, लेकिन बाजरे की गुणवत्ता में कमी बताते हुए उसने खरीद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद किसानों के सामने अपनी उपज बेचने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। विनोद कुमार ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से एमएसपी की घोषणा और खरीद संबंधी पत्र जारी किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर किसानों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी एजेंसी खरीद नहीं करती तो एमएसपी घोषित करने का किसानों के लिए वास्तविक फायदा क्या रह जाता है, यह बड़ा सवाल है। हरेंद्र सिलाना का अनशन जारी उधर, बाजरे की खरीद शुरू करवाने और किसानों की मांगों के समाधान को लेकर झज्जर अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना का अनशन भी जारी है। हरेंद्र सिलाना का कहना है कि जब तक किसानों और आढ़तियों से जुड़ी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका भूख हड़ताल का आंदोलन जारी रहेगा। मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं होने और निजी एजेंसियों द्वारा कम भाव पर खरीद किए जाने के कारण किसानों के सामने अब दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। एक तरफ वे एमएसपी पर सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मंडी में पहुंची निजी एजेंसियाँ कम भाव पर बाजरा खरीदने का विकल्प दे रही हैं। ऐसे में किसानों की नजर अब सरकार और संबंधित खरीद एजेंसियों के अगले कदम पर टिकी हुई है।
0
0
Report

अनूपपुर में 11 केवी वायर से जंगली सुअर शिकार: 4 गिरफ्तार

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भेड़वानला के जंगल में जंगली सुअर का शिकार करने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की गई। आरोपियों ने 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में करंट फैलाया, जिससे जंगली सुअर की मौत हो गई। मृत जंगली सुअर के अवशेष और हड्डियाँ छुपाने के लिए जला दिए गए थे। मुखबिर से सूचना पर वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर आरोपी के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, बिजली के तार, खूंटियाँ और जली हुई हड्डियाँ जप्त कीं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं 2, 9, 39, 50 और 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को माननीय न्यायालय भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में भारी बारिश के बाद किसानों को राहत राशि वितरित

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:Naam Shiv Kumar location Shahjahanpur शाहजहांपुर में भारी बारिश के बाद प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों के दर्द पर मरहम लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने फौरी और बड़ी राहत पहुंचाई है। हाल ही में हुई भारी बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए पुवायां तहसील के 7,384 किसानों को कुल 5 करोड़ 6 लाख 349 रुपये की मुआवजा राशि सीधे वितरित की गई। ​पुवायां में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय बीजेपी विधायक चेतराम ने अपने हाथों से प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और संकट के हर दौर में अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ​प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता का ही नतीजा है कि नुकसान का त्वरित आकलन कर रिकॉर्ड समय में सहायता राशि पात्र किसानों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि शेष बचे किसानों का सर्वे भी युद्धस्तर पर जारी है, ताकि किसी भी प्रभावित किसान को नुकसान की भरपाई से वंचित न रहना पड़े। ​सीधे हाथों में मदद मिलने से पुवायां क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई। सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि समय पर मिली इस आर्थिक मदद से उन्हें अगली फसल की तैयारी करने में बड़ा संबल मिलेगा। बाइट - चेतराम, बीजेपी विधायक बाइट - सदानंद सरोज, एसडीएम
0
0
Report

ग्वालियर: जीजा ने साली के साथ दुष्कर्म कर FIR, आरोपी गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में जीजा द्वारा अपनी साली से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साली, गर्भवती बहन की देखभाल के लिए जीजा के घर आई थी। गर्भवती बहन जब निजी अस्पताल में भर्ती थी तो डिलेवरी के दो दिन बाद उनकी नवजात बच्ची खत्म हो गई थी। इस दौरान देखभाल के लिए किराए पर लिए कमरे में जीजा-साली रुके यहीं जीजा ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने साली के विरोध करने पर व परिजन को शिकायत करने की बात पर उसकी बहन को तलाक देने की धमकी दी। बहन का घर बर्बाद न हो इसलिए वह चुप रही। बाद में जब जीजा ने अपनी पत्नी को परेशान करना शुरू किया तब साली ने पूरी घटना अपने परिजन को बताई और फिर परिजन ने पड़ाव पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ASP सुजावल जग्गा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

