Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में मजदूरी के दौरान युवक पर तीन युवकों की मारपीट, हालत गंभीर

JSJitendra Soni
Nov 08, 2025 13:14:53
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन में मजदूरी पर जा रहे युवक से बाइक सवार तीन युवकों ने की मारपीट, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, उपचार के लिए पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच, डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल उरई के लिए किया रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी, पीड़ित पक्ष ने तीनों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी पुलिस जांच में जुटी, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सूरजज्ञान महाविद्यालय के पास की घटना।
1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammad Khan
Nov 08, 2025 14:52:40
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। सट्टेबाजी के दलदल में फंसकर एक व्यापारी इच्छा मृत्यु की मांग करने लगा है क्योंकि व्यापारी से 5 करोड रुपए वसूलने के बावजूद भी अभी भी सवा करोड रुपए और वसूलने की धमकी दे रहे हैं। व्यापारी रजत ने कहा है कि मकान घर और दुकान बेचकर में ₹5 करोड़ पहले ही दे चुका हूं उसके बावजूद भी मुझ पर डेढ़ करोड़ रुपए वसूलने के लिए धमकाया जा रहा है। इस वसूली में इनामी बदमाशों के साथ ही वकील और कुछ मीडिया कर्मी भी इनसे मिले हुए है। पीड़ित रजत ने प्रेस वार्ता में बताया कि उस मामले को दबाने के लिए धमकाया जा रहा है। पीड़ित रजत प्रेस वार्ता के दौरान अपनी आपबीती बताते हुए रोने लगा यहां तक की उसकी पत्नी ने इच्छा मृत्यु की मांग एसपी से लेकर राज्यपाल से की है। रजत ने बताया कि राहुल गुर्जर, राहुल सोनी, राजू जाट, बाबू चावला, किशन जाट पर मुकदमे चल रहे है। इनमे से कुछ धमकियाँ दे रहे हैं।
0
comment0
Report
KPKAILAS PURI
Nov 08, 2025 14:51:41
0
comment0
Report
JPJai Pal
Nov 08, 2025 14:51:29
Haldwani, Uttar Pradesh:पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने आज एक बार फिर ज़ोर पकड़ा। लोक निर्माण विभाग ने चौक जाने वाले रास्ते पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों में खलबली मच गई है। दालमंडी क्षेत्र में यह दूसरी बार तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई है। कार्रवाई की शुरुआत चौक थाने के पास स्थित पहली दुकान से हुई। मिली जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ की कार्रवाई अब मस्जिद तक आ पहुंची है जो चौक थाने के बगल में स्थित है। PWD की कार्रवाई में अब तक 2 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। परियोजना के तहत अब तक 6 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। पूर्वांचल के इस सबसे बड़े थोक मंडी में 650 मीटर लम्बा सड़क मार्ग बनाया जाना है। नई सड़क की चौड़ाई 17.5 मीटर होगी, जो नई सड़क से चौक तक जाएगी। सरकार ने दालमंडी की इस सकरी गली को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने का प्लान बनाया है, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके। स्थानीय दुकानदारों ने इस कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की है, जबकि प्रशासन सुरक्षा बल की भारी तैनाती के साथ ध्वस्तीकरण का कार्य जारी रखे हुए है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 08, 2025 14:51:16
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ माज़ीद नाम के युवक को कलावा पहनकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। करनी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक नगर निगम के ट्री गार्डन चोरी कर ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि ये युवक कलावा बांधकर अपने को हिंदू स्वरूप में दिखाने की कोशिश कर रहा था, ताकि लोगों को भ्रमित कर सके। ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये कलावा पहनकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, ताकि अपने कृत्यों पर पर्दा डाल सकें। उन्होंने बताया कि चोरी करते हुए युवक को मौके पर पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी गई। चौहान ने मांग की है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म के नाम पर समाज को गुमराह न कर सके।
0
comment0
Report
Nov 08, 2025 14:50:14
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 08, 2025 14:50:14
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 08, 2025 14:49:44
