Back
बेगूसराय के पानी प्लांट के पास प्लास्टिक बोतलों की भीषण आग, दमकलों ने पाया नियंत्रण
JCJitendra Chaudhary
Feb 23, 2026 08:06:58
Begusarai, Bihar
पानी प्लांट के पास रखी प्लास्टिक बोतलों के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पानी प्लांट के समीप हजारों की संख्या में प्लास्टिक बोतलें जमा कर रखी गई थीं। इसी दौरान अचानक उनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लास्टिक की बोतलें धू-धू कर जलने लगीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों और बगल में मौजूद पानी प्लांट पर भी खतरा मंडराने लगा। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि रिहायशी इलाके और पानी प्लांट के पास इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बोतलों का भंडारण कैसे किया जा रहा था। फिलहाल प्रशासन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 23, 2026 09:32:250
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 23, 2026 09:32:080
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 09:31:510
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 23, 2026 09:31:390
Report
92
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 23, 2026 09:30:130
Report
0
Report
0
Report
हाथरस में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में चोरी, चोरों ने नगदी और दो मोबाइल चुराए, CCTV में कैद वारदात
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 23, 2026 09:23:000
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 23, 2026 09:22:48Deoria, Uttar Pradesh:एंकर मारपीट के वायरल वीडियो पर पीटीसी
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:22:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 09:22:140
Report