भोजपुर में श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़
Bhojpur, Bihar:भोजपुर जिले में श्रावण मास के पहले सोमवार को अहले सुबह से ही भगवान शिव की आराधना करते भक्तजन हर हर महादेव के जयघोष के साथ पूजन अर्चन कर रहे हैं। भक्तजन आज सुबह से ही कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आरा के बुढ़वा महादेव, पातालेश्वर, और सिद्धनाथ मंदिर में हजारों लोग पूजन के लिए पहुंचे हुए हैं। लोग शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे हैं और मंदिर हर हर महादेव के नारों से गूंज रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं ताकि पूजा में किसी को कोई कठिनाई न हो।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनगर समाज ने एसटी आरक्षण के लिए धुले में भव्य मोर्चा निकाला
Dhule, Maharashtra:धनगर समाजाला अनुसूचित जमाती (एसटी) प्रवर्गातून आरक्षण मिळावे, या मागणीसाठी आज धुळे शहरात धनगर समाजाच्या वतीने भव्य मोर्चा काढण्यात आला. आरक्षणाच्या मागणीसाठी वारंवार आंदोलने आणि उपोषणे करूनही सरकारकडून ठोस निर्णय घेतला जात नसल्याने समाजबांधवांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली. धनगर समाजाचे नेते दिपक बोराडे यांच्या नेतृत्वाखाली धुळे शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्यापासून क्युमाईन क्लबपर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला. मोर्चात हजारोंच्या संख्येने धनगर समाजबांधव सहभागी झाले होते. महिला आणि तरुणींची लक्षणीय उपस्थिती हे मोर्चाचे विशेष आकर्षण ठरले.हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
