icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
802301
MANISH KUMAR SINGHMANISH KUMAR SINGHFollow21 Aug 2024, 10:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

द्वारका में छठ महापर्व: 20 घाट, सुरक्षा और साफ-सफाई के साथ तैयारी पूरी

New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-8 स्थित डीडीए ग्राउंड में छठ महापर्व को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। यहां पिछले 8 सालों से लगातार छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 घाट बनाए गए हैं। इसके साथ ही साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि व्रतियों और उनके परिवारों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। छठ महापर्व को लेकर पूरे ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

शाजापुर में शुभ मुहूर्त पर कृषि उपज खरीदी शुरू, विधायक ने किसानों का सम्मान किया

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में गुरुवार को शुभ मुहूर्त में कृषि उपज की खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंडी प्रांगण स्थित श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विधायक, मंडी व्यापारियों, मंडी कर्मचारियों और किसानों ने पूजा-अर्चना कर शुभ मुहूर्त में कृषि उपज की खरीदी की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान मंडी में सोयाबीन लेकर पहुंचे किसानों की उपज की बोली लगाई गई। इनमें प्रथम बोली ग्राम टुकराना निवासी किसान विजय शर्मा के सोयाबीन पर लगाई गई। उनकी उपज 8,001 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भीमावत ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदी। वहीं दूसरी बोली ग्राम टुकराना निवासी किसान दिनेश सौराष्ट्रीय की उपज पर लगी, जिसे 7,811 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आरती ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। इसी प्रकार तीसरी बोली ग्राम पिपलिया गोपाल निवासी किसान निर्भयसिंह की सोयाबीन उपज पर लगाई गई, जिसे 7,777 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भगवती ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदा। इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावत ने तीनों किसानों का माला, साफा और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। शुभ मुहूर्त में हुई खरीदी को लेकर किसानों और व्यापारियों में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरुण भीमावत ने उपस्थित किसानों और व्यापारियों को मंडी से संबंधित आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और मंडी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

धानी घाट पुल पर अंधेरे के बीच नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, सुबह पहुंचा बचाव दल

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollowJust now
Brijmanganj, Uttar Pradesh:जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने उठाया प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा, घाट पर पर्याप्त लाइट लगाने की मांग महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र 315 फरेंदा के धानी घाट पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान ग्रामसभा नौसागर निवासी रमेश कुमार नदी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने घाट पर प्रकाश व्यवस्था की कमी का मुद्दा प्रशासन के सामने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि घाट पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और किसी आपात स्थिति में बचाव कार्य भी आसानी से किया जा सके। वहीं, घटना के बाद आज सुबह होते ही जिले से बचाव दल मौके पर पहुंच गया और नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी गई। सुबह से ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल बचाव दल द्वारा नदी में युवक की तलाश की जा रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बचाव दल युवक को कब और किस स्थिति में बरामद कर पाता है। जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ने प्रशासन से घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सबसे पहले जनता।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलने वाला मेट्रो विस्तार मंजूर: 8.449 किमी के साथ 5 स्टेशन

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बड़ी सौगात, मेट्रो विस्तार को केंद्र सरकार की मंजूरी सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा 8.449 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, 5 नए स्टेशन होंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 8.449 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण पर मुहर लगाई गई। इस रूट पर कुल 5 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि नए कॉरिडोर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के उन लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा, जो अभी तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। नए मेट्रो कॉरिडोर के जरिए यात्रियों को सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन मेट्रो से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के दूसरे शहरों तक आवागमन पहले के मुकाबले आसान हो सकेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। इस मेट्रो विस्तार से गौर सिटी मॉल, एच एंड एस मॉल, ब्लू सफायर मॉल, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 के व्यावसायिक क्षेत्र, नोएडा सेक्टर-51 स्थित IKEA और सेक्टर-73 के एंथुरियम मॉल को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा सेक्टर-60 स्थित टेक महिंद्रा और TCL टेक के कार्यालयों सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच आसान होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, कैलाश अस्पताल, सेक्टर-70 स्थित रामा अस्पताल, सेक्टर-51 स्थित क्लाउड-9 अस्पताल और सेक्टर-62 स्थित रामा अस्पताल तक पहुंचने में लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, क्लियो काउंटी, गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 जैसी बड़ी आवासीय सोसायटियों में रहने वाले हजारों परिवारों को भी इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि मेट्रो विस्तार से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा, लोगों का यात्रा समय बचेगा और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशनों के आसपास कारोबार, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह परियोजना सिर्फ मेट्रो का विस्तार नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब क्षेत्र के निवासियों को परियोजना के निर्माण कार्य शुरू होने और मेट्रो सेवा चालू होने का इंतजार रहेगा。
0
0
Report

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला: देशद्रोहियों की जमात बनाने का दावा

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेएनयू प्रोफेसर को मणिपुर चुनाव में जिम्मेवारी देने पर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशद्रोही उत्पीड़न करने वालों की जमात बना दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था 1947 के समय की हो गयी है पर गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है इन्हें सिर्फ भ्रम फैलाना है। उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के साथ आने पर कहा कि नीतियां चल रही हैं हिंदू को जात में टुकड़े-टुकड़े में बांटो, हर जाति का राजनीतिकरण करो और मुसलमान का वोट भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ हो यही चल रहा है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने जेएनयू की छात्राओं से यौन शोषण के आरोपों में घिरे प्रोफेसर को कांग्रेस द्वारा मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इनको उत्पीड़न बेटियों से स्नेह जेएनयू के प्रोफेसर पर उत्पीड़न नहीं दिखाई देता। राहुल गांधी का चश्मा शायद खराब हो गया है। देश की जनता देख रही है। अब तो यह कहा जाएगा कि यह वैसे ही लोगों का टुकड़े-टुकड़े गैंग का जिस पर उत्पीड़न का आरोप हो, देशद्रोह का आरोप हो, ऐसे लोगों को ही कांग्रेस की जमात राहुल गांधी के नेतृत्व में बना दिया गया। अखिलेश यादव द्वारा नोटबंदी के बाद भारत की स्थिति 1947 जैसा कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पता नहीं 1947 का आर्थिक स्थिति क्या था और कांग्रेस के समय में क्या था, जब मोदी जी आए 2014 में उस समय क्या था। अगर भ्रम फैलाना हो तब तो जो मन हो बोल ही रहे हैं। देश आज पूरी दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रहा है। विश्व बैंक और IMF देख रहे हैं कि पूरे दुनिया में पेट्रोल की कीमत कितना बढ़ा और भारत में क्या हुआ यह पूरी दुनिया देख रही है। चिप से लेकर शिप तक पूरी दुनिया देख रहा है कि भारत आज डिफेंस में एक्सपोर्ट कर रहा है। भारत आज देख रहा है कि हमारे पास विदेशी मुद्रा कोष दोगुना जमा हो गया है। यही अगर गिरता हुआ अर्थव्यवस्था है तो स्वीकार करूँगा। बेगूसराय से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर रावण द्वारा तीसरा मोर्चा की घोषणा किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के अंदर मुगलों ने हिंदू सनातनियों को जात में बांटा। पहले कर्मना था। नेहरू आकर के जातियों में खड़ा किया हिंदुओं को मुसलमानों को मुसलमान में और धीरे-धीरे आज यह स्थिति हो गई है हर जात का राजनीतिकरण केवल सनातन का हो रहा है। दूसरे तरफ मुस्लिम का कट्टरवादी एकीकरण हो रहा है। तीसरे तरफ क्रिश्चियन का विस्तारवादी हो रहा है। यह देश सनातनियों की पहचान के बिना नहीं है। एक तरफ नीतियां चल रही हैं तो हिंदू को जातियों में टुकड़े-टुकड़े में बांटो हर जाति का राजनीतिकरण करो और मुसलमान का वोट भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ।
0
0
Report

