Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ntr520015

उधम सिंह नगर में फर्जी आधार-पैन कार्ड नकली प्रमाण पत्र मामले में गिरफ्तारी

VAVijay Ahuja
Feb 18, 2026 10:19:28
Payikapuram, Andhra Pradesh
स्थान– उधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर के एक बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस और एसटीएफ ने गंगवार जनसेवा केंद्र में छापा मारकर बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अंक तालिका बरामद की। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। यह जनसेवा केंद्र रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में संचालित हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस और एसटीएफ ने जनसेवा केंद्र में छापा मारा तो 40 फर्जी आधार कार्ड, 40 फर्जी पैन कार्ड और 53 कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी चेतन कुमार पिक्सल लैब एप्लिकेशन के माध्यम से कस्टमर की फोटो, नाम, पता एडिट करके फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, अंकतालिका तैयार करता था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि इन फर्जी प्रपत्रों का प्रयोग सिडकुल की कंपनियों में नौकरी के लिए किया जाता था।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammed Khan
Feb 18, 2026 12:05:40
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह अंजुमन इलेक्शन 2026 का नताइज़ सामने आ गया है। 21 मेम्बर्स की अंजुमन इलेक्शन में एक बार फिर सैय्यद सरवर चिश्ती ग्रुप ने बाजी मार ली है। अंजुमन इलेक्शन में ख़ुद्दामें ख्वाजा जमात की तीन पार्टियों ने 63 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। जिसमें सरवर चिश्ती पार्टी ने 21 में से 13 उम्मीदवार अपनी जीत दर्ज करवा कर अक्सीरियत हासिल की। जबकि सैकेंड पार्टी सैय्यद वाहिद हुसैन के 8 उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज करवाई। अपने बेबाक़ बोलो से नेशनल मीडिया में सुर्खियां बने रहने वाले अंजुमन सैकेट्री सैय्यद सरवर चिश्ती पार्टी पर कौम के लोगो ने एक बार फिर से एतेमाद किया है। अंजुमन इलेक्शन में 22 से 42 पार्टी सरवर चिश्ती की थी। जिसने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ख़ुद्दाने ख्वाजा जमात की भाग दौड़ संभाली है। इस मौके पर सैकेट्री सैय्यद सरवर चिश्ती ने सब का शुक्रिया अदा किया। जीत के बाद सरवर पार्टी ने जोरदार आतिशबाजी की और हज़रत ख्वाजा गरीब रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में धूम धाम से हाज़री दी और खिदमते खल्क के साथ कौम के हक़ में अच्छे फैसले लेने की दुआ भी मांगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 18, 2026 12:05:26
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आँखों की रोशनी छिन रही है, और कोई चैन से बैठकर गाल बजा रहा है。 मुख्यमंत्री जी जब गोरखपुर आते हैं तो क्या और कोई भी देखभाल या हिसाब-किताब करते हैं या फिर केवल जोड़-गाँठ के चले जाते हैं। इस बार जनता इन्हें गोरखपुर भी हराएगी और बताएगी कि चिराग़ तले अंधेरा कैसे होता है。 रही बात स्वास्थ्य मंत्री जी की तो ये समझ लेना चाहिए कि वो ख़ुद और उनका विभाग ‘हाता नहीं भाता’ की मुख्य-नीति के विस्तार के कारण, उन्हीं की तरह उपेक्षित है और अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे विभाग छीनने का आधार बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय और विभाग की ऐसी दुर्गति देखकर हर कोई, ये सहज रूप से स्वीकार भी कर लेगा कि सच में स्वास्थ्य मंत्री महोदय की लापरवाही और कमीशनख़ोरी की वजह से प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की इतनी दुर्दशा हुई है। जबकि सच ये है कि उन बेचारों के हाथ में पैसों के हिस्से बाँट के अलावा और कुछ अधिकार या दूसरी शक्ति, सामर्थ्य और अख़्तियार नहीं है। स्वास्थ्य-चिकित्सा विभाग में वो नेम प्लेट पर ही मंत्री हैं, कोई उनकी सुनता भी नहीं है। सुना है उन्होंने अपने मोबाइल में एक रिमाइंडर लगा रखा है, जो रोज़ सुबह उन्हें याद दिलाता है कि वो स्वास्थ्य मंत्री हैं। जानेवालों के बारे में अब और क्या कहा जाए, थोड़े लिखे को ही पूरा समझा जाए… उनका ‘हाता से जो पुराना नाता है’, शायद उसीकी वजह से बंद हो रहा उनका खाता है।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Feb 18, 2026 12:05:15
