Back
प्रियाकान्तजु मंदिर ने 125 बेटियों को कन्या विद्याधन के रूप में वित्तीय सहायता दी
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 01, 2026 13:17:45
Mathura, Uttar Pradesh
होली से पहले प्रियाकान्तजु मंदिर से बेटियों को पढ़ाई के लिये मिला ‘कन्या विद्याधन’
समाज का भविष्य बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर निर्भर - देवकीनंदन महाराज
125 बेटियों ने बोला ‘थैंक यू प्रियाकान्तजु’
मंदिर कोष से प्रत्येक वर्ष होली पर मिलती है शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता
विद्यार्थी मोबायल का सीमित उपयोग करें, किताबें पढ़ें - देवकीनंदन महाराज
वृन्दावन । ‘‘शिक्षित बेटियाँ दो घरों में शिक्षा का दीप जलाती हैं । कल के समाज का भविष्य आज की बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर निर्भर करेगा । इसलिये आवश्यक हैं कि हम आज अपनी बेटियों को सुशिक्षित, सुरक्षित और संस्कारित जीवन प्रदान करें ।’’ उक्त विचार देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने जरूरमंद परिवार की बेटियों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुये व्यक्त की ।
रविवार को छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर पर ब्रज की 125 बेटियों को शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की गयी । मंदिर कोष से ‘प्रियाकान्जु कन्या विद्याधन’ के रूप में प्रत्येक बेटी के एकाउन्ट में इक्यावन सौ रूपये की धनराशि वितरित की गयी । देवकीनंदन महाराज ने बेटियों को साकेंतिक रूप से छः लाख सैतींस हजार पाँच सौ रूपये का सामूहिक चैक सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
होली महोत्सव में आयोजित कथा से पूर्व बेटियों के साथ देवकीनंदन महाराज ने संवाद करते हुये उनके भविष्य की योजनाओं पर विचार जाने । उन्होने कहा कि बेटियाँ माता-पिता का सम्मान लेकर जीती हैं । ऐसा कोई भी काम न करें जिससे माता-पिता का नाम खराब हो । कहा कि मोबायल का जितना आवश्यक है, उतना ही प्रयोग करें, किताबें पढ़ें ।
ब्रज के विभिन्न स्थानों से चयनित बेटियों ने शिक्षा से लाभ, मोबायल के दुरूपयोग, परिवार में बिखराव, समाज में भेदभाव, जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे । मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि प्रियाकान्तजु मंदिर स्थापना वर्ष 2016 से लगातार बेटियों को यह सहयोग प्रदान किया जाता है । मंदिर पर सोमवार को सतरंगी होली महोत्सव मनाया जायेगा । हाईड्रोलिक पिचकारी से भक्तों पर टेसू का रंग बरसेगा ।
इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, सतीश गर्ग, वीर सिंह, मुकेश पाण्डेय, योगेश शर्मा, अजय दुबे, रोहित मीणा, मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा, गजेन्द्र सिंह, विष्णु शर्मा, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