NDMC ने चाणक्य रेल एन्क्लेव को दसवीं जीरो वेस्ट कॉलोनी बनाया, कचरे से खाद तैयार

New Delhi, Delhi:NDMC की 10वीं जीरो वेस्ट कॉलोनी तैयार कचरे से बनेगी खाद रेलवे सोसाइटी का घरों का कचरा बाहर जमा होकर अंदर ही खत्म हो जायेगा NDMC ने 10वी अनुप सोसाइटी बनाई जहाँ स्वच्छता के मामले में जानी लोकेशन, चाणक्य पूरी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को लेकर दिल्ली सरकार और MCD. NDMC. DDA. सहित एजेंसियां कूड़े को हटाने में लगी हुई है। सबसे अच्छी NDMC इलाके से सामने आई जहाँ घरों का कचरा सोसाइटी में बाहर नहीं निकलता और वह खत्म हो जाता है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद यानी NDMC लगातार अपने क्षेत्र को स्वच्छ और जीरो वेस्ट बनाने के दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में NDMC ने चाणक्य रेल एन्क्लेव को अपनी दसवीं जीरो वेस्ट अनुपम कॉलोनी के रूप में विकसित किया है, जिसका उद्घाटन NDMC अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। इस कॉलोनी की सबसे खास बात यह है कि यहां से निकलने वाले कचरे का निस्तारण कॉलोनी के भीतर ही किया जाएगा—यानी घरों से निकलने वाले गीले कचरे को बाहर नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उसका वैज्ञानिक तरीके से कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद इस खाद का इस्तेमाल कॉलोनी में लगे पेड़-पौधों और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य कचरे को समस्या मानने के बजाय उसका सही तरीके से इस्तेमाल करना है, ताकि कूड़े को लैंडफिल तक पहुंचाने की जरूरत कम से कम पड़े। इस मौके पर NDMC अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि NDMC ने जून 2025 में पहली जीरो वेस्ट अनुपम कॉलोनी की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि NDMC के पूरे क्षेत्र को जीरो वेस्ट बनाया जा सके। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए चाणक्य रेल एन्क्लेव को दसवीं जीरो वेस्ट कॉलोनी के रूप में विकसित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

यूपी 2027: अल्पसंख्यक समर्थन से BJP मजबूत, ओवैसी-आज़ाद गठजोड़ बढ़ा खतरा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Danish Azad Ansari (Up Minister) On Alliance Of Asaduddin Owaisi And Chandrashekhar Azad / Impact On The SP and BJP उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाला है। तो सभी को लोकतांत्रिक ढांचे में? लोकतांत्रिक व्यवस्था में? सबको अधिकार है? अपनी बातें रखने का, चुनाव लड़ने का। लेकिन सबसे मूल बात यह है? कि जनता का विश्वास, जनता का झुकाव किसकी तरफ है? यह बात यह बात समझनी भी जरूरी है? कि उत्तर प्रदेश की आवाम क्या चाहती है? उत्तर प्रदेश की आवाम का क्या मिजाज है? उत्तर प्रदेश की आवाम का रुख क्या है? 2027 के चुनाव में? अगर आप ग्राउंड पर जाएंगे, महसूस करेंगे कि उत्तर प्रदेश की जो आवाम है? उसने मोदी और योगी सरकार की जो जनकल्याकारी नीतियां हैं, जो इससे लाभ मिला है। खास तौर पर जो अल्पसंख्यक समाज को इससे लाभ मिला है, शिक्षा में, सेवा में, स्वास्थ्य में, रोजगार में, उद्योग में, इससे अल्पसंख्यक समाज का विश्वास डबल इंजन की सरकार के प्रति बढ़ा है। और जिस तरीके से राशन में? हिस्सेदारी है, आवास में? हिस्सेदारी है, आयुष्मान कार्ड में? हिस्सेदारी है, स्किल डेवलपमेंट में? हिस्सेदारी, तमाम जगह एक बड़ी संख्या में? हिस्सेदारी अल्पसंख्यक समाज को मिली है। इससे अल्पसंख्यक समाज विकास की नई ऊंचाइयों को छुरा है? और 2027 में? जो विधानसभा का चुनाव है, इसमें तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के मोदी लोग है? सरकार बनने जा रही है? और इसमें सबसे बड़ा किरदार उत्तरप्रदेश के अल्पसंख्यक समाज का होगा। कितना नुकसान पहुंचाएगा समाजवादी पार्टी को? और भारतीय जनता पार्टी को? के सवाल पर कहा नुकसान नफे की बात तो यह विधानसभा के चुनाव में समझ में आएगी लेकिन एक बात बहुत साफ है कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को बहुत नुकसान पहुंचाने का काम किया है। अभी आप इसका ताजा उदाहरण यह है कि पीडीए का नारा देती है समाजवादी पार्टी। पीडीए में पी फॉर पिछड़ा, डी फॉर दलित, ए फॉर अल्पसंख्यक कहती है। लेकिन जब राज्यसभा भेजने की बात आई दो सीटें वह राज्यसभा के भेज सकते थे। उत्तर प्रदेश में सपा के पास यह ताकत आई कि दो लोगों को राज्यसभा भेज सकते थे। तब पूरे उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को एक उम्मीद जगी कि अल्पसंख्यक आख्याकों का नारा देने वाले मुसलमानों के हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाले समाजवादी पार्टी के लोग अखिलेश यादव जी किसी मुसलमान को खासतौर पर किसी पासमांदा मुसलमान को राज्यसभा भेजेंगे। लेकिन देखिए वही होता है ढाक के तीन पात। कि अखिलेश यादव जी को तब राज्यसभा में किसी चीज लाभ देने की बात आई तब उन्हें मुसलमानों की याद नहीं आई। तब वो पी फॉर जो है उन्होंने फार्मूला बदल दिया तब फी फॉर पैसा वाला पी फॉर परिवार वाला इसको भेजा उन्होंने राज्यसभा। तो समाजवादी पार्टी इसने गफलत और नफरत की राजनीति स्थिति के अलावा उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को कुछ नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश का अवाम इसने ठान लिया कि 27 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ए आई एम ए आई एम यह कह रही है कि मुसलमानों को हक हुकूक नहीं मिल पा रहा है उत्तर प्रदेश में। तालीम और शिक्षा इससे जोड़ने का काम मोदी और योगी सरकार ने किया है और यही बात तमाम विपक्षी दलों को बुरी लग रही है कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान अच्छी पढ़ाई कैसे कर रहा है मदरसों में हम दीन इस्लाम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा क्यों दे रहे है हमारे अल्पसंख्यक जो मुस्लिम बहनें हैं, उनको ट्रिपल तलाक के दंश से हमने मुक्त क्यों करा दिया? हमारे जो मुस्लिम बहनें हैं, उनको हम स्किल डेवलपमेंट से क्यों जोड़ रहे हैं? पासमंदा जो गरीब पिछड़ा मुसलमान है, पासमंदा मुसलमान है, इसकी आवाज मोदी जी और योगी जी क्यों उठा रहे हैं? इस बात से ये लोग परेशान हैं क्योंकि ये नहीं चाहते कि पासमंदा समाज का भला हो, ये नहीं चाहते कि मुस्लिम महिलाओं का भला हो और ये नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज काYouth पढ़ लिख के आगे बढ़े।
0
0
Report