Sirohi, Rajasthan:Anchor मुख्यमंत्री पर विपक्ष की टिप्पणियाँ को सत्तापक्ष अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। BJP विधायक संदीप शर्माकी टिप्पणी से विधानसभा में आज खासा हंगामा हुआ। पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिये बिना की गई टिप्पणी पर विपक्ष ने एतराज जताया। पक्ष-प्रतिपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। CM पर विपक्ष का वार अब सत्तापक्ष का पलटवार। सीएम भजनलाल शर्मा पर विपक्ष की टिप्पणियाँ अब सत्तापक्ष को नाकाबिले बर्दाश्त हैं। इसलिए आज पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सत्तापक्ष ने निशाने पर लिया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुखातिब होते हुए विपक्ष की ओर से CM पर बोले जा रहे हमलों पर पलटवार किया। संदीप शर्मा ने कहा- हमने कभी आपके CM पर टीका टिप्पणी की हो तो बताओ। उनकी भाषा, उनको भी समझ में नहीं आती होगी। आप कस्म खाकर बता देना उनकी पूरी बात समझ जाते हो क्या? पर हम कभी कहते हैं क्या? कभी हमने उन्हें लेकर अनर्गल बात नहीं की। बाइट: संदीप शर्मा। भाजपा विधायक। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। जूली बोले, जो सदस्य सदन में मौजूद नहीं है, उनके बारे में जो कहा गया है, उसे सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। संदीप शर्मा ने कहा- मैं कोई गलत बात नहीं कह रहा। आपने मुख्यमंत्री पर टीका टिप्पणी की थी। जूली ने कहा- जब वह यहां बैठे हों तो उनके सामने सब कह देना, यहाँ उनकी गैर मौजूदगी में यह सब कहना गलत है। संदीप शर्मा ने जूली से कहा- आप कस्म खाकर बता देना कि उनकी बात को समझते हो क्या? अरे साहब हम नहीं समझ पाते, कसम खाकर कहते हैं। हम कभी टीका टिप्पणी नहीं करते। वे हमारे मुख्यमंत्री थे आज भी वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, हम टिप्पणी नहीं करते। बाइट। संदीप शर्मा। भाजपा विधायक कोटा दक्षिण। बाइट। टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष। सदन में पक्ष प्रतिपक्ष के बीच टीका टिप्पणियाँ होती रहीं। संदीप शर्मा बोले- हम आपसे भी अपेक्षा नहीं करते कि हमारे नेताओं के ऊपर इस तरह की टीका-टिप्पणी करे। इस मामले को लेकर संदीप शर्मा और जूली के बीच तीखी बहस हो गई। संसदीय कार्य मंत्री सहित कुछ मंत्री और बीजेपी विधायक भी संदीप शर्मा के समर्थन में बोलने लगे। दोनों तरफ से नोकझोंक के बाद हंगामे के हालात बन गए। सभापति ने वोटनों को शांत करवाया। जाहिर है सत्तापक्ष अब CM पर की जा रही टिप्पणियों पर विपक्ष का उसी की भाषा में जवाब देना चाहती है क्योंकि सत्तापक्ष अब विपक्ष को इस मामले में और ज्यादा बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 18, 2026 12:04:00
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू आलोक मेहता ने उठाया मामला कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि सदन के सदस्य द्वारा कहा गया कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं यह घोर आपत्ति जनक है मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी सदस्यों ने कहा था कि न तो पियेंगे न ही किसी को पीने देंगे हमलोगों ने शपथ लिया था मिलकर किसने कहा कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने कहा कि सदस्य ने कहा कि जिनका ब्लड टेस्ट करने पर इसकी पुष्टि हो जाएगी राजू जी के कहा हमारे बारे में उन्हें मालूम नहीं है कि उनके नेता को ऊंचाई तक ले जाने के लिए हमने अपने परिवार के दस लोगों को खोया है राजू तिवारी ने कहा कि आप रामविलास पासवान जी को अपमानित करते हैं फिर रंग बदलते हैं बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग के संबंध में अनुदान राशि ग्यारह हजार गिन सौ बारह करोड़ सत्रह लाख निन्यानवें हजार रुपए की मांग रखी विपक्ष ने 10 रुपए का कटौती प्रस्ताव रखा राहुल कुमार,आलोक मेहता,कमरुल होदा,अख्तरुल ईमान और सतीश कुमार सिंह यादव द्वारा रखा गया कटौती प्रस्ताव बजट मांग पर वाद विवाद चर्चा जारी आरजेडी के अमरेंद्र कुमार रख रहे हैं अपनी बात कहा राज्य में भ्रष्टाचार का आलम है अधिकारी नोट जला रहे हैं,मंत्री आगबबूला हो जाते हैं सही बात बताने पर ग्रामीण कार्य में लूट मची है एक ही ठेकेदार को ग्लोबल टेंडर के तहत सभी काम दे दिया गया,छोटे ठेकेदारों को खत्म किया जा रहा है एकमुश्त पैसा इकठ्ठा हो रहा है बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने अपने ही सरकार को घेरा ग्रामीण कार्य विभाग के बजट के दौरान प्रमोद कुमार ने लगाए आरोप कहा ग्लोबल टेंडर लागू किए जाने से छोटे ठेकेदार धुल फांक रहे हैं काम भी समय पर पूरा नहीं हो रहा है जिन्होंने ग्लोबल टेंडर लिया वे पेटी कॉन्ट्रैक्टर को ढूंढ रहे हैं लापरवाही पर कार्रवाई होनी चाहिए एलजेपी रामविलास के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने एक बार फिर से सदन के भीतर आरजेडी पर हमला बोला उन्होंने आरजेडी के विधायक से माफ़ी मांगने की माँग की राजू तिवारी ने कहा कि ये लोग बस बोलते रहते हैं सर्वजीत जी के पिताजी की हत्या किनके शासन काल में हुई है ? ये बतायें इसका जवाब देते हुए आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि वे माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं, अगर ये विधानसभा परिसर में रामविलास पासवान जी की मूर्ति लगवा लेते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि इनलोगों को ज्ञान ही नहीं है कि मेरे पिता की हत्या 2001 में नहीं हुई थी 2005 में हुई थी राजू तिवारी ने कहा ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले हैं बेचारे- बेचारे कह रहे हैं हमारे नेता को माफ़ी तो मांगे नहीं अब मूर्ति लगाने की बात कर रहे हैं हमलोग मूर्ति लगाने की माँग लगातार करते आ रहे हैं आसान से सदस्यों को शांत कराया गया दिनारा से राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक आलोक सिंह ने रखी अपनी बात धान अधिप्राप्ति में 50 रुपया प्रति क्विंटल अवैध लिया जा रहा है पैक्स से धान की खरीददारी होती है अस्सी फीसदी भी लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है मात्र 40 फीसदी उठाव हुआ है तीनों मंत्री से आग्रह है कि इसे जितना जल्द हो इतना जल्द दिखाए वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर मंत्री अशोक चौधरी रख रहे है अपनी बात 144 सड़क सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र में बना है जो सदस्य कटौती प्रस्ताव पर बात रख रहे थे प्रमोद कुमार सदस्य तो सत्ता पक्ष के हैं लेकिन बात ऐसे रखी कि वे विपक्ष के सदस्य है विपक्ष के साथी बार बार सरकार के ऊपर आक्षेप करते हैं लहजे में बदजुबानी चेहरे पे नकाब रखते हैं जिनके खुद के हिसाब किताब बिगड़े हुए हैं वे हमारा हिसाब मांगते हैं गढ्ढे में सड़क कनोरिहास बनता था पहले,ग्रामीण सड़क सिर्फ मार्ग नहीं विश्वास की रेखा है युग पुरुष नीतीश कुमार पर जनता बीस वर्षों से विश्वास जताती आई है सुशासन और न्याय का सबसे शसक्त हस्ताक्षर है मुझे ग्रामीण कार्य विभाग में रहते हुए नीतीश मॉडल ऑफ डेवलपमेंट समझने का मौका मिला है
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 18, 2026 12:03:14
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन घोटाले में 9 आरोपियों की पेशी, एसीबी कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा जयपुर-979 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में गिरफ्तार 9 अफसरों को आज ACB कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा है. अब ACB घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी. आखिरकार और कौन कौन इंजीनियर्स की मुश्किलें बढ़ेगी. देखे इस रिपोर्ट में! रिमांड पर भेजा, अब पूछताछ होगी- राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले में 9 आरोपियों को कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन की रिमांड भेजा. अब आरोपियों से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम सभी आरोपियों को एक ही गाड़ी में कोर्ट लेकर पहुंची थी. अधिकारियों के हाथों में इस घोटाले से जुड़ी फाइलें थी. ACB ने आरोपियों को एसीबी कोर्ट में आरोपियों को पेश किया. इसके बाद कोर्ट से 5 दिन का रिमांड मांगा था. हालांकि कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर आरोपियों को भेजा है. ACB ने 17 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई थी. प्रदेश में जयपुर, उदयपुर, जालोर, बाड़मेर और सीकर में कार्रवाई हुई थी. इसके बाद 9 अफसरों को पकड़ा गया था. जबकि 10वीं गिरफ्तारी मुकेश पाठक की छत्तीसगढ़ से हुई है. पाठक ने इरकॉन कंपनी के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था. पाठक ने श्रीश्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म के नाम से प्रमाण पत्र बनाए थे. वही कई अधिकारियों की एसीबी अभी भी तलाश में जुटी है. कोर्ट में इन अफसरों को पेश किया अफसर- 1. तत्कालीन शहरी चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता 2. तत्कालीन मुख्य अभियन्ता पीएचईडी परियोजना जयपुर दिनेश गोयल 3. रिटायर्ड तत्कालीन तकनीकी चीफ इंजीनियर जयपुर डीके गौड 4. तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सिविल पीएचईडी, जयपुर निरिल कुमार 5. तत्कालीन वित्तीय