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जी राजस्थान की खबर का एक बार फिर से असर देखने को मिला और खबर प्रसारित होने के बाद जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में जैसलमेर से दिल्ली जा रही बस को रुकवाकर हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बुध सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिला विशेष टीम और शेरगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा। पुलिस के अनुसार 6 नवम्बर को देड़ा-सेखाला नेशनल हाईवे 125 पर आरोपियों ने बस को रुकवाकर अवैध वसूली की कोशिश की थी। इसी दौरान बुध सिंह ने दुनाली बंदूक से हवाई फायर कर यात्रियों में दहशत फैला दी और बस स्टाफ के साथ मारपीट भी की थी। उनसे शराब के लिए पांच हजार रूपए भी मांगे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जी राजस्थान द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित करने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए । बस मालिक गणपत सिंह ने शेरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। आखिरकार आरोपी बुध सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वारदात से यात्रियों में दहशत फैल गई थी।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Nov 08, 2025 14:49:24
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दहेज हत्या की ‘मृतका’ मिली जिंदा, प्रेमी संग ग्वालियर में पत्नी बन गुजार रही थी दाम्पत्य जीवन, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा… ‘मृतका’ मिली जिंदा: गाजीपुर में दहेज हत्या की मृत बताई गई विवाहिता रुचि पुलिस को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र के साथ दूसरी शादी करके जीवित मिली। झूठा निकला दहेज हत्या केस: पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह ससुरालियों पर दर्ज दहेज हत्या और शव गायब करने का मुकदमा पुलिस जांच में झूठा पाया गया। कानूनी कार्रवाई की तैयारी: सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों पर अब आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब रुचि की सांस और पति पुलिस प्रशासन से न्याय की लग रहा रहा गुहार, कहा अब उनके खिलाफ हो कार्रवाई मामला गाजीपुर सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव का है। राजवंती देवी ने अपनी बेटी रुचि की शादी वर्ष 2023 में राजेंद्र यादव, निवासी हथौड़ा थाना खानपुर गाजीपुर से की थी। बीते 3 अक्टूबर को राजवंती देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, शव गायब करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें पता चला कि रुचि जिंदा है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र यादव के साथ रह रही है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर विवाहिता को कल दिनांक 7 अक्टूबर को बरामद किया और गाजीपुर लेकर आई। पूछताछ में रुचि ने बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। वह कक्षा 10वीं से ही रेवई गांव निवासी गजेन्द्र से प्रेम करती थी और मौका मिलते ही उसके साथ भागकर दूसरी शादी कर ली। सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने कहा “पुलिस जांच में दहेज हत्या का आरोप पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत पाया गया है। विवाहिता को ग्वालियर से जिंदा बरामद किया गया है। फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” रुचि के पहले पति राजेंद्र राम ने कहा कि “हम लोग निर्दोष हैं, हमें झूठे केस में फंसाया गया। जून 2023 में हमारी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी हमारे साथ कभी नहीं रही, हमेशा झगड़ा करती थी, उसके घर वाले सब जानते थे कि वो किसी और से प्रेम करती है, लेकिन जानबूझकर हमें फंसा दिए। जब हम इसी जून में विदाई कराने गए, तो उनके घर वालों द्वारा बताया गया कि वह वहां नहीं है। हमने उनके गांव के थाना सादात के पास भीमापार चौकी में शिकायत की थी, पर उल्टा हमारे ऊपर मेरी सास राजवंती देवी और ससुराल पक्ष द्वारा झूठा दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। लेकिन अब जब पुलिस ने सच्चाई उजागर की है, हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे जिन्होंने हमें झूठे केस में फंसाया।” राजेंद्र की मां कमली देवी ने कहा “बहू रुचि का कहीं और चक्कर था। शादी के बाद से ही घर में झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी। झूठा केस लगाकर हमें बहुत परेशान किया गया। पुलिस ने सच सामने लाकर अच्छा काम किया। अब हम पुलिस में शिकायत करेंगे कि जिन्होंने हम पर फर्जी केस कराया, उन पर सख्त कार्रवाई हो और जो गहना-पैसा हमारा लिया गया है, वह हमें वापस दिलाया जाए।” फिलहाल पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। अधिकारियों के अनुसार, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अब देखना है मृतका के जिंदा मिल जाने के बाद पुलिस झूठे आरोपियों पर क्या कार्यवाही करती है।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Nov 08, 2025 14:48:53
