Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001
ऑनर किलिंग जैसी घटना: ससुर ने प्रेम विवाह से नाराज होकर दामाद हत्या
MSMAYUR SHUKLA
Mar 18, 2026 06:48:15
khiri, Uttar Pradesh
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में 'ऑनर किलिंग' जैसी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेक्टर-आई में मंगलवार की रात एक अधिवक्ता ससुर ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। घर के बरामदे में 32 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अधिवक्ता और उनकी चार बेटियों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (32) ने चार साल पहले अधिवक्ता तीरथ राज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। तीरथ राज इस शादी के सख्त खिलाफ थे और तब से ही दामाद और बेटी से रंजिश रखते थे। विष्णु अपनी पत्नी साक्षी और तीन साल की बेटी अर्चिता के साथ प्रतापगढ़ में ही रहते थे। मंगलवार को साक्षी की जिद पर विष्णु अपनी ससुराल लखनऊ आए थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी。 मंगलवार रात करीब 10:30 बजे घर के भीतर किसी बात को लेकर विष्णु और उनके ससुर तीरथ राज के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। शोर सुनकर विष्णु की सालियां और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। इसी बीच, गुस्से से तमतमाए तीरथ राज ने पास पड़ी चारपाई का पाया (लकड़ी का डंडा) उठाया और विष्णु के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। प्रहार इतना जोरदार था कि विष्णु का सिर फट गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने दौड़ी बेटी साक्‍शी भी घायल हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चारपाई का पाया बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता तीरथ राज सिंह और उनकी चार बेटियों को हिरासत में ले लिया है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 18, 2026 07:45:54
Patna, Bihar:राज्यसभा चुनाव जितने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में अपने उत्तराधिकारी का खुले मंच से दे डाला संकेत सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री बिहार में राजनीति हो गई तेज कॉंग्रेस और RJD ने कर दी बड़ी बात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद की पहली समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी के बारे में संकेत दे दिया। एक सभा में नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। केंद्र सरकार के सहयोग का बखान किया। लोगों को भरोसा दिया कि राज्य में आगे भी सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भीड़ से हाथ उठाने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री मंच पर अगल-बगल में खड़े थे। अन्य नेता भी खड़े थे। मुख्यमंत्री मंच पर तेज कदम बढ़ाते हुए बड़े हुए। कई नेताओं को किनारे करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास पहुंचे उनकी पीठ पर एक हाथ रखा दूसरा हाथ हवा में लहरा दिया। सम्राट के दोनों हाथ जुड़ गए इसके बाद बिहार में राजनीतिक तेज हो गई है जेडयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा की सीएम की कुर्सी संकेतों से नहीं चलती है और नीतीश कुमार एक व्यक्ति का नाम नहीं, एक इंस्टिट्यूशन का नाम है। उनको पता है कि बिहार कैसे विकसित होगा, बिहार का सभी समाज कैसे खुश होगा, सभी वर्गों को लेकर के कौन चल सकता है और ऐसे लोगों को नीतीश कुमार अपने साथ शुरू से रखते रहे हैं। और आज अगर सम्राट चौधरी जी डिप्टी सीएम हैं और नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चल रहे हैं, वो समझते हैं कि नीतीश कुमार क्या चाहते हैं, नीतीश कुमार ने बिहार को कैसे आगे बढ़ाया है, नीतीश कुमार ने कितनी मेहनत की है, नीतीश कुमार कितना रात जागते हैं, जितना काम करते है तो समाज में अमन रहता है। और नीतीश कुमार कैसे बिल्कुल नीचे से निचले तबके को ऊपर ले जाने के लिए व्याकुल और बेचैन रहते हैं, इन चीजों को सम्राट चौधरी ने पिछले कई वर्षों में उनके साथ रहकर के समझा है और सीखा है। और इसके बावजूद यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि नीतीश कुमार them आशीर्वाद दे रहे हैं सीएम के लिए, क्योंकि सीएम की कुर्सी ऐसी है जो लीडरशिप तय करेगी। और इसमें कोई शक नहीं है कि सम्राट चौधरी एक अच्छे लिबरल, सेक्युलर और डेमोक्रेटिक, सोशलिस्ट अच्छे लीडर हैं और नीतीश कुमार के पदचिह्नों को अच्छे से चलने वाले हैं। लेकिन फाइनल मुहर नहीं कहा जा सकता है। देखिए, फाइनल मुहर माननीय प्रधानमंत्री को लगानी है, माननीय नीतीश कुमार