Back
बिहार विधानसभा में ग्लोबल टेंडर और ग्रामीण कार्य पर हो रही तीखी बहस
RZRajnish zee
Feb 18, 2026 12:04:00
Patna, Bihar
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू
आलोक मेहता ने उठाया मामला
कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि सदन के सदस्य द्वारा कहा गया कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं
यह घोर आपत्ति जनक है
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी सदस्यों ने कहा था कि न तो पियेंगे न ही किसी को पीने देंगे
हमलोगों ने शपथ लिया था मिलकर
किसने कहा कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं
आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने कहा कि सदस्य ने कहा कि जिनका ब्लड टेस्ट करने पर इसकी पुष्टि हो जाएगी
राजू जी के कहा हमारे बारे में उन्हें मालूम नहीं है कि उनके नेता को ऊंचाई तक ले जाने के लिए हमने अपने परिवार के दस लोगों को खोया है
राजू तिवारी ने कहा कि आप रामविलास पासवान जी को अपमानित करते हैं फिर रंग बदलते हैं
बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग के संबंध में अनुदान राशि ग्यारह हजार गिन सौ बारह करोड़ सत्रह लाख निन्यानवें हजार रुपए की मांग रखी
विपक्ष ने 10 रुपए का कटौती प्रस्ताव रखा
राहुल कुमार,आलोक मेहता,कमरुल होदा,अख्तरुल ईमान और सतीश कुमार सिंह यादव द्वारा रखा गया कटौती प्रस्ताव
बजट मांग पर वाद विवाद चर्चा जारी
आरजेडी के अमरेंद्र कुमार रख रहे हैं अपनी बात
कहा राज्य में भ्रष्टाचार का आलम है
अधिकारी नोट जला रहे हैं,मंत्री आगबबूला हो जाते हैं सही बात बताने पर
ग्रामीण कार्य में लूट मची है एक ही ठेकेदार को ग्लोबल टेंडर के तहत सभी काम दे दिया गया,छोटे ठेकेदारों को खत्म किया जा रहा है
एकमुश्त पैसा इकठ्ठा हो रहा है
बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने अपने ही सरकार को घेरा
ग्रामीण कार्य विभाग के बजट के दौरान प्रमोद कुमार ने लगाए आरोप
कहा ग्लोबल टेंडर लागू किए जाने से छोटे ठेकेदार धुल फांक रहे हैं
काम भी समय पर पूरा नहीं हो रहा है
जिन्होंने ग्लोबल टेंडर लिया वे पेटी कॉन्ट्रैक्टर को ढूंढ रहे हैं
लापरवाही पर कार्रवाई होनी चाहिए
एलजेपी रामविलास के विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने एक बार फिर से सदन के भीतर आरजेडी पर हमला बोला
उन्होंने आरजेडी के विधायक से माफ़ी मांगने की माँग की
राजू तिवारी ने कहा कि ये लोग बस बोलते रहते हैं
सर्वजीत जी के पिताजी की हत्या किनके शासन काल में हुई है ? ये बतायें
इसका जवाब देते हुए आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि वे माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं, अगर ये विधानसभा परिसर में रामविलास पासवान जी की मूर्ति लगवा लेते हैं
साथ ही उन्होंने कहा कि इनलोगों को ज्ञान ही नहीं है कि मेरे पिता की हत्या 2001 में नहीं हुई थी 2005 में हुई थी
राजू तिवारी ने कहा ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले हैं
बेचारे- बेचारे कह रहे हैं हमारे नेता को
माफ़ी तो मांगे नहीं अब मूर्ति लगाने की बात कर रहे हैं
हमलोग मूर्ति लगाने की माँग लगातार करते आ रहे हैं
आसान से सदस्यों को शांत कराया गया
दिनारा से राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक आलोक सिंह ने रखी अपनी बात
धान अधिप्राप्ति में 50 रुपया प्रति क्विंटल अवैध लिया जा रहा है
पैक्स से धान की खरीददारी होती है
अस्सी फीसदी भी लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है
मात्र 40 फीसदी उठाव हुआ है
तीनों मंत्री से आग्रह है कि इसे जितना जल्द हो इतना जल्द दिखाए
वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर
मंत्री अशोक चौधरी रख रहे है अपनी बात
144 सड़क सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र में बना है जो सदस्य कटौती प्रस्ताव पर बात रख रहे थे
प्रमोद कुमार सदस्य तो सत्ता पक्ष के हैं लेकिन बात ऐसे रखी कि वे विपक्ष के सदस्य है
विपक्ष के साथी बार बार सरकार के ऊपर आक्षेप करते हैं
लहजे में बदजुबानी चेहरे पे नकाब रखते हैं जिनके खुद के हिसाब किताब बिगड़े हुए हैं वे हमारा हिसाब मांगते हैं
गढ्ढे में सड़क कनोरिहास बनता था पहले,ग्रामीण सड़क सिर्फ मार्ग नहीं विश्वास की रेखा है
युग पुरुष नीतीश कुमार पर जनता बीस वर्षों से विश्वास जताती आई है
सुशासन और न्याय का सबसे शसक्त हस्ताक्षर है
मुझे ग्रामीण कार्य विभाग में रहते हुए नीतीश मॉडल ऑफ डेवलपमेंट समझने का मौका मिला है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Bageshwardham on mahashivratri, a historical event of mass Daughter(300) marriageorganized completes
0
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowFeb 18, 2026 13:39:070
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 18, 2026 13:38:430
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 18, 2026 13:38:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:38:130
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 13:37:510
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:37:330
Report
STSharad Tak
FollowFeb 18, 2026 13:37:080
Report
1
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 18, 2026 13:36:440
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 18, 2026 13:36:250
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 13:35:210
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 18, 2026 13:35:120
Report