सलाहकार, जल जीवन मिशन, पीएचईडी जयपुर सुशील शर्मा 6. अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर (तत्कालीन सचिव आरडब्लयूएसएसएमची) शुभांशु दीक्षित 7. रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी क्षेत्र प्रथम, जयपुर अरुण श्रीवास्तव 8. रिटायर्ड अधीक्षण अभियन्ता, तत्कालीन सर्कल डीडवाना SE महेन्द्र प्रकाश सोनी 9. तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, पीएचईडी, शाहपुरा विशाल सक्सेना अफसरों की भूमिका की जांच- जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है. एसीबी इस मामले में ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, वहीं एसीबी की जांच जारी है. पूरे मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है.
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 18, 2026 12:02:55
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन घोटाले में 9 आरोपियों की पेशी, एसीबी कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा 9 अफसरों को ACB कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा है. अब ACB घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी. आखिरकार और कौन-कौन इंजीनियर्स की मुश्किलें बढ़ेगी. रिमांड पर भेजा, अब पूछताछ होगी- राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले में 9 आरोपियों को कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन की रिमांड भेजा. अब आरोपियों से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम सभी आरोपियों को एक ही गाड़ी में कोर्ट लेकर पहुंची थी. अधिकारियों के हाथों में इस घोटाले से जुड़ी फाइलें थी. एसीबी ने आरोपी अफसरों को एसीबी कोर्ट में आरोपियों को पेश किया. इसके बाद कोर्ट से 5 दिन का रिमांड मांगा था. हालांकि कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर आरोपियों को भेजा है. एसीबी ने 17 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई थी. प्रदेश में जयपुर, उदयपुर, जालोर, बाड़मेर और सीकर में कार्रवाई हुई थी. इसके बाद 9 अफसरों को पकड़ा गया था. जबकि 10वीं गिरफ्तारी मुकेश पाठक की छत्तीसगढ़ से हुई है. मुकेश पाठक ने ही इरकॉन कंपनी के नाम से फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था. पाठक ने श्रीश्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म के नाम से प्रमाण पत्र बनाए थे. वही कई अधिकारियों की एसीबी अभी भी तलाश में जुटी है. कोर्ट में इन अफसरों को पेश किया अफसर- 1. तत्कालीन शहरी चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता 2. तत्कालीन मुख्य अभियन्ता पीएचईडी परियोजना जयपुर दिनेश गोयल 3. रिटायर्ड तत्कालीन तकनीकी चीफ इंजीनियर जयपुर डीके गौड 4. तत्कालीन अधीक्षण अभियन्ता सिविल पीएचईडी, जयपुर निरिल कुमार 5. तत्कालीन वित्तीय सलाहकार, जल जीवन मिशन, पीएचईडी जयपुर सुशील शर्मा 6. अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर (तत्कालीन सचिव आरडब्ल्यूएसएसएमची) शुभांशु दीक्षित 7. रिटायर्ड अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीएचईडी क्षेत्र प्रथम, जयपुर अरुण श्रीवास्तव 8. रिटायर्ड अधीक्षण अभियन्ता, तत्कालीन सर्कल डीडवाना एसई महेन्द्र प्रकाश सोनी 9. तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता, पीएचईडी, शाहपुरा विशाल सक्सेना अफसरों की भूमिका की जांच- जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है. एसीबी इस मामले में ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, वहीं एसीबी की जांच जारी है. पूरे मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती है.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 18, 2026 12:02:35
Jaipur, Rajasthan:ग्रेटर और हैरिटेज के मर्ज के बाद बने जयपुर नगर निगम का ये पहला बजट है, खास बात यह कि इस बार बजट पर बहस करने वाला कोई पार्षद नहीं, कोई सदन नहीं—सीधे अफसरों की कलम से तैयार किया गया बजट राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। 