Back
बेगूसराय: दो पक्षों की मारपीट, हथियार लहराने वाला युवक दहशत फैलाने लगा
JCJitendra Chaudhary
Feb 11, 2026 15:45:55
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में एक बार फिर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट के दौरान खुलेआम एक युवक हाथ में हथियार लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। आपको बताते चले कि दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान खुलेआम हथियार लहराते हुए एक युवक दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहरा गांव स्थित उच्चा टोला दुर्गा मंदिर के आसपास का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती है, जो देखते ही देखते हाथापाई ओर मारपीट में तब्दील हो जाती है। इसी दौरान एक युवक हाथ में हथियार लेकर लोगों को डराता हुआ और एक महिला को जान से मारने की धमकी देता नजर आता है।घटनास्थल पर दर्जनों लोग मौजूद हैं। कुछ लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान थप्पड़, लात-घूंसे भी चलते हुए साफ देखे जा सकते हैं। इतनी भीड़ मौजूद होने के बावजूद बदमाशों का हौसला इस कदर बुलंद नजर आया कि एक युवक खुलेआम हाथ में पिस्टल लेकर महिला को धमकाता दिख रहा है। वायरल वीडियो के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर हथियार लहराने वाला युवक कौन है और किसका रहने वाला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फुलवरिया थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। और यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो कब का है। तथा विवाद की असल वजह क्या थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो शोकहरा गांव के उच्चा टोला दुर्गा मंदिर के आसपास का ही है। फुलवरिया थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विजय साहनी ने बताया कि 09 फरवरी 2026 की शाम लगभग 5:05 बजे उन्हें गुप्त माध्यम से यह वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें कुछ लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे थे। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों के अनुसार घर के पास बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकालकर लोगों को डराने और दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों की मदद से उस समय दोनों पक्षों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया गया था, लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो को पुलिस ने पेनड्राइव में सुरक्षित कर साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है।पुलिस का कहना है कि हथियार के साथ एकत्र होकर मारपीट करना और सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाना एक संज्ञेय अपराध है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।फुलवरिया थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 11, 2026 17:17:500
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 11, 2026 17:17:24Noida, Uttar Pradesh:Jamaat-e-Islami man publicly threatening Hindus in Khulna of "dire consequences" if they don't vote for Jamaat candidates.
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 11, 2026 17:17:110
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 11, 2026 17:16:290
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 17:15:560
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 11, 2026 17:15:210
Report