Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shopian पुलिस ने नकली मुद्रा रैकेट का पर्दाफाश, ₹79,000 बरामद
WMWaqar Manzoor
Mar 13, 2026 12:03:50
Acting on a complaint received from a local shopkeeper, Police Station Shopian have successfully busted a fake currency circulation racket and recovered fake notes worth ₹79,000, leading to the arrest of three accused persons. Accordingly, Case FIR No. 33/2026 under relevant sections of law was registered at Police Station Shopian and investigation was taken up. The complainant reported that an individual had used fake currency notes while purchasing goods from his shop. Acting promptly on the complaint, the police initiated an investigation into the matter. During the course of investigation, police recovered fake currency notes amounting to ₹79,000 from the possession of the accused persons and their associate, identified as: 1. Mohd Syed Wani S/O Gh Mohiuddin Wani R/O Batpora Shopian 2. Mohd Maqbool Naikoo S/O Habibullah Naikoo R/O Bungam Shopian 3. Peerzada Altaf S/O Peerzada Gh Mohd R/O Tukroo Babnad (BDO Zainapora). All the accused persons have been formally arrested and further investigation is underway to trace the source of the fake currency and identify other persons involved in the circulation network. Shopian Police urge the general public to remain vigilant while dealing with currency transactions and report any suspicious activity to the nearest police station.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Mar 13, 2026 12:57:25
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोण्डा।शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एम.डी.बी.सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज के परिसर में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 242 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 199 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। इसमें 12 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पाण्डेय, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन,उपजिलाधिकारी तरबगंज विश्वामित्र, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, ने विवाह मण्डप पर बैठे जोडों को आर्शीवाद देते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दी।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 12:53:36
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल से सटे गांव जगतापुर मे कच्ची दारू बनाने का धंधा फल-फूल रहा है।आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते और अधिक नशेदार दारू बनाने के चक्कर मे कच्ची शराब के ग्रामीण निर्माताओं द्वारा नित्य नये-नये प्रयोग करके दारू निकालने के कच्चे माल लहन में मानव जीवन के लिये हानिकारक वस्तुओं एक्सपायरी डेट के इंजक्शन, जहरीली दवाओं, खादों तक का इस्तेमाल किए जाने की खबर है। जिनसे कच्ची शराब मे अनलिमिटेड नशा तो आता ही है बल्कि अक्सर दारू के शौकीन लोगों के सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर उन्हे मौत के मुंह में ढ़केला जा रहा है। इतना सब होने के बावजूद आबकारी विभाग व पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 13, 2026 12:49:31
Pratapgarh, Rajasthan:देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि को लेकर प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि देश में गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं और घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव बढ़ाने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन किया गया। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ-साथ होटल व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है; कई छोटे होटल और ढाबे बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों पर भी इसका असर दिख रहा है। कांग्रेस ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है; सरकार गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती करे और गैस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान महंगाई कम करने और गैस सिलेंडर के दाम घटाने की मांग को लेकर विरोध दर्ज किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने कदम नहीं उठाए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 13, 2026 12:49:12
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 13, 2026 12:48:59
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बागपत का दौरा किया। विकास भवन सभागार में उन्होंने महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए。 बैठक के दौरान कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कराया गया। हालांकि, महिला आयोग की सदस्य ने अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अधिकारी ही बैठक में उपस्थित नहीं होंगे, तो महिलाओं की समस्याओं का समाधान कैसे होगा。 मीनाक्षी भराला ने जोर देकर कहा कि जो भी व्यक्ति महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी करता है, उसे चौराहे पर फांसी की सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी महिला का सम्मान सर्वोपरि है और इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए。 मोनालिसा की शादी के संबंध में उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं और शादी कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने सलाह दी कि शादी से पहले परिवार से बातचीत करनी चाहिए थी, खासकर तब जब एक पक्ष शादी का विरोध कर रहा हो。 महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भराला ने अधिकारियों की गंभीरता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी बैठकों में नहीं आते, तो महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान कैसे चलाए जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी महिला संबंधित बैठकों को गंभीरता से नहीं लेते और अक्सर अन्य मंत्री कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की。 बाईट :--- मीनाक्षी भराला ( सदस्य राज्य महिला आयोग )
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 13, 2026 12:47:47
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 13, 2026 12:47:33
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में क्षत्रिय गौरव एकता मंच की ओर से 15 मार्च को होने वाली क्षत्रिय गौरव महासभा को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।इस दौरान आयोजकों ने बताया कि क्षत्रिय समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से इस महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पिछले साल सितंबर महीने से ही शुरू कर दी गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने पूरे झारखंड में करीब 14 हजार किलोमीटर का दौरा कर समाज के लोगों से संपर्क किया है। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षत्रिय समाज के इतिहास, पहचान और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।15 मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 25 से 30 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद लवली आनंद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और धनबाद के मेयर संजीव सिंह समेत कई नेता शामिल होंगे।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 13, 2026 12:47:16
