Back
बेगूसराय के राजस्व कर्मचारियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
JCJitendra Chaudhary
Feb 05, 2026 08:48:27
Begusarai, Bihar
बेगूसराय में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन बेगूसराय के हड़ताल चौक पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना दे रहे कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर पूर्व में समझौता हुआ था,लेकिन आज तक उस समझौते पर कोई अमल नहीं किया गया।राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि समझौते के तहत गृह जिला में पदस्थापना,पद का नाम परिवर्तन,और ग्रेड पे 4200 करने का आश्वासन दिया गया था।इन मांगों को लेकर पहले आंदोलन हुआ,जिसके बाद सरकार से समझौता भी हुआ,लेकिन उसके बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।इसी से नाराज होकर आज बेगूसराय समेत पूरे बिहार में राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया है।कर्मचारियों ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय नहीं लिया,तो 9 फरवरी को पटना में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।वहीं इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 फरवरी से सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 05, 2026 10:33:580
Report
0
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 05, 2026 10:33:270
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 05, 2026 10:32:560
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 05, 2026 10:32:440
Report
Narsinghpur Khurd, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चंदौली
हाईवे पर रील बनाना पड़ा महंगा
ट्रक के नीचे आए बाइक सवार
एक की मौत, दूसरा गम्भीर घायल
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा
इलाज के दौरान घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी किया गया रेफर
सदर थाना क्षेत्र के जगदीशसराय की घटना
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 05, 2026 10:32:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 10:32:170
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 05, 2026 10:31:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 10:31:460
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 05, 2026 10:31:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 05, 2026 10:30:530
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 05, 2026 10:30:230
Report
0
Report
1
Report