भोजपुर जिले में अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर तीन युवकों को किया घायल
Arrah, Bihar:भोजपुर जिले में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए नगर थाना क्षेत्र के अरण्य देवी मोड़ पर तीन युवकों को सरेआम गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को आरा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, घायल युवकों में से दो पहले के एक कांड में आरोपी थे, और यह हमला उसी से जुड़ा हो सकता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Breaking: 30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
New Delhi, Delhi:सुमंत कुमार/नई दिल्ली:
-30 अक्टूबर को होगा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन
-दोपहर 3.30 बजे होगा मॉक पार्लियामेंट
-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगा मॉक पार्लियामेंट
-INDIA BLOC के सभी सांसद मॉक पार्लियामेंट में होंगे शामिल
-CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया इंपीचमेंट