2760 करोड़ 85 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित है। लेकिन इसमें सबसे बड़ा हिस्सा जनता के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम को चलाने वालों के लिए रखा गया है। करीब 700 करोड़ रुपए सैलरी पर, 728 करोड़ रुपए सफाई पर, और शहर की नई सड़कों के लिए सिर्फ 130 करोड़, सीवर के लिए 145 करोड़—ये बजट अफसरों की मेज पर बना है। सवाल यह नहीं कि बजट कितना बड़ा है, सवाल यह है कि क्या यह बजट शहर के लिए बना है या सिस्टम चलाने के लिए। नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के विलय के बाद बने जयपुर नगर निगम का पहला बजट तैयार कर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने और प्रशासक व्यवस्था लागू होने के बाद निगम अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2760.85 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित 2423.49 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 14 प्रतिशत अधिक है। इस बार निगम में निर्वाचित बोर्ड नहीं होने के कारण बजट को सदन में पेश किए बिना ही सीधे सरकार को भेजा गया है। प्रस्तावित बजट का 25 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन पर खर्च होगा। इसके लिए करीब 700 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 728 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जिसमें स्थायी सफाई कर्मचारियों का वेतन भी शामिल है। शहर में नई सड़कों के निर्माण के लिए 130 करोड़ रुपए और सीवर लाइन बिछाने व मरम्मत के लिए 145 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है। प्रस्तावित बजट में इन मदों में इतना खर्च होगा: नई गाड़ियां (फायर फाइटिंग, कार, सफाई में उपयोग होने वाले वाहन), फर्नीचर, कम्प्यूटर, ऑफिस में उपयोग होने वाली मशीनें, सफाई के उपकरण समेत अन्य की खरीद के लिए 21.51 करोड़ रुपए, अमृत योजना 2.0 के तहत कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपए, जनगणना के काम के लिए 5 करोड़ रुपए, मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए, स्मार्ट सिटी में कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और मौजूदा प्लांट के मेन्टेनेंस के लिए 8 करोड़ रुपए, नगर निगम की बिल्डिंगों के रखरखाव के साथ कमिश्नर के ऑफिस और मकान के मेन्टिनेंस के लिए 13 करोड़ रुपए,HINGONIA गौशाला के विकास के लिए 1 करोड़ रुपए, हैरिटेज बिल्डिंग और अन्य संरचनाओं के संरक्षण के लिए 1 करोड़ रुपए, नए पेड़-पौधे लगाने के लिए 5 करोड़ रुपए, उद्यान (पार्कों) में सिविल वर्क और रखरखाव के लिए 80 करोड़ रुपए, नई बिजली की लाइनें बिछाने और पोल लगाने के लिए 50 करोड़ रुपए, मौजूदा रोड लाइटों के बिजली के बिल और रखरखाव पर लगभग 68 करोड़ रुपए, शमशान और कब्रिस्तान के विकास के लिए 15 करोड़ रुपए, नए पब्लिक टॉयलेट बनवाने और मौजूदा टॉयलेट्स का रखरखाव करने के लिए 20 करोड़ रुपए, मौजूदा सड़कों और नालियों के मेंटिनेंस के लिए 70 करोड़ रुपए, नगर निगम में ई-गर्वनेंस सिस्टम के विकास और रखरखाव के लिए 12 करोड़ रुपए। शेष बजट के अन्य मदों के लिए आवंटन भी इसी प्रकार निर्धारित किया गया है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 12:02:14
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है, जो उत्तराखंड के रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर से चोरी हुई थी।प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार की रात नथपुरा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर जांच की गई। पूछताछ और वाहन की जांच में उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र रामचरन लाल, निवासी ग्राम असदनगर थाना मीरगंज बताया। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि उक्त मोटरसाइकिल रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी, जहां इस संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक करीब तीन महीने पहले सूरज पुत्र घनश्याम निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर, कस्बा मीरगंज से खरीदी थी। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर, चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, उपनिरीक्षक महेश कुमार तथा कांस्टेबल विवेक शर्मा शामिल रहे।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 18, 2026 12:01:58