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दलित युवक की गोली मारकर हत्या,फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत,पुरानी रंजिश मानी जा रही वजह हरदोई जिले की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दलित युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से हत्या की वारदात से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना हांस बरौली गांव के पास महुआ बाबा स्थान की है, जहां खारजे में एक युवक का शव पड़ा मिला।चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान भगवंतपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र मुन्ना के रूप में की।पुलिस जांच में पता चला कि साल 2020 में वीरेंद्र पर गांव के ही सर्वेश की हत्या का आरोप था,जिसमें वीरेंद्र और उसके पिता मुन्ना जेल गए थे।वीरेंद्र को लगभग दो वर्ष पूर्व जमानत मिली थी,जिसके बाद वह पंजाब के जालंधर में अपनी बुआ के साथ रह रहा था।हाल ही में वह गांव वापस लौटा था। ग्रामीणों के मुताबिक, वीरेंद्र अक्सर शराब के नशे में रहता था और गांव में किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था।शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था,जिसके बाद से लापता था।शनिवार दोपहर उसका शव खून से लथपथ पाया गया।सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ हरियांवा अजीत चौहान और कोतवाल ओमप्रकाश सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने,कारतूस व अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।
0
comment0
Report
ALArup Laha
Nov 08, 2025 14:48:38
Belna, West Bengal:সামাজিক মাধ্যমে মুখ্যমন্ত্রীকে নিয়ে কুরুচিকর মন্তব্যর জন্য গ্রেপ্তার হল বিজেপি কর্মী সন্দীপ কুণ্ডু। মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নামে সামাজিকমাধ্যমে কুরুচিকর মন্তব্য ও অশ্লীল ছবি পোস্ট করার অভিযোগে গ্রেপ্তার হয়েছে সন্দীপ কুণ্ডু। বাড়ি বর্ধমান শহরের সুকান্ত পল্লীতে। তৃণমূল ছাত্র পরিষদের জেলা সভাপতি স্বরাজ ঘোষের করা অভিযোগের ভিত্তিতে বর্ধমান থানার পুলিশ শুক্রবার রাতে তাকে গ্রেপ্তার করেছে। শনিবার ধৃত সন্দীপ কুণ্ডুকে বর্ধমান আদালতে পেশ করা হয়; বিচারক তাকে পুলিশি হেফাজতের নির্দেশ দেন। অভিযোগকারী স্বরাজ ঘোষ বলেন, “বিজেপি কর্মী সন্দীপ কুণ্ডু বেশ কয়েকদিন ধরে সোশ্যাল মিডিয়ায় মুখ্যমন্ত্রীর অবমাননাময় ও কুরুচিকর মন্তব্য করছেন, এমনকি অপমানজনক ছবি পোস্ট করছেন। এটা শুধু মুখ্যমন্ত্রী নয়, সমগ্র মহিলা সমাজের সম্মানহানি করছে। আমরা সংস্কৃতি ও কৃষ্টিতে বিশ্বাসী। আইন নিজের পথে চলবে, আমাদের আইনের প্রতি পূর্ণ আস্থা আছে।” অন্যদিকে, বিজেপির পক্ষ থেকে অভিযোগ, রাজনৈতিক উদ্দেশ্যপ্রণোদিতভাবে মিথ্যা মামলায় কর্মীকে ফাঁসানো হয়েছে। জেলা বিজেপি নেতৃত্বের দাবি, “পুলিশ এখন তৃণমূলের বি টিমে পরিণত হয়েছে। তৃণমূলের হয়ে পুলিশ অতি সক্রিয়তা দেখায়, কিন্তু সাধারণ মানুষ বা বিরোধীরা প্রতিবাদ করলে পুলিশ তাদের কণ্ঠরোধ করে। তৃণমূলের দুর্নীতি, খুন, ধর্ষণ, রাহাজানির সময় পুলিশ চোখ বন্ধ করে থাকে। এভাবে ভয় দেখিয়ে প্রতিবাদ থামানো যাবে না। আগামী দিনে মানুষ এই অত্যাচারের জবাব দেবে.” ঘটনাকে কেন্দ্র করে রাজনৈতিক মহলে তীব্র চাঞ্চল্য ছড়িয়ে পড়েছে।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 08, 2025 14:47:48
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भारतीय महिला क्रिकेट वर्ल्ड जीत भारत की बेटियों ने जीता 140 करोड़ लोगों का दिल टीम में शामिल आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा की करिश्माई गेंदबाजी और बल्ले से तूफानी पारी के बाद देशभर के साथ आगरा वासी भी कर रहे बेटी पर गर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान भी लखनऊ से सीधे पहुंची आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा के घर दीप्ति शर्मा के पिता और माता जी को जीत की बधाई के साथ किया दोनों का सम्मान बेटी की इस उपलब्धि से आगरा हुआ गौरवान्वित/अध्यक्ष बचपन से बेटी को खेलता देख,इस कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत और लगन/अध्यक्ष बेटियों के हौसले और इस जीत ने महिला सशक्तिकरण को किया सार्थक/अध्यक्ष दीप्ति शर्मा को आयोग में बुलाकर सम्मानित करने पर भी किया जाएगा विचार/अध्यक्ष बाइट बबिता चौहान/अध्यक्ष राज्य महिला आयोग
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Nov 08, 2025 14:47:34
Aligarh, Uttar Pradesh:कलावा पहनकर चोरी कर रहा युवक माज़ीद पकड़ा गया, करनी सेना उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बोले— कलावा बांधकर हिंदू रूप में समाज को गुमराह करने की कोशिश, पुलिस को दी सूचना अलीगढ़ में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां माज़ीद नाम के युवक को कलावा पहनकर चोरी करते हुए पकड़ा गया। करनी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक नगर निगम के ट्री गार्डन चोरी कर ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि ये युवक कलावा बांधकर अपने को हिंदू स्वरूप में दिखाने की कोशिश कर रहा था, ताकि लोगों को भ्रमित कर सके。 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये कलावा पहनकर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं, ताकि अपने कृत्यों पर पर्दा डाल सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें समाज में अराजकता और अविश्वास फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि चोरी करते हुए युवक को मौके पर पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी गई। चौहान ने मांग की है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म के नाम पर समाज को गुमराह न कर सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top