Back
भारत बंद का असर बेगूसराय के बाजार: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल भारी
JCJitendra Chaudhary
Feb 12, 2026 07:33:27
Begusarai, Bihar
एंकर देशभर में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज ‘भारत बंद’ का असर बेगूसराय के साथ-साथ अन्य शहरों में साफ नजर आ रहा है। राजधानी सरकार की श्रम, कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में 10 से अधिक केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल बुलाई है। इसी क्रम में बेगूसराय में सुबह से अलग-अलग इलाकों में सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जगह-जगह दुकान और बैंक को भी बंद करवाया। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 श्रम कोड लागू करना मजदूर हितों के खिलाफ है। ऐक्टू समेत 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, विभिन्न सेवा संघों और फेडरेशनों ने संयुक्त रूप से यह हड़ताल की घोषणा की है। बेगूसराय नगर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था भी हड़ताल से प्रभावित हुई है। सुबह से सफाई कर्मी काम पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। हजारों मजदूर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में मजदूरों के साथ आशा कार्यकर्ता, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, निर्माण मजदूर और संविदा कर्मी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। अब देखना होगा कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सरकार पर कितना असर पड़ता है और क्या ट्रेड यूनियनों की मांगों पर कोई ठोस पहल होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 12, 2026 09:02:070
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:49:100
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 12, 2026 08:49:030
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 12, 2026 08:48:530
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 12, 2026 08:48:370
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:48:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 12, 2026 08:48:130
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 12, 2026 08:47:320
Report
1
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 12, 2026 08:46:510
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 12, 2026 08:46:280
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 12, 2026 08:46:070
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 12, 2026 08:45:520
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 12, 2026 08:45:370
Report