Back
बक्सर के राजपुर में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत दो घायल; पुलिस छापेमारी तेज
AKAjay Kumar Rai
Dec 16, 2025 01:02:15
Buxar, Bihar
बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब घात लगाए अपराधियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में दो लोग गोली का शिकार हो गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था और देर शाम घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report