चतरा में आम्रपाली प्रोजेक्ट के पास AVS कार्यालय पर गोलीबारी, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली कोल परियोजना के पास AVS कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर बुधवार की रात लगभग 12:10 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना पीओ कार्यालय के बगल में हुई, जहां CISF के जवान तैनात रहते हैं। कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिम्मेदारी ली। तीन बदमाशों ने बाइक पर आकर कार्यालय पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं; कंपनी के मुंशी राजेश प्रसाद के अनुसार 10 से 12 राउंड दागे गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने शुरुआती जांच के आधार पर दो से तीन राउंड की पुष्टि की और मौके से खोखे बरामद होने की बात कही। वायरल पर्चे और विज्ञप्ति में Aman Sahu, Mayank Singh, Prakash Shukla और Rahul Dubey गैंग के नाम सामने आए हैं। बदमाशों ने अर्श कुमार और आदित्य को धमकी दी है कि अगर वे कॉल रिसीव कर ‘मैनेज’ नहीं करते, तो अगली बार स्टाफ, मुंशी या ड्राइवरों को निशाना बनाया जाएगा। इलाके के कोयला-बालू कारोबारियों और जमीन दलालों को भी बिना रंगदारी के काम न करने की चेतावनी दी गई। घटना के तुरंत बाद चतरा एसपी और पुलिस टीम तफ्तीश में जुट गईं; टंडवा थाना पुलिस और CISF की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन छापेमारी शुरू कर दी है, जिससे कोयलांचल में दहशत और हड़कंप बना हुआ है.
0
0
Report

छठ के लिए साहिबगंज में गंगा घाटों पर साफ-सफाई मुहिम, एनसीसी कैडेटों का प्रयास

Sahibganj, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। चार दिवसीय महापर्व के मद्देनजर गंगा घाटों की साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर सामाजिक स्तर पर भी पहल शुरू हो गई है। साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनसीसी कैडेटों ने घाटों पर साफ-सफाई करते हुए कचरे को हटाया और श्रद्धालुओं से गंगा घाटों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान कैडेटों ने लोगों को संदेश दिया कि छठ महापर्व केवल आस्था और सूर्य उपासना का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। गंगा में प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरा नहीं डालने की अपील करते हुए जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर में छठ पूजा के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी, सुरक्षा और साफ-सफाई पर जोर

