icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802125
Prakash Kumar BadalPrakash Kumar BadalFollow10 May 2025, 10:07 am

Buxar: शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटे आर्मी जवान त्यागी यादव, देशभक्ति की मिसाल कायम

Kirni, Patna, Bihar:

बक्सर के डुमरांव के नंदन गांव के 26 वर्षीय आर्मी जवान त्यागी यादव ने देशभक्ति और कर्तव्य के लिए अद्भुत उदाहरण पेश किया है। 7 मई 2025 को उनकी शादी केसठ गांव की प्रिया कुमारी से धूमधाम से हुई, लेकिन ठीक अगले दिन 8 मई की सुबह उन्हें सेना से जम्मू-कश्मीर के कंगधार पोस्ट पर तत्काल ड्यूटी का आदेश मिला। त्यागी यादव ने बिना देर किए अपनी नई दुल्हन और परिवार को अलविदा कहा और देश की सेवा के लिए रवाना हो गए। वे पिछले छह वर्षों से 169 एडी ब्रिगेड में कार्यरत हैं और वर्तमान में श्रीनगर के कंगधार में तैनात हैं। हाल ही में वह दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे लेकिन सीमा पर स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल वापस बुला लिया गया। त्यागी का यह निर्णय देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top