icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधेपुरा के यादव नगर में 12 वर्षीय अमित कुमार की मौत पर सनसनी, हत्या संदेह

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो के यादव नगर में 12 वर्षीय बच्चे का आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यादव नगर वार्ड संख्या-7 निवासी लल्टू शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि अमित घर का काम निपटाने के बाद खेलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने उसे घास काटकर लाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद जब अमित घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।
0
0
Report

HSAMB CFAO राजेश सांगवान को चार्जशीट समय सीमा पूरी न होने पर जमानत मिली

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा में IDFC और AU स्मॉल बैंक फ्रोड़ से जुड़ी खबर इस मामले से जुड़े हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB) के कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स (CFAO) राजेश सांगवान को डिफॉल्ट बेल मिली पंचकूला जिला अदालत ने राजेश सांगवान की डिफॉल्ट बेल मंजूर की है आरोपी राजेश सांगवान के खिलाफ कोर्ट में तय समय सीमा में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है जिला अदालत ने आदेश में कहा है कानून से निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उसे जमानत का वैधानिक अधिकार है कोर्ट में हुई सुनवाई में राजेश सांगवान ने दलील में बताया है उनकी पहली रिमांड 15 मार्च 2026 को हुई थी और 90 दिन की वैधानिक अवधि 12 जून को पूरी हो चुकी थी इस मामले में राजेश सांगवान को 30 अप्रैल को सेवा से बर्खास्त किया गया था विभागीय जांच में उन पर बैंक खाता संचालन और वित्तीय निगरानी से जुड़े मामलों में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे जांच रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2026 में बोर्ड के खाते से 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन दो RTGS ट्रांसफर के माध्यम से किए गए थे, जिनका संबंध अन्य आरोपियों से जुड़ी शेल कंपनियों से बताया गया है जिला अदालत ने जमानत देते समय कई शर्तें भी लगाई हैं राजेश सांगवान को जांच अधिकारी के बुलाने पर जांच में शामिल होना होगा और हर सोमवार और शुक्रवार को सीबीआई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी काबिलेगौर है हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के फंड का बैंक फ्रॉड हुआ था इस मामले की पहले जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की थी इसके बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और दो चार्जशीट सीबीआई दाखिल कर चुकी है सीबीआई की दोनों चार्जशीट में HSAMB के बर्खास्त CAFO राजेश सांगवान का नाम नहीं हैं इसी का लाभ उन्हें जमानत में मिला है इसके अलावा इस मामले से जुड़े HPGCL के पूर्व वित्त निदेशक अमित देवान को भी हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है
0
0
Report
Advertisement

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रतीकात्मक शवयात्रा

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा हरदा। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में आज युवक कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से नारायण टॉकीज तक चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई। नारायण टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया, इसके बाद सभा आयोजित की गई। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना ठोस आधार के निरस्त किया गया और कांग्रेस द्वारा रखी गई आपत्तियों व तथ्यों पर गंभीरता से सुनवाई नहीं की गई। बाइट - योगेश चौहान, जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कमलजीत सहरावत ने विकास कार्यों पर प्रकाश डाला

Delhi, Delhi:केंद्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने नजफगढ़ जिला कार्यालय, सेक्टर-17 द्वारका में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि देश ने इस अवधि में आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कार्यक्रम में पश्चिमी एवं नजफगढ़ जिले के विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
0
0
Report

महोबा के रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर महोबा में विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत 10 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की है। जिले में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों का कहना है कि वर्षों से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और लंबे समय से लंबित उनकी अन्य मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए। प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कहा कि उनका मुद्दा विधानसभा में उठ चुका है, इसके बावजूद समाधान नहीं निकल सका है, जिससे रोजगार सेवकों में भारी नाराजगी है।
0
0
Report
Advertisement

कैमूर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 16 जून का दौरा: मां मुंडेश्वरी धाम में पूजा

Khajuria Khurd, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 16 जून को मां मुंडेश्वरी धाम में भव्य पूजा-अर्चना. वे 16 जून को पटना से हेलीकॉप्टर से सुबह 10:30 बजे मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. मां मुंडेश्वरी मंदिर, जो लगभग 650 फीट ऊंचाई पर स्थित है, देश के उन दुर्लभ मंदिरों में है जहाँ अहिंसक पशुबलि की प्रथा होती है. जी मीडिया से खास बातचीत में पुजारी उपेंद्र पांडे के अनुसार यहां बलि का पारंपरिक तरीका बिना जानलेवा घाव के और रक्त बहाए होता है, जो धार्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है. स्थानीय समाज और मंदिर प्रशासन को आशा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से मंदिर व आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है. लंबे समय से रोपवे और मां मुंडेश्वरी के लिए रेल लाइन के प्रस्ताव चर्चा में हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है. पुजारी और नगरवासी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं पर सकारात्मक निर्णय लें. इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु कॉरिडोर निर्माण की भी मांग तेज है, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को सुगमता हो और मंदिर का आध्यात्मिक व पर्यटकीय महत्व और बढ़े. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोग उत्साहित हैं और उम्मीद जताते हैं कि यह दौरा कैमूर के विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए निर्णायक साबित होगा.
0
0
Report

बलरामपुर: जंगल में तीन आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग भी शामिल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर युवती को जंगल मे ले जाकर तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम आरोपियों में एक नाबालिग भी है शामिल युवती अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर जा रही थी गांव तभी रास्ते मे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने युवती को उठाकर जंगल मे ले गए और भाई का हाथ पैर बांध दिए फिर आरोपियों ने फोन करके अपने एक और साथी को मौके पर बुलाकर तीनो आरोपियों ने बारी बारी से दिये दुष्कर्म की घटना को अंजाम पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
0
0
Report