को लगानी है, माननीय गृहमंत्री को लगानी है, लीडरशिप को लगानी है और मुझे लगता है कि माननीय प्रधानमंत्री जी भी उनको पसंद करते हैं, माननीय गृहमंत्री जी भी उनको पसंद करते हैं और एक अच्छे ईमानदार हैं, इतने दिनों से पॉलिटिकल लाइफ है, करियर है, आज तक एक दाग और धब्बा नहीं लगा और साफ-सुथरा अपने आप को बचा करके लेकर जा रहे हैं, तो ये बहुत बड़ी बात है और यही एनडीए की पसंद रहती है कि साफ-सुथरा सभी समाज को लेकर चलने वाला व्यक्ति हो बाइट----- खालिद अनवर जेडीयू जेडयू MLC आरजेडी MLC सुनील सिंह ने कहा  उस दिन पूर्व की घटना आप याद कीजिए कि जिस समय महागठबंधन की सरकार थी और हमारे लीडर आदरणीय तेजस्वी यादव जी उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे, हर एक किसी भी कार्यक्रम में वो सीधे इनके कंधे पर हाथ रख के इनको आगे बढ़ाते हुए बोलते थे कि अब तो बिहार इन्हीं को देखना है और लगातार यह बात की चर्चा होती थी। तो देखिए, इस तरह का घटना अब जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और यह भी कारण हो सकता है क्योंकि मैंडेट तो पब्लिक ने बिहार का इन्हीं को दिया था, फिर भी इनको घसीटकर कुर्सी से उतारा गया। तो ये लोग का आपसी मामला है, ये लोग के पार्टी का अंदरूनी मामला है, कौन मुख्यमंत्री होगा कौन नहीं होगा, यह तो अब इनके बूते का चीज भी नहीं है। इनके अगल-बगल में जो बैठे हुए जो चार-पांच एजेंट हैं, जो बीजेपी के एजेंट के रूप में पहले से ही काम कर रहे थे, वो लोग और केंद्र से बिहार को चलाया जाएगा, सभी लोग जानते हैं। जिस तरह से अन्य प्रदेश को सारे लोग चला रहे हैं केंद्र से ही, तो उसी तरह से बिहार का भी हश्र होने जा रहा है, ये क्लियर सी बात है। और देखिए ऐसा है कि अब कौन मुख्यमंत्री बनेंगे नहीं बनेंगे, अब तो हमें चिंता इस बात की है कि भाई वो ब्लूटूथ बच्चा का क्या होगा? जो मानस पुत्र के नाम से जाने जाते थे, बड़े-बड़े अखबार में विज्ञापन एक-एक पेज का आता था सभी दैनिक समाचार पत्रों में कि मैं उनका मानस पुत्र हूँ, हमें चिंता उनकी लगी हुई है कि आखिरकार उनका क्या होगा? जितने भी बड़े-बडे मंदिर हैं, जहाँ भी देवी स्थान है, सभी जगह कहीं बंगलामुखी पाठ हो रहा है, कहीं कुछ हो रहा है, कहीं कोई और पाठ हो रहा है कि कहीं सुबुद्धि आए इनको मुख्यमंत्री के रूप में लोग मान लें, तो भाई चिंता हमको इनकी लगी हुई है। बाइट----- सुनील सिंह MLC RJD कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने कहा नीतीश कुमार क्या करेंगे किसी को पता नहीं है। बाकी बात रहा नीतीश बाबू का, नीतीश बाबू एक तरफ से राज्यसभा जा रहे हैं, दूसरी तरफ से क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं, ये भी एक बड़ी मैसेज है। समय का इंतजार कीजिए क्या हो रहा है। हमको तो नहीं लगता कई तरह की प्लानिंग उसके अंदर एनडीए के खेमे में भी चल रही है, कई तरह की बात आ रही है, कई लोग लाइन में खड़े हैं एनडीए में। कभी नाम आता है कि जदयू का मुख्यमंत्री होगा, कभी नाम आता है बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, कभी नाम आता है चिराग गुट का मुख्यमंत्री होगा। ये तो समय बताएगा मगर अभी तक हमको लग रहा है कि नीतीश बाबू एक तरफ से राज्यसभा जाने की तैयारी कर ली और चुनाव भी जीत गए, फिर वो समृद्धि यात्रा में निकल रहे हैं, इसका कुछ लोगों में हजम नहीं हो रहा है, यही सच्चाई है। बाइट----- मनोज विश्वास कांग्रेस विधायक बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री हैं और जब तक वो मुख्यमंत्री हैं, लगातार बिहार के लिए काम कर रहे हैं, चाहे वो यात्रा में हों, चाहे वो समीक्षा हो। सम्राट चौधरी जी डिप्टी सीएम हैं, उपमुख्यमंत्री हैं, जिसके नाते लगातार वो उनके साथ हैं और नीतीश कुमार जी ने हमेशा सम्राट चौधरी जी को आगे बढ़ाया है, हमेशा जो है नीतीश कुमार जी ने सम्राट चौधरी जी पर भरोसा दिखाया है और लगातार जो है सम्राट चौधरी जी ने सहयोग किया है उपमुख्यमंत्री के नाते, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। लेकिन जिस तरह से अब आरजेडी निशाना साध रही है, कांग्रेस निशाना साध रही है। देखिए, आरजेडी और कांग्रेस को अभी चिंता करने की ज़रूरत है क्योंकि अभी राज्यसभा के जो चुनाव हुए हैं उसमें जिस प्रकार से उनके विधायक खुद उनके साथ नहीं हैं, उनका संगठन पूरी तरह से बिखरा हुआ है, उनका जो अलायंस है पूरी तरह से बिखरा हुआ है। तो कांग्रेस पार्टी को और राष्ट्रीय जनता दल को अपनी पार्टी के अंदर चिंता करने की ज़रूरत है। जहाँ तक बिहार का सवाल है, बिहार नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहा है और नीतीश कुमार के बाद भी जो सवाल है कि कौन होगा, ये खुद नीतीश कुमार तय करेंगे। ये नीतीश कुमार जी का खुद का निर्णय है कि वो राज्यसभा जाएंगे और बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा ये भी निर्णय नीतीश कुमार जी ही लेंगे बाइट---- दानिश इकबाल भाजपा प्रवक्ता