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में पावन छठ पर्व को लेकर हर तरफ चहल पहल दिखाई देने लगा है। जिले के सभी इलाकों में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि अपनी मौजूदगी में घाटों की सफाई का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आरा रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा का गीत माइक में बज रहा है और बाहर से आने वाले छठ वृत्तियों के लिए रेल सुरक्षा बल ने चाक चौबंद व्यवस्था की है ताकि किसी को परेशानी न हो और चोर उच्चकों से यात्रियों को बचाया जा सके। रेल पुलिस लगातार माइकिंग करती दिखाई दे रही है और यात्रियों के सुरक्षा पर खास ध्यान रख रही है। जिला पदाधिकारी भोजपुर मनेश मीणा भी हर जगह पहुंचकर जायजा ले रहे हैं ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो और सभी से अपील भी कर रहे हैं कि इस दौरान साफ सफाई पर सभी लोग विशेष ध्यान दें। छठ पूजा को लेकर आरा के भाजपा विधायक और बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर भी छठ घाटों का जायजा ले रहे हैं और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। छठ पर्व में और सभी का ख्याल भी रखना है। जिले के कई घाटों पर जिला प्रशासन के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है जो एक अलग ही छटा बिखेरते दिखाई दे रही है।
0
0
Report

बिलासपुर पटवारी हड़ताल: प्रशासन ने तुरंत ड्यूटी लौटने का अल्टीमेटम जारी किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में पटवारियों की हड़ताल को लेकर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। लंबे समय से काम पर नहीं लौट रहे 259 पटवारियों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर तत्काल ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के एसडीएम ने सभी अनुपस्थित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।दरअसल, पटवारी 13 अक्टूबर से बिना अनुमति अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित हैं। इसके चलते फसल क्षति सर्वे, एग्रीस्टैक और धान खरीदी से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी पटवारी तत्काल अपना कार्यभार संभालें और उसी दिन अनुपस्थिति को लेकर लिखित स्पष्टीकरण भी दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन नहीं करने पर एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।खास बात यह है कि प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में हड़ताली पटवारियों पर निलंबन और बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन बिलासपुर में अब तक ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी स्पष्ट किया है कि नोटिस जारी किए गए हैं और जल्द निर्णय नहीं लेने पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पटवारी काम पर लौटेंगे या प्रशासन का अगला कदम और सख्त होगा? बाइट - संजय अग्रवाल (कलेक्टर बिलासपुर)
0
0
Report

दीपावली से पहले 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षक वेतन के अभाव से परेशान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा देने वाले लगभग 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षक दीपावली के अवसर पर भी वेतन के लिए तरसते रहे। कई प्रशिक्षकों का 6 से 12 माह तक का मानदेय बकाया होने से हजारों परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं。 व्यावसायिक शिक्षकों के आर्थिक संकट को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार रेगर ने कहा कि शिक्षा विभाग माननीय हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं कर रहा है। 17 अगस्त 2026 को माननीय हाईकोर्ट द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षकों को कंटिन्यू रखने के संबंध में आदेश दिए जाने के बावजूद 20 अक्टूबर को लगभग 2,500 प्रशिक्षकों का टेंडर समाप्त हो गया। दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले प्रशिक्षकों को बेरोजगार करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि एक तरफ विभाग हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं कर रहा, वहीं दूसरी तरफ लगातार न्यायालय में कंपनियों का पक्ष रख रहा है और नया टेंडर करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं。 पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि दीपावली के अवसर पर भी व्यावसायिक प्रशिक्षकों को वेतन नहीं मिला। महीनों से मानदेय बकाया होने के कारण प्रशिक्षकों के परिवार आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो वेतन भुगतान के मामले में भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। अब प्रशिक्षक अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे。 व्यावसायिक संघर्ष समिति अध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि कौशल शिक्षा देने वाली व्यवस्था ही आज कुशल नजर नहीं आ रही है, यह बेहद चिंताजनक विषय है। विद्यार्थियों को कौशल और रोजगार के लिए तैयार करने वाले प्रशिक्षकों का भविष्य ही असुरक्षित है। सरकार एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि हाईकोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाए, प्रशिक्षकों को तत्काल कंटिन्यू रखने के आदेश जारी हों, बकाया मानदेय का भुगतान करवाया जाए तथा भविष्य में वेतन भुगतान की ठोस व्यवस्था की जाए। व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति का सवाल है कि जब सरकार कौशल विकास और रोजगार की बात करती है, तो कौशल शिक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले हजारों प्रशिक्षकों के रोजगार और वेतन की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी.... जयपुर से दिनेश तिवाड़ी की रिपोर्ट बाईट - पवन गर्ग - व्यावसायिक संघर्ष समिति अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ में छत पर पलंग उठाने से 33 केवी करंट से विवाहिता की मौत

