Back
विपक्ष-सरकार के बीच विधानसभा में तीखी बहस, CM पर तंज के कारण हंगामा
STSharad Tak
Feb 18, 2026 12:05:15
Sirohi, Rajasthan
Anchor मुख्यमंत्री पर विपक्ष की टिप्पणियाँ को सत्तापक्ष अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। BJP विधायक संदीप शर्माकी टिप्पणी से विधानसभा में आज खासा हंगामा हुआ। पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिये बिना की गई टिप्पणी पर विपक्ष ने एतराज जताया। पक्ष-प्रतिपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। CM पर विपक्ष का वार अब सत्तापक्ष का पलटवार। सीएम भजनलाल शर्मा पर विपक्ष की टिप्पणियाँ अब सत्तापक्ष को नाकाबिले बर्दाश्त हैं। इसलिए आज पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सत्तापक्ष ने निशाने पर लिया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुखातिब होते हुए विपक्ष की ओर से CM पर बोले जा रहे हमलों पर पलटवार किया। संदीप शर्मा ने कहा- हमने कभी आपके CM पर टीका टिप्पणी की हो तो बताओ। उनकी भाषा, उनको भी समझ में नहीं आती होगी। आप कस्म खाकर बता देना उनकी पूरी बात समझ जाते हो क्या? पर हम कभी कहते हैं क्या? कभी हमने उन्हें लेकर अनर्गल बात नहीं की। बाइट: संदीप शर्मा। भाजपा विधायक। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। जूली बोले, जो सदस्य सदन में मौजूद नहीं है, उनके बारे में जो कहा गया है, उसे सदन की कार्यवाही से निकाला जाए। संदीप शर्मा ने कहा- मैं कोई गलत बात नहीं कह रहा। आपने मुख्यमंत्री पर टीका टिप्पणी की थी। जूली ने कहा- जब वह यहां बैठे हों तो उनके सामने सब कह देना, यहाँ उनकी गैर मौजूदगी में यह सब कहना गलत है। संदीप शर्मा ने जूली से कहा- आप कस्म खाकर बता देना कि उनकी बात को समझते हो क्या? अरे साहब हम नहीं समझ पाते, कसम खाकर कहते हैं। हम कभी टीका टिप्पणी नहीं करते। वे हमारे मुख्यमंत्री थे आज भी वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, हम टिप्पणी नहीं करते। बाइट। संदीप शर्मा। भाजपा विधायक कोटा दक्षिण। बाइट। टीकाराम जूली। नेता प्रतिपक्ष। सदन में पक्ष प्रतिपक्ष के बीच टीका टिप्पणियाँ होती रहीं। संदीप शर्मा बोले- हम आपसे भी अपेक्षा नहीं करते कि हमारे नेताओं के ऊपर इस तरह की टीका-टिप्पणी करे। इस मामले को लेकर संदीप शर्मा और जूली के बीच तीखी बहस हो गई। संसदीय कार्य मंत्री सहित कुछ मंत्री और बीजेपी विधायक भी संदीप शर्मा के समर्थन में बोलने लगे। दोनों तरफ से नोकझोंक के बाद हंगामे के हालात बन गए। सभापति ने वोटनों को शांत करवाया। जाहिर है सत्तापक्ष अब CM पर की जा रही टिप्पणियों पर विपक्ष का उसी की भाषा में जवाब देना चाहती है क्योंकि सत्तापक्ष अब विपक्ष को इस मामले में और ज्यादा बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Bageshwardham on mahashivratri, a historical event of mass Daughter(300) marriageorganized completes
0
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowFeb 18, 2026 13:39:070
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 18, 2026 13:38:430
Report
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 18, 2026 13:38:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:38:130
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 13:37:510
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 18, 2026 13:37:330
Report
STSharad Tak
FollowFeb 18, 2026 13:37:080
Report
1
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 18, 2026 13:36:440
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 18, 2026 13:36:250
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 13:35:210
Report
HSHarish Sharma2
FollowFeb 18, 2026 13:35:120
Report