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 07:39:26
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर के कासिमाबाद ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ऐसे हॉस्पिटल का खुलासा किया है, जो नियमों को ताक पर रखकर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा था। जी हां गाज़ीपुर के कासिमाबाद ब्लॉक अंतर्गत बहादुरगंज स्थित रुद्रांश हॉस्पिटल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एडिशनल सीएमओ डॉ. रामकुमार और अधीक्षक डॉ. एन.के. सिंह की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। अस्पताल का न तो कोई वैध रजिस्ट्रेशन मिला और न ही मेडिकल बायो-वेस्ट प्रबंधन की कोई व्यवस्था थी। इतना ही नहीं, फायर सेफ्टी के नाम पर रखा सिलेंडर भी एक्सपायर पाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में दर्जनों मरीजों का ऑपरेशन किया गया था और वे बेड पर भर्ती थे, जबकि उनके परिजन जमीन पर, बेड के नीचे सोने को मजबूर थे। जांच के दौरान सामने आया कि यहां बच्चेदानी, सिजेरियन डिलीवरी, हाइड्रोसील, हर्निया और पथरी जैसे गंभीर ऑपरेशन भी किए जा रहे थे। जब टीम ऑपरेशन थिएटर में पहुंची, तो वहां की स्थिति और भी बदतर मिली। ओटी में गंदगी, बदबू और अव्यवस्था का आलम था, जो किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा था। वहीं ओपीडी में भी दो दर्जन से अधिक मरीज मौजूद मिले, जिनका इलाज बिना किसी मानक के किया जा रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा या फिर मामला ले-देकर दबा दिया जाएगा? फिलहाल इस पूरे मामले की शिकायत जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंच चुकी है।
1087
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 18, 2026 07:37:32
Kishanganj, Bihar:किशनगंज सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की तैनाती और उसके भुगतान को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद डीएम विशाल राज ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया है। दरअसल पूरा मामला किशनगंज सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की तैनाती और अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने हाल ही में किशनगंज जिला अधिकारी विशाल राज को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया था, जिसे दो माह पूर्व ज़ी मीडिया के द्वारा प्रमुखता से प्रसारण करने के बाद जिला अधिकारी ने 31 दिसंबर 2025 को किशनगंज डीडीसी और जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम को जांच का आदेश दिया था। वही जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता के शिकायत पर मुहर लगी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आउटसोर्सिंग एजेंसी समानता सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने कागजों में 47 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती दिखाई है, जबकि वास्तविकता में अस्पताल परिसर में मुश्किल से 9 से 10 गार्ड ही ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। डीएम के आदेश पर गठित जांच टीम ने रिकॉर्ड और भुगतान विवरण की जांच की तो कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि आउटसोर्सिंग एजेंसी ने जिन लोगों को एक्स सर्विसमैन बताया है, उनमें से अधिकांश वास्तव में पूर्व सैनिक ही नहीं हैं। एजेंसी इस संबंध में कोई प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सकी। जांच रिपोर्ट के अनुसार कई सेमी-स्किल्ड गार्डों को स्किल्ड श्रेणी का भुगतान किया गया, जबकि एक गार्ड को सुपरवाइजर के बराबर वेतन दिया गया। इस तरह लाखों रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और अस्पताल प्रबंधक द्वारा सुरक्षा एजेंसी के कार्यों की समुचित निगरानी नहीं की गई। इतना ही नहीं, सुरक्षा कर्मियों के भुगतान से संबंधित सत्यापन भी गलत तरीके से किया गया। इसके कारण आउटसोर्सिंग एजेंसी को निर्धारित से अधिक भुगतान कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आंख मूंद कर आउटसोर्सिंग एजेंसी को किया भुगतान, जांच में यह भी सामने आया कि सुरक्षा सेवा प्रदान करने वाली एजेंसी समानता सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पटना को अधिक भुगतान किया गया है। वही डीएम ने इस मामले को वित्तीय अनियमितता मानते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले दंडाधिकारी ने किशनगंज सिविल सर्जन को आदेश दिया है कि एजेंसी को किया गया अतिरिक्त भुगतान दो दिनों के भीतर चालान के माध्यम से सरकारी खाते में जमा कराया जाए। सदर अस्पताल के उपाधिक्षक व हॉस्पिटल प्रबंधक पर लापरवाही बरतने के आरोप के सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।
