Back
लखनऊ तैयार: 40 हजार स्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी, 45 करोड़ से टेंट सिटी
MSMAYUR SHUKLA
Nov 20, 2025 11:31:52
Lucknow, Uttar Pradesh
स्काउट गाइड की सात दिवसीय राष्ट्रीय जंबूरी के लिए राजधानी लखनऊ पूरी तरह से तैयार है वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज निरीक्षण किया। 23 से 29 नवंबर तक शहर में देश भर से 40 हजार से ज्यादा मेहमान आने वाले हैं। इनमें 30 हजार स्काउट गाइड कैडेट तो करीब 10 से 15 हजार अन्य लोग होंगे। सात दिन तक इतनी बड़ी संख्या में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शुरू हुए काम से ही लखनऊ के बाजार पर 100 करोड़ से ज्यादा की समृद्धि बरसने वाली है। मेहमानों के स्वागत व ठहरने के लिए वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में बड़े स्तर पर टेंट सिटी बनाई जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से 30 हजार से ज्यादा प्रतिभागी, 2000 विदेशी प्रतिभागी, पांच हजार अधिकारी व अन्य स्टाफ भी शामिल हो रहे हैं। कुल संख्या 40 हजार पार होने की उम्मीद है। इनके लिए 4500 से ज्यादा टेंट, 1600 शौचालय, 1600 स्नानागर, 35 हजार लोगों की क्षमता का एरिना स्टेडियम, 100 बिस्तर का अस्पताल, 15 डिस्पेंसरी बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टेंट सिटी व अन्य निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा आसपास के होटल व बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट, एयरो शो, ड्रोन प्रदर्शन, वाई-फाई जोन, ग्लोबल विलेज, फूड कोर्ट और वाटर एटीएम की भी सुविधा रहेगी। 100 दुकानों का जंबूरी बाजार, ग्लोबल विलेज भी डिफेंस एक्सपो मैदान में नागरिक सुविधाओं के अलावा भव्य जंबूरी मेला भी लगेगा। इसके लिए 100 दुकानों का जंबूरी बाजार बन रहा है। इस बाजार के संचालक पवन गुप्ता ने बताया कि 100 में 85 स्टॉलनुमा दुकानों की बुकिंग हो गई है। शेष 15 की बुकिंग एक-दो दिन में हो जाएगी। फूड कोर्ट में 7000 लोगों के बैठने की रहेगी। स्टॉल से ही 500 परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। उद्योग विभाग की ओर से चिकनकारी का स्टॉल जंबूरी में लगेगा। उपायुक्त उद्योग मनोज चौरसिया ने बताया कि जनपद के चिकनकारी से जुड़े कारीगरों की भी यहां भागीदारी होगी। इससे देश भर से आए लोग लखनवी चिकनकारी उत्पादों की बारीकी को समझ सकेंगे। भारत स्काउट और गाइड यूपी के अनुसार, 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में राजधानी सहित प्रदेश भर से 8000 बालक और बालिकाएं शामिल होंगे। प्रतिभागियों की उम्र 10 से 25 साल आयु निर्धारित की गई है। मानक के अनुसार, प्रतिभागियों के साथ यूनिट गाइड भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों से विद्यार्थियों की प्रतिभागिता के लिए प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा गया है。
77
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
69
Report
MSManish Sharma
FollowNov 20, 2025 12:49:2565
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 20, 2025 12:49:0541
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 20, 2025 12:48:4227
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 20, 2025 12:48:2547
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 20, 2025 12:47:3532
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 20, 2025 12:47:0344
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 20, 2025 12:46:3674
Report
ASArvind Singh
FollowNov 20, 2025 12:46:2384
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 20, 2025 12:46:0422
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 20, 2025 12:45:4182
Report
23
Report
Baraut, Uttar Pradesh:बागपत जिले में एक वीडियो वायरल है जिसमे एक बंदी जेल के अंदर मोबाइल चला रहा है। बागपत जेल प्रशासन वीडियो को कही दूसरी जेल का वीडियो बताकर पल्ला झाड़ रहा है।
69
Report
98
Report