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के रायपुर कस्बे में आज एक हादसे में विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब 24 वर्षीय सपना गाड़ियां लोहार अपने बच्चे को छत पर सुला रही थी। इस दौरान महिला ने लोहे का पलंग उठाकर दूसरी जगह रखने का प्रयास किया, तो लोहे का पलंग छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। 33 केवी करंट के संपर्क में आने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। परिजन महिला सपना को तुरंत ही लेकर झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सपना को मृत घोषित कर दिया। मृतका सपना के पति कैलाश ने बताया कि उसका बच्चा बीमार है, जिसे अस्पताल से दिखाकर दोनों पति-पत्नी घर लौटे थे। सपना ने बच्चे को छत पर धूप में सुला रखा था। उसी दौरान सपना ने लोहे का पलंग उठाया, तो वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और 33 केवी का करंट लगने से एक धमाके के साथ महिला अचेत हो गई। बदहवास हालत में परिजन सपना को लेकर झालावाड़ के जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर रायपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों के पर्चा बयान दर्ज किये। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अचानक हुए हादसे से परिवार में दीपावली पर मनाई खुशियां मातम में बदल गई है।
0
0
Report

उत्तरकाशी में शीतकालीन यात्रा 12 महीने चलेगी, स्थानीय को मिलेगा सालभर रोजगार

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:शीतकालीन यात्रा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, 12 महीने चलेगी यात्रा, स्थानीय लोगों को मिलेगा सालभर रोजगार. उत्तरकाशी जनपद चारधाम ग्रीष्मकालीन यात्रा के समापन के साथ ही जनपद में अब शीतकालीन यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं और अब शीतकालीन यात्रा शुरू हो रही है। माँ गंगा अब अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा और माँ यमुना खरसाली में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। वर्ष 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुखबा आए थे और उन्होंने वहीं से शीतकालीन यात्रा का आगाज किया था। प्रधानमंत्री के आगमन के बाद से शीतकालीन यात्रा को नई पहचान मिली है शीतकालीन यात्रा के 12 महीने चलने से सबसे बड़ा फायदा स्थानीय लोगों को होगा और 12 माह का रोजगार मिलेगा।
0
0
Report

लखीमपुर कोटेदार बोला जो करना है कर लो।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील इलाके से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कार्य कर रहे एक वितरक ने ऐसे बेखौफ अंदाज में उपभोक्ता को कम राशन देने के बावजूद धमकी से नवाज रहा है। जब उपभोक्ता ने कोटेदार से शिकायत की कि आप 30 की जगह महज 28 किलो राशन दिए हैं इस पर आग बबूला हुए कोटेदार ने उपभोक्ता को ही धमकी दे डाली और कहा जहां जाना हो चले जाओ मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा आखिर इतना कॉन्फिडेंस इस कोटेदार को कहां से आया यह बड़ा सवाल है अभी हाल ही में रसद आयुक्त ने 1.5 से 2.5 रुपये प्रति यूनिट वसूली होने की बात पर संज्ञान लिया था और जिसके चलते होनी वाली घटतौली के लिए पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। शायद यही प्रति यूनिट की रिश्वत जिसके दम पर कोटेदार उपभोक्ताओं को धमकता नजर आता है । उसे कोई कार्रवाई का डर भी नहीं है क्योंकि वह तो घटतौली का पैसा ऊपर तक दे ही रहा है। वायरल वीडियो धौरहरा ब्लॉक के लालजीपुरवा गाँव का बताया जा रहा है जहां का कोटेदार विजय नाग इस वीडियो में उपभोक्ता को धमकाते नजर आ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top