पैंथर पार्टी के नेता के बिगड़े बोल। वीडियो वारयल कर विधायक को कहा 'जूते से मारूंगा'।

DMDileep MishraFollow15m ago
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर हुई हिंसा में शामिल लोगों के बचाने में पक्षपात का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक रोमी साहनी और दलित पैंथर पार्टी के नेता मनोज कुमार भारती के बीच ठन गई है। दलित वोटर बैंक के लिए छिड़ी इस लड़ाई में दोनों तरफ से वार प्रति वार किया जा रहे हैं। दोनों में चल रही तल्खी इतनी बढ़ गई है जहां एक पक्ष बीजेपी विधायक को अपशब्दों से नवाजा रहा है। जूते से मारने की धमकी दी जा रही है वही दूसरा पक्ष भी लेन देन के मामले में धोखाधड़ी के आधा दर्जन मामले में ठगी,बेइमानी का आरोप लगाते हुए घेर रहा है। मामले में पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। बाउजूद यह मामला अभी भी शांत होता नजर आ रहा है। मनोज भारती ने ऐलान किया है कि वे विधायक के क्षेत्र में जाकर प्रदर्शन करेंगे । फिर क्या था पुलिस अलर्ट हुई टकराव की स्थिति न बने इसके लिए मौके की नजाकत देखते हुए पुलिस ने दलित पार्टी के संयोजक को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। इधर पलिया विधायक ने दलितों में कोई गलत संदेश न जाये उन्होंने भी अपने आवास पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को इकट्ठा कर सभा का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। कुल मिलाकर मामला मे अभी भी नूरा कुश्ती जारी है। जी मीडिया से बातचीत में विधायक ने बताया इस कथित नेता की कलाई खुल गई है। समाज विरोधी ऐसे ठग बईमान सक्स का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

खूंटी में वृद्ध महिला की हत्या: पोते समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार। जहाँ एक लड़के ने ही अपनी रिस्ते के दादी पुटकी देवी की हत्या कर दिया। घटना रनिया थाना क्षेत्र के खट्कखुरा बांगुरकुलम झोराटोली निवासी 69 वर्षीय पुटकी देवी की पत्थर से कूचकर जान से मार डाला और उसके शव को छिपाने के नियत से गांव के बगल में ही बहती कोयल नदी के किनारे डूंबर पेड़ के नीचे झाड़ी से दबा हुआ बोरे में बंद बरामद किया गया। जिसमें सोनू जोरा और जतरु जोरा ने मिलकर मार डाला था और उसे बोरे में बंद करके कोयल नदी के किनारे ले गया और गड्ढे में डालकर उसे पत्ता व मिट्टी से बंद कर दिया था। डीएसपी ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और इसके दो आरोपी थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर फुटबॉल खिलाड़ियों के पास संसाधन नहीं, फीफा विश्वकप सपना जिंदा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के स्थानीय क्लब और जिला फुटबॉल एसोसिएशन काफी सक्रिय हैं और युवाओं के बीच व्यावसायिक फुटबॉल लीग की लोकप्रियता लगातार बढ़ भी रही है, जिसकी स्थापना 1954 में स्थापना किया गया, लेकिन संसाधनों के अभाव में फुटबॉल खिलाड़ी प्रेक्टिस के लिए दर दर की ठोकरे खाते हैं. मुजफ्फरपुर के फुटबॉल खिलाड़ी जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक के खेल में शामिल हो चुके हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर का 50 वर्ष पुराना फुटबॉल खेल अब मिटने के कगार पर है. दिन प्रतिदिन संसाधनों की कमी के कारण फुटबॉल खिलाड़ियों का रुझान क्रिकेट के तरफ जा रहा है. मुजफ्फरपुर में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मात्र एक मैदान खुदीराम बोस है, जहाँ कम से कम प्रतिदिन 15 टीम सुबह-सुबह आकर प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन बारिश में मैदान में पानी भर जाने के कारण करीब 3 महीने तक बच्चों प्रेक्टिस नहीं कर पाते हैं. फुटबॉल खिलाड़ियों का कहना है सरकार भले ही खेलो इंडिया की स्कीम लेकर आई है, लेकिन फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मैदान के साथ ही खेलने का संसाधनों पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि मुजफ्फरपुर के 50 वर्ष पुराना फुटबॉल इतिहास बना रहे. फुटबॉल खेलने वाले बच्चों का कहना है अगर संसाधन मिले तो हम लोग फीफा विश्वकप जैसे खेल में शामिल होकर भारत की प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं. मुजफ्फरपुर के कोच कहना है कि जिस तरीके से बिहार के मुजफ्फरपुर फुटबॉल खेल को लेकर एक इतिहास रचा था और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहराकर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन किया था. लेकिन अब मुजफ्फरपुर में मात्र एक खुदीराम बोस मैदान है, जहाँ बच्चों प्रेक्टिस करते हैं और उन बच्चों में फीफा विश्वकप जैसे खेल में अपना प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखते हैं. हालांकि बच्चों का भी कहना है कि कम संसाधन में भी हम लोग फीफा विश्व कप में शामिल होने का जज्बा रखते हैं. कोच का कहना है कि यहाँ के फुटबॉल प्लेयर आज अपने खेल के बदौलत बच्चे सरकारी नौकरियों में शामिल हुए हैं. बच्चों ने सरकार से मांग किया कि मुजफ्फरपुर का खुदीराम बोस मैदान कोई फुटबॉल खेल के लिए डेवलप कर दिया जाए और बच्चों को संसाधन उपलब्ध कर दिया जाए ताकि बच्चे भी राज्य ही नहीं नेशनल से लेकर विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सके.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top