रायपुर के आवारा सांड ने हमला कर सवाल उठाए, निगम की व्यवस्था पर सवाल

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में आवारा सांड का आतंक! दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 में करीब 15 लोगों पर बौराये सांड ने किया जानलेवा हमला. एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पीछे से जोरदार टक्कर मारकर बुजुर्ग को जमीन पर गिराया, बुजुर्ग की गोद में था मासूम बच्चा, हादसे में बच्चा भी नीचे गिरा और चोटें आई. जिससे आवारा मवेशियों को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. ज़ी पीडिया की टीम पीड़ित शर्मा परिवार के यहां पहुंची, बातचीत में पीड़ित ने बताया कि किस तरह घटना हुई. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नगर निगम से कई बार आवारा मवेशी को लेकर शिकायत की गई है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और ये हादसा हो गया. वहीं पीड़ित से मिलने पहुंचे क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भी नगर निगम के रवये पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाए. केदार गुप्ता ने कहा कि सांड की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रही होगी तभी इस तरह बौखलाया. केदार गुप्ता ने कहा कि आवारा मवेशियों की समस्या को निगम अमले को गंभीरता से देखना चाहिए, हालांकि निगम इस दिशा में बेहतर कोशिश कर रहा है.
0
0
Report
Advertisement

सेवा सेतु शिविर अलवर में शुरू, एक ही जगह शिकायतों का समाधान संभव

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में सेवा सेतु शिविर शुरू, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान अलवर। शहरवासियों को नगर निगम और नगर विकास न्यास से जुड़ी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर शुरू हो गए हैं। अलवर नगर निगम कार्यालय परिसर में 7 अक्टूबर से शुरू हुए ये शिविर 16 अक्टूबर तक चलेंगे। शिविरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।अभियान के दौरान आमजन अपनी शिकायतें, आवेदन और नगर निगम से जुड़े विभिन्न प्रकरण लेकर पहुंच सकते हैं। संबंधित मामलों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और लंबित मामलों का जल्द समाधान करना है। न्यास सचिव बीना महावर ने बताया आचार संहिता के चलते ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर शहरी योजनाओं के लिए आने वाले आवेदकों के काम किए जा रहे है । इस दौरान सभी संबंधित कर्मचारी अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद थे , यहां भूमि अवाप्ति अधिकारी जितेंद्र नरूका ,डीटीपी संध्या और एटीपी विजय मीणा सहित हरीश जैन भी मौजूद रहे ।
0
0
Report

भाजपा देहात ने पंचायत चुनाव के लिए दावेदारों के नामांकन प्रक्रिया तेज कर दी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। भाजपा देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में जोधपुर देहात कार्यालय में विभिन्न ग्राम पंचायतों से सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। इस दौरान भाजपा देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संभावित प्रत्याशियों के नामांकन संबंधी आवेदन लिए तथा संगठन की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों ने कार्यालय पहुंचकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। भाटी ने कहा कि पार्टी संगठन योग्य, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने और अधिकाधिक सीटों पर विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने सभी आवेदकों से चुनावी तैयारियों, स्थानीय मुद्दों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया। पंचायती राज चुनावों को देखते हुए भाजपा देहात इकाई लगातार बैठकों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से चुनावी माहौल बनाने में जुटी हुई है।
0
0
Report

डांगियावास में एनडीपीएस कार्रवाई का वीडियो वायरल, जांच ने करवाया हलचल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर कमिश्नरेट के डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने मंडोर एसीपी को पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल, डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस की विशेष टीम एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई के लिए सक्रिय थी। इसी दौरान टीम ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन तत्काल नहीं रुका। पुलिस के अनुसार, तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को रोकने के दौरान पहले सामान्य रूप से रुकने का संकेत दिया जाता है और वाहन नहीं रुकने पर परिस्थितियों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाती है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में भी संभव है कि वाहन चालक ने पुलिस के इशारे को लेकर किसी तरह की गलतफहमी के चलते तत्काल वाहन नहीं रोका हो। बाद में वाहन को रुकवाए जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग सोजत स्थित सुखलोक आश्रम से जुड़े बताए जा रहे हैं। वाहन रोके जाने की सूचना मिलने के बाद आश्रम से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे थे। इसी घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पुलिस वाहन के आसपास शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top