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ महनार के नए सब डिविजनल सिविल कोर्ट भवन के निर्माण को लेकर भव्य शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडे ने विधिवत भूमिपूजन कर न्यायालय भवन का शिलान्यास किया।महनार पहुंचने पर न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ न्यायालय भवन का भूमिपूजन विधिवत संपन्न कराया गया।भूमिपूजन के बाद न्यायमूर्ति ने शिलापट्ट से पर्दा हटाकर नए न्यायालय भवन का शिलान्यास किया तथा परिसर में पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वैशाली हर्षित सिंह,सिविल जज सीनियर डिवीजन महनार व्यवहार न्यायालय मौजूद रहे।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी महनार नीरज कुमार सहित कई न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नए न्यायालय भवन के निर्माण से महनार अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और न्यायिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 12:46:46
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर नानपारा में आज विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने "नशा उन्मुलन व पर्यवारण संरक्षण चौपाल" का आयोजन कर अवैध नशा क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण का सामूहिक संकल्प लिया तथा जल संरक्षण व पर्यवारण को मानवानूकुल बनाये रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाये जाने का कार्यक्रम तय किया। शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में आयोजित नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण चौपाल को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए घातक है ,अवैध नशा क्रय विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आवाहन किया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समाज के जागरुक लोग जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को सचेत करे और जागरण अभियान में सहभागिता करे तभी अवैध नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सकेगा उन्होंने कहा कि जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिकाधित संख्या में पेड़ लगाया जाए । आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक व सामाजिक संगठनों से समन्वय बनाकर प्रशासन के सहयोग से गांव व नगरों में जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को सचेत किया जा रहा है तथा विद्यालय, चिकित्सालय,तालाब, पोखरा व नदी के किनारे पंचवटी प्राजित के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है। तहसीलदार नानपारा शैलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर लोगो को सचेत करने से ही अवैध नशा से मुक्ति पाई जा सकती है उन्होंने कहा कि पर्यवारण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिकाधित संख्या में वृक्षों का रोपण व उनका संरक्षण किया जाए तथा लोगो को वृक्षारोपण के लिए जागरूक भी किया जाए।कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद अशोक कुमार ने किया।आयोजित चौपाल की अध्यक्षता महंत शिवालय बाग़ वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया ।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान नेता काशीराम यादव, संघ चिंतक यशवंत मिश्रा,पर्यावरणविद महेन्द्र सिंह सेंगर, शिक्षक नेता राहुल पांडेय, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक डी०पी०श्रीवास्तव, प्राचार्य विद्या मंदिर बाल मुकुंद जी,समाजसेवी सुरेश चंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश तिवारी, विक्रम कुमार, गणेश सिंह एडवोकेट, बुद्धि लाल एडवोकेट, व्यवसायी अमोल जी,किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ,सनातन समाज नेता लवकुश अवस्थी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन समाज नेता गणेश जी द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ।समापन अवसर पर शिवालय बाग़ मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को प्रबंधन के संयोजन में नशा उन्मूलन का सामुहिक संकल्प भी दिलाया गया ।
1
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 13, 2026 12:46:39
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या बढ़ने की संभावनाओं के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। स्पीकर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि परिसीमन के बाद विधानसभा में 70 सीटें बढ़ सकती हैं। विधानसभा में 280 विधायकों के बैठने के लिए सदन के नए हॉल के बनाने की तैयारियां शुरू होंगी। 1977 के बाद राजस्थान विधानसभा में विधायकों की सीटें नहीं बढ़ी हैं। परिसीमन से राजस्थान का सियासी नक्शा बदल जाएगा। परिसीमन की अटकलों के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के एक बयान ने सूबे में सियासी गर्मी बढ़ा दी है। देवनानी के एक बयान से ही चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए नेताओं के चेहरे खिलने लगे हैं। कई नए नेताओं में चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा बढ़ने लगी है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जनगणना के बाद राजस्थान में होने वाले विधानसभा सीटों के परिसीमन में 70 सीटें बढ़ने का दावा किया है। परिसीमन के बाद राजस्थान में इस हिसाब से कुल 270 विधानसभा सीटें हो जाएंगी। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि आगे जनगणना होने वाली है, परिसीमन के बाद विधायकों की संख्या भी बढ़ेगी, अभी तो 200 लोग बैठते हैं। परिसीमन में कई सीटें एससी, एसटी के लिए आरक्षित होंगी, तो नई सीटों में कई सीटें जनरल कैटेगरी की भी बढ़ेंगी। कुछ विधानसभा क्षेत्र खत्म हो जाएंगे, तो कुछ का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। एससी, एसटी के लिए Open कैटेगरी वाली सीटें आरक्षित होने से मौजूदा कई अनारक्षित वर्ग के नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र छिन जाएंगे। नई सीटें बनने से कई नेताओं के लिए विधायक बनने के मौके बनेंगे। परिसीमन के लिए आयोग गठित होगा, आयोग की रिपोर्ट के बाद विधानसभा क्षेत्रों के इलाकों में बदलाव से लेकर संख्या बढ़ने पर फैसला होगा। विधानसभा के मौजूदा सदन में 200 विधायक के बैठने की व्यवस्था है। 70 विधायक की संख्या बढ़ती है तो मौजूदा सदन छोटा पड़ेगा। 1977 से 200 विधानसभा सीटें, 59 साल से नहीं बढ़ी हैं विधानसभा सीटें। 1977 में विधानसभा सीटें 184 से बढ़ाकर 200 की गई थीं। 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 160 विधानसभा सीटें थीं, 1957 के चुनाव में 16 सीटें और बढ़ी और 167 विधानसभा क्षेत्र हो गए। 10 साल बाद 1967 के चुनाव में फिर सीटों की संख्या 8 बढ़कर 184 की गई। 1977 में आखिरी बार सीटों की संख्या बढ़कर 200 हुई। अभी विधानसभा में विधान परिषद के लिए भी सदन का स्ट्रक्चर बनाया हुआ है, उसे तैयार करवाकर मौजूदा सदन जैसा ही बनाया जाएगा। विधायकों की संख्या बढ़ने पर सदन की जगह बदलकर इसे काम लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के ताजा बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव नए परिसीमन के मुताबिक होगा। बरसों से टिकट के इंतजार में पार्टियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे नेताओं के मन की मुरादें पूरी होंगी, इसलिए परिसीमन आयोग के गठन का सब बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top