Back
फरीदाबाद में वकीलों की क्राइम ब्रांच के खिलाफ हड़ताल: पुलिस कार्रवाई पर भारी रोष
JPJai Prakash
Feb 18, 2026 12:01:58
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद - क्राइम ब्रांच द्वारा वकील के बेटे की गाड़ी का शीशा तोड़ने और डंडे बरसाने का आरोप लगाकर वकीलों ने कोर्ट में हड़ताल की। क्राइम ब्रांच के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग एकर - फरीदाबाद में आज जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए हड़ताल कर दी और मांग की कि जब तक क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। दरअसल कल बल्लभगढ़ में क्राइम ब्रांच पुलिस के द्वारा एक अभियान के तहत वाहनों की चैकिंग की जा रही थी और उसी दौरान अधिवक्ता टीका डागर की गाड़ी को डंडा मारकर रोका गया था जिसमें अधिवक्ता की गाड़ी का फ्रंट मिरर टूट गया था; उस समय गाड़ी अधिवक्ता टीका डागर का बेटा चला रहा था। वकीलों का आरोप है कि वकील के बेटे को भी डंडे मारे गए हैं जबकि गाड़ी के ऊपर वकील का स्टीकर लगा था वह कोई अपराधी नहीं था यह पुलिस की मनमानी है इसके खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के 4000 वकील एकजुट हैं। आज जब फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला तक यह मामला पहुंचा तो उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस के इस तरह के वरताव को गलत ठहराया और कहा कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक क्राइम ब्रांच पुलिस की उक्त टीम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती। इस मौके पर तमाम अधिवक्ताओं में फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ रोष देखा गया और उन्होंने क्राइम ब्रांच पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच खुद नियम तोड़ती है और जब भी क्राइम ब्रांच की गाड़ियां कोर्ट में आती है तो उनके ऊपर कोई नंबर प्लेट नहीं होती वह खुद नियम और कानून तोड़ रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई नियमों के खिलाफ चलता है तो वह जरूर कार्रवाई करें लेकिन पुलिस नियम तोड़ने वालों का चालान काट सकती है ना कि उनके ऊपर डंडे बरसाए जाएं यह कहीं भी कानून में नहीं लिखा जहां क्राइम ब्रांच ने तमाम नियम कायदे तोड़े हैं इसलिए उन पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाए, वकीलों ने कहा कि पहले भी कई वकीलों के खिलाफ पुलिस कर चुकी है जोर जबरदस्ती अब नहीं किया जाएगा बर्दाश्त। बाइट - एडवोकेट राजेश बैंसला- प्रधान जिला बार एसोसिएशन बाइट - अन्य अधिवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHarish Sharma2
FollowFeb 18, 2026 13:35:120
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 18, 2026 13:34:570
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 13:34:42Noida, Uttar Pradesh:CBSE 12TH BOARD EXAM DATESHEET
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 13:34:350
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 18, 2026 13:34:080
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:33:320
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 18, 2026 13:33:12Noida, Uttar Pradesh:CBSE10th board exam datesheet
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 18, 2026 13:33:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 18, 2026 13:32:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:32:190
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 18, 2026 13:31:580
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 18, 2026 13:31:420
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 18, 2026 13:31:220
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 18, 2026 13:31:080
Report