Back
बोरी पी में बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण, आदिवासी गौरव का भव्य आयोजन
HUHITESH UPADHYAY
Feb 27, 2026 10:45:27
Pratapgarh, Rajasthan
हेडर/हेडलाईन : बोरी पी में आदिवासी गौरव का भव्य आयोजन, बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण
एंकर/इंट्रो : पीपलखूंट ग्राम पंचायत बोरी पी में बिरसा मुंडा चौराहा एवं उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व ग्राम पंचायत प्रशासक प्रेमशंकर निनामा ने किया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 26 फरवरी की शाम भजन-कीर्तन से हुई, जो पूरी रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चलता रहा। इसके बाद 27 फरवरी को विधि-विधान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आदिवासी गौरव और अस्मिता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आया। कुछ दिन पहले इस्तीफा देने वाले प्रेमशंकर निनामा को भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने सभी मतभेद दूर करते हुए पुनः मंडल महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप दी। इस घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। समारोह में पूर्व सांसद मानशंकर निनामा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा ने की। अपने संबोधन में प्रेमशंकर निनामा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन चलाकर समाज में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, गौरव और जनभागीदारी का मजबूत संदेश दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowFeb 27, 2026 12:08:340
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 27, 2026 12:08:200
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 27, 2026 12:07:460
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 27, 2026 12:07:300
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 27, 2026 12:07:050
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 27, 2026 12:06:35Noida, Uttar Pradesh:Dog playing with his new best friend
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 27, 2026 12:06:210
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 27, 2026 12:05:440
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 27, 2026 12:05:34Noida, Uttar Pradesh:so cute
Baby sees clearly for the first time...his reaction is so cute
0
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 27, 2026 12:05:16Noida, Uttar Pradesh:This big fish eat small fish has some meaning
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 27, 2026 12:05:040
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 27, 2026 12:04:530
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 27, 2026 12:04:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 12:04:280
Report
