Back
रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान, बहिष्कार करने वालों के बीच गरम बहस
SKSATISH KUMAR
Nov 08, 2025 11:09:06
Jaspur, Uttarakhand
रामनगर में किया गया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित तो वही कई आंदोलनकारियों ने कार्यक्रम बहिष्कार किया।
शहर रामनगर
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार द्वारा रजत जयंती महोत्सव के तहत प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में 8 नवंबर को राज्य आंदोलनकारियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कालाढूंगी तहसील में 30 और रामनगर तहसील में 64 आंदोलनकारी चिन्हित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट और रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रामनगर में स्वर्गीय सुमित्रा वृष्टि के बेटे संजय बिष्ट, स्वर्गीय सुरेश गुप्ता की पत्नी ब्रजेश गुप्ता, स्वर्गीय ओमप्रकाश सारस्वत के पुत्र अखिलेश प्रताप सारस्वत ने सम्मान पाया; कालाढूंगी से स्वर्गीय गंगा पाठक के पुत्र सोनू पाठक, नवीन चंद्र भट्ट, चंद्रशेखर डुंगरियाल, तारा नेगी ने भी सम्मान प्राप्त किया। पूर्व में राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार के इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। उन्होंने कहा कि वह सम्मान के भूखे नहीं हैं और सरकार उनकी लंबी चली मांगों को पूरा करे। दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए शहादत देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया और कहा कि सरकार उनके मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में रामनगर SDM प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना, कालाढूंगी SDM विपिन चंद्र पंत, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowNov 08, 2025 13:15:090
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 08, 2025 13:14:530
Report
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 08, 2025 13:14:260
Report
NKNished Kumar
FollowNov 08, 2025 13:14:030
Report
STSharad Tak
FollowNov 08, 2025 13:13:530
Report
MSManish Singh
FollowNov 08, 2025 13:13:390
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 08, 2025 13:13:230
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 08, 2025 13:13:070
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 08, 2025 13:12:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 08, 2025 13:12:220
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 08, 2025 13:12:000
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 08, 2025 13:11:430
Report