Back
सारण में जहरीली शराब से पाँच की मौत, प्रशासन सतर्क
RSRAKESH SINGH
Mar 13, 2026 12:00:29
Chapra, Bihar
सारण जिले में एक बार फिर संदिग्ध जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। मशरख और पानापुर प्रखंड में जहरीली शराब पीने से अब तक पाँच लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सारण के जिलाधिकारी बैभव श्रीवास्तव ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मशरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की। इससे पहले डीएम सदर अस्पताल छपरा भी पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मृतकों में पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के धर्मेंद्र राय, धेनुकी गांव के सुक्कन नट, मशरख थाना क्षेत्र के तख्त गांव के संतोष महतो, पंकज कुमार सिंह और रघुवर महतो शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि मशरख और पानापुर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पाँच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन इस मामले की जांच की बात कह रहा है और मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही करने की बात कही जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया, बीडीओ, आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध शराब का सेवन न करें।
इसके साथ ही उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। अब तक 11 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब 1650 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
जिलेाधिकारी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 12:49:380
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 13, 2026 12:49:310
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 13, 2026 12:49:120
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 13, 2026 12:48:590
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 13, 2026 12:47:58Hamirpur, Himachal Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि मारपीट में महिला सहित 2 सगे भाईयों को चोटें आई हैं..
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 13, 2026 12:47:470
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 13, 2026 12:47:330
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 13, 2026 12:47:160
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 13, 2026 12:46:510
Report
1
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 13, 2026 12:46:390
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 13, 2026 12:46:180
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 12:46:020
Report