Back
एनएसयूआई के प्रदर्शन से बेगूसराय GD कॉलेज में हंगामा, तालाबंदी और धरना
JCJitendra Chaudhary
Feb 27, 2026 09:05:00
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय के जीडी कॉलेज में आज उस समय हंगामा मच गया जब एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के बैनर तले पहुंचे छात्रों ने कॉलेज में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और गंदगी को लेकर पहले जमकर नारेबाजी की और फिर कॉलेज में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के बाद छात्र मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। इस दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजा कुमार ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे पढ़ाई करने आने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि कॉलेज परिसर नशाखोरी का अड्डा बनता जा रहा है, लेकिन प्रिंसिपल द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।राजा कुमार ने कहा कि कई बार कॉलेज प्रशासन से शिकायत की गई,बावजूद इसके कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के नाम पर केवल कागजी खानापूरी की जा रही है।एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे और कॉलेज की पढ़ाई ठप कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल की होगी।फिलहाल, प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर छात्र और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Prakash
FollowFeb 27, 2026 10:45:570
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 27, 2026 10:45:430
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 27, 2026 10:45:270
Report
1
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 27, 2026 10:38:190
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 27, 2026 10:38:090
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 27, 2026 10:37:580
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 27, 2026 10:37:430
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 27, 2026 10:37:280
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 27, 2026 10:36:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 10:36:390
Report
0
Report