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - क्राइम ब्रांच द्वारा वकील के बेटे की गाड़ी का शीशा तोड़ने और डंडे बरसाने का आरोप लगाकर वकीलों ने कोर्ट में हड़ताल की। क्राइम ब्रांच के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग एकर - फरीदाबाद में आज जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए हड़ताल कर दी और मांग की कि जब तक क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। दरअसल कल बल्लभगढ़ में क्राइम ब्रांच पुलिस के द्वारा एक अभियान के तहत वाहनों की चैकिंग की जा रही थी और उसी दौरान अधिवक्ता टीका डागर की गाड़ी को डंडा मारकर रोका गया था जिसमें अधिवक्ता की गाड़ी का फ्रंट मिरर टूट गया था; उस समय गाड़ी अधिवक्ता टीका डागर का बेटा चला रहा था। वकीलों का आरोप है कि वकील के बेटे को भी डंडे मारे गए हैं जबकि गाड़ी के ऊपर वकील का स्टीकर लगा था वह कोई अपराधी नहीं था यह पुलिस की मनमानी है इसके खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के 4000 वकील एकजुट हैं। आज जब फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला तक यह मामला पहुंचा तो उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस के इस तरह के वरताव को गलत ठहराया और कहा कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक क्राइम ब्रांच पुलिस की उक्त टीम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती। इस मौके पर तमाम अधिवक्ताओं में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ रोष देखा गया और उन्होंने क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच खुद नियम तोड़ती है और जब भी क्राइम ब्रांच की गाड़ियां कोर्ट में आती है तो उनके ऊपर कोई नंबर प्लेट नहीं होती वह खुद नियम और कानून तोड़ रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई नियमों के खिलाफ चलता है तो वह जरूर कार्रवाई करें लेकिन पुलिस नियम तोड़ने वालों का चालान काट सकती है ना कि उनके ऊपर डंडे बरसाए जाएं यह कहीं भी कानून में नहीं लिखा जहां क्राइम ब्रांच ने तमाम नियम कायदे तोड़े हैं इसलिए उन पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाए, वकीलों ने कहा कि पहले भी कई वकीलों के खिलाफ पुलिस कर चुकी है जोर जबरदस्ती अब नहीं किया जाएगा बर्दाश्त। बाइट - एडवोकेट राजेश बैंसला- प्रधान जिला बार एसोसिएशन बाइट - अन्य अधिवक्ता
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Feb 18, 2026 12:01:26
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नगर पालिका अध्यक्ष पति पर नगर पालिका में पदस्थ राजस्व निरीक्षक महिला कर्मी ने अभद्रता करने और सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाये हैं । उसी को लेकर पीड़ित महिला कर्मी ने एक शिकायत DM कार्यालय पहुँचकर DM से भी की है । वहीं नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन ने इन आरोपों को गलत बताते हुये महिला कर्मी पर ही कार्यों में लापरवाही करने के आरोप लगाये हैं । शिकायतकर्ता राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा ने आज DM कार्यालय पहुँचकर एक शिकायतपत्र DM को देते हुये आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष के पति विवेक जैन द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई , साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष के पति और ससुर पर सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने के भी आरोप लगाये हैं । राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात सीमा कुशवाहा का कहना है की वो छुट्टी पर थी जिसको लेकर उन्होंने EO को भी अवगत करवाया था लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष पति ने मुझे चैंबर से बाहर निकल जाने को कहा जबकि उनका कोई हक नहीं बनता यही हाल उनके ससुर का भी है । जो नगर पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप किया करते हैं ,जिसको लेकर उन्होंने आज DM से शिकायत की है ।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 18, 2026 12:01:03
Chapra, Bihar:छपरा में दो दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने किसानों के साथ संवाद किया। कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर, छपरा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने, नकदी फसलों एवं नवाचार आधारित खेती अपनाने तथा मत्त्स्य पालन, डेयरी जैसे सहायक कार्यों से आय बढ़ाने की अपील की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रगतिशील किसानों के फार्म का भ्रमण अन्य किसानों को भी कराया जाए, ताकि वे नई तकनीकों से परिचित हो सकें। मेले के दौरान डीएम ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। पान उत्पादक किसानों ने छपरा में मंडी की व्यवस्था, सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता और प्रशिक्षण की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने पान अनुसंधान केंद्र इस्लामपुर का भ्रमण कराने का निर्देश दिया। साथ ही सब्जियों के सुरक्षित भंडारण और बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिले में मशरूम स्पॉन उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top