Back
दरभंगा में गैस अफवाह के बीच प्रशासन ने गैस उपलब्धता स्पष्ट कर चेतावनी दी
MKMUKESH KUMAR
Mar 13, 2026 11:06:20
Darbhanga, Bihar
दरभंगा में गैस की किल्लत की अफवाह पर प्रशासन सख्त, DM कौशल कुमार ने कहा होगी सख्त होगी कारवाई, 12 हजार सिलेंडर का हुआ वितरण, पैनिक होने की नहीं है आवश्यकता, हमारे पास भरपूर गैस, जिले में 75 एजेंसियों के पास 22 हजार सिलेंडर उपलब्ध, अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर
दरभंगा में भी गैस की कमी को लेकर लोगों के बीच अफवाह का माहौल बन गया है. जिले के जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. कौशल कुमार ने बताया कि पूरे जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास वर्तमान में लगभग 22 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. मजिस्ट्रेट की निगरानी में उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण कराया जा रहा है. डीएम ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे तक करीब 12 हजार सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए गए हैं. जिले में गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि गैस को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल की नजर रखी जा रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 12:03:500
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 13, 2026 12:03:000
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 13, 2026 12:02:380
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 13, 2026 12:02:270
Report
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 13, 2026 12:00:500
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 13, 2026 12:00:290
Report
27
Report
51
Report
85
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 13, 2026 11:53:33Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया ड्रैकुला गैंग का आतंक ओपन और क्लोज पीटीसी
61
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 11:53:2220
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 13, 2026 11:51:5557
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 13, 2026 11:51:4189
Report