Back
बदलापुर के दलित बस्ती में भीषण आग, पांच परिवारों का सब कुछ जलकर राख
ASAJEET SINGH
Mar 13, 2026 11:51:41
Jaunpur, Uttar Pradesh
बदलापुर क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत बछुआर गांव की दलित बस्ती में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब पांच गरीब परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग झोपड़ीनुमा घरों में फैल चुकी थी। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बाल्टी, हैंडपंप व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
हालांकि तब तक दीनानाथ, शंकर, घनश्याम, संतोष और रामआसरे के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, मोटरसाइकिल, साइकिल, चारा मशीन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSandeep Kumar
FollowMar 13, 2026 12:47:58Hamirpur, Himachal Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला सहित 2 सगे भाईयों को चोटें आई हैं..
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 13, 2026 12:47:470
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 13, 2026 12:47:330
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 13, 2026 12:47:160
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 13, 2026 12:46:510
Report
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 13, 2026 12:46:390
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 13, 2026 12:46:180
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 12:46:020
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 13, 2026 12:45:510
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 13, 2026 12:45:380
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 13, 2026 12:45:260
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 13, 2026 12:45:080
Report
0
Report
0
Report