Back
पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
BSBIRENDRA SINHA
Dec 31, 2025 10:48:14
Banka, Bihar
बिहार के अमरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के भीतर लौंगांय गांव के किसानों ने पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पर किसानों का धान नहीं खरीदने का आरोप लगाते हुए गांव में प्रदर्शन कर पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी किया। प्रदर्शन कर रहे किसान राजीव कुमर, बमबम कुमर, श्रवण कुमर, अजित कुमर, अजय कुमर, मनीष कुमर, निरंजन कुमर आदी ने बताया कि लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष धान खरीद में अपनी मनमानी का परिचय देते हुए किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं।
पैक्स अध्यक्ष किसानो से धान खरीदने के दौरान 10 से 15 किलो प्रति क्विंटल कमीशन की मांग करते हैं। बिचोलियों का धान खरीदकर पैक्स अध्यक्ष अपने गोदाम भर रहे हैं जबकि किसानो का धान उनके घर पर पड़ा हुआ है। किसान अजय कुमर ने बताया कि उन्होंने पैक्स में 15 क्विंटल धान दिया था लेकिन पैक्स अध्यक्ष के द्वारा डेढ़ क्विंटल धान काटकर 13.5 क्विंटल धान का भुगतान किया गया। किसानोंने जिला पदाधिकारी, जिला सहकारिता विभाग, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, अमरपुर बीसीओ समेत अन्य अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जाँच करते हुए पैक्स अध्यक्ष को किसानों की धान शत प्रतिशत दर पर खरीद करने का निर्देश पारित करने की मांग किया है।
आक्रोशित किसानों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगो पर संज्ञान नहीं लिया गया तो मजबूरन धान खरीद से वंचित किसान अपने घरों की धान को बीच सड़क पर रखकर उनमें आग लगा देने के लिए बाध्य हो जायेंगे। मामला को लेकर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि किसानों द्वारा उनपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद व निराधार है। लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत में काफी संख्या में धान की पैदावार होती है। विभाग के द्वारा उन्हें 400 एमटी चार हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें उन्होंने 1489 क्विंटल धान की खरीद कर लिया है। सीसी नहीं रहने की वजह से तथा मिलर के द्वारा धान नहीं लेने की वजह से विगत 15 दिनों से धान की खरीदारी बंद है। उम्मीद है कि एकाध सप्ताह में सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जायेगा। समस्याओं का समाधान होते ही पुनः किसानों से धान की खरीदारी शुरू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत के किसान उनके परिवार की तरह है और किसानों की फसल को शत प्रतिशत दर पर खरीदना, किसानों को पैक्स के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 31, 2025 12:29:140
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 31, 2025 12:28:490
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 31, 2025 12:28:200
Report
0
Report
1
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 31, 2025 12:27:280
Report
0
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowDec 31, 2025 12:26:460
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 31, 2025 12:26:000
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 31, 2025 12:25:350
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 31, 2025 12:24:490
Report