119
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 18, 2026 07:37:03
Ambala, Haryana:अंबाला कैंट में नगर पालिका कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ ने इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग उठाई है और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। अंबाला कैंट में नगर परिषद कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए ठेका प्रथा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सफाई और सीवर कार्यों में लागू ठेका प्रणाली पर रोक लगाने la मांग की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदारों के माध्यम से काम करवाने से उनका आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण हो रहा है। संघ ने आरोप लगाया कि प्रदेश की पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में लंबे समय से सफाई और सीवर का काम ठेके पर दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को कम वेतन और अस्थिर नौकरी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वर्ष 1997 के बाद से सफाई और सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती नहीं की गई। वहीं वर्ष 2014 के बाद स्थायी भर्ती के बजाय ठेका प्रथा को और बढ़ावा दिया गया है। कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि ठेका प्रथा को तुरंत खत्म किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये निर्धारित किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों ने समान काम के लिए समान वेतन की नीति लागू करने की भी मांग उठाई है।
234
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 18, 2026 07:36:47
New Delhi, Delhi:स्पेशल स्टाफ (नॉर्थ-ईस्ट जिला) की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार। उत्तर-पूर्वी ज़िला की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यमुनापार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ (NED) की टीम ने दो हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा जिले में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई में शामिल व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की。 टीम, जिसमें एसआई पवन, एएसआई दीपक, हेड कांस्टेबल सुशील व विजय तथा कांस्टेबल परमजीत सिंह शामिल थे, ने इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में वेलकम थाना क्षेत्र के झील पार्क के पास से मोहम्मद सुहैल (20 वर्ष), निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया。 तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना वेलकम में FIR संख्या 98/2026 के तहत Arms Act की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई。 पूछताछ में आरोपी सुहैल ने अपने नेटवर्क का खुलासा किया, जिसके आधार पर दूसरे आरोपी आसन उर्फ अहसान (28 वर्ष), निवासी मोहल्ला बरादरी, खुर्जा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया。 दूसरे आरोपी की निशानदेही पर एक और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी अहसान पहले भी Arms Act के एक मामले में शामिल रह चुका है। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
106
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 18, 2026 07:36:30
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 50 लाख की अवैध शराब पकड़ी ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दादरी थाना क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा के पास से एक ट्रक से पंजाब मार्का की 570 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है。 आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने मंगलवार रात लुहारली टोल प्लाजा के पास एक ट्रक को रोका। जांच के दौरान, ट्रक में थर्माकोल की बोरियों के पीछे छिपाकर भारी मात्रा में शराब रखी हुई मिली。 बरामद शराब की 570 पेटियों में विभिन्न ब्रांड शामिल थे, जिन पर 'फॉर सेल इन पंजाब' लिखा था। इनमें रॉयल स्टैग व्हिस्की (750 ml) की 78 पेटी, रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 ml) की 40 पेटी, रॉयल स्टैग व्हिस्की (180 ml) की 36 पेटी, रॉयल चैलेंज (750ml) की 47 पेटी, रॉयल चैलेंज (375ml) की 34 पेटी, स्टर्लिंग रिजर्व (750 ml) की 30 पेटी, मैक डॉवेल्स नो.1 (750 ml) की 99 पेटी, मैक डॉवल्स नो.1 (375 ml) की 45 पेटी और मैक डॉवेल्स नो.1 (180ml) की 44 पेटी शामिल थीं。 इसके अतिरिक्त, थंडरवोल्ट बीयर (500 ml) की 40 पेटी और किंगफिशर बीयर (500 ml) की 77 पेटी भी बरामद की गईं। यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी。 कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार तस्कर फरार हो गए। आबकारी विभाग ने ट्रक मालिक और फरार चालक के खिलाफ दादरी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है。
224
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 18, 2026 07:36:18
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया इलाके के एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक शादीशुदा महिला अपने एक युवक दोस्त के साथ कमरे में ठहरी हुई पाई गई। इस बात की भनक लगते ही महिला के पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया और अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन होटल पहुंच गए, जहां महिला को युवक के साथ कमरे में पाया गया। इसके बाद होटल से लेकर थाने तक घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि महिला का मायका रामकृष्ण नगर और ससुराल पटना सिटी इलाके में है। युवक बोला — “मदद करने आया था”जिस युवक के साथ महिला पकड़ी गई, वह झारखंड के दुमका का रहने वाला है और पटना के राजीव नगर में रहकर एसएससी की तैयारी करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त सिद्धार्थ के कहने पर महिला की मदद करने आया था। उसका कहना है कि महिला के पति द्वारा मारपीट किए जाने और घर से निकालने की बात बताई गई थी, इसलिए वह मदद के लिए आया। देर रात हो जाने के कारण दोनों होटल में ठहर गए। पति ने लगाए गंभीर आरोप वही महिला के पति का आरोप है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी एक लड़के से लगातार संपर्क में थी। उसने कई बार मना किया, नंबर तक ब्लॉक कराया, लेकिन वह संपर्क में बनी रही। पति का कहना है कि उनके एक-दो साल का बच्चा भी है, लेकिन पत्नी को उसकी भी चिंता नहीं है। जब भी वह समझाने की कोशिश करता है, पत्नी उस पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने पहुंच जाती है। मायके वालों ने भी महिला को ठहराया गलत इस मामले में महिला के मायके पक्ष के लोग—मां, भाई, बहन समेत अन्य परिजन भी थाने पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने भी महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए। परिजनों का कहना था कि वह कई बार समझाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन महिला उनकी बात नहीं मानती और हमेशा उल्टा उनके खिलाफ खड़ी हो जाती है। घंटों चला ड्रामा, फिर समझौता करीब चार से पांच घंटे तक जक्कनपुर थाने में जमकर हंगामा और बहस होती रही। पति-पत्नी और दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने रहे। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और महिला को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
174
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Mar 18, 2026 07:35:52
New Delhi, Delhi:लोकेशन: रोहिणी सेक्टर 21 रोहिणी में दिल दहला देने वाली वारदात गलत डिलीवरी पैकेट उठाने पर युवक को कोल्ड स्टोर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 21 इलाके से एक बेहद गंभीर और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक डिलीवरी कंपनी से जुड़े लोगों ने एक युवक को मामूली गलती के चलते कई घंटों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित युवक लवकुश ने गलती से एक डिलीवरी पैकेट उठा लिया था। इसी बात को लेकर जेप्टो से जुड़े बताए जा रहे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पास के एक कोल्ड स्टोर में ले गए। आरोप है कि वहां उसे कपड़े उतरवाकर कई घंटों तक बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस घटना में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें: रहमान कुलदीप सूरज एक अन्य अज्ञात व्यक्ति बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मिलकर इस वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि छोटी-सी गलती के लिए इस तरह की अमानवीय सजा देना कहां तक सही है? कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
84
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 18, 2026 07:35:33
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर फ्लीट रिहर्सल का आयोजन किया गया चैत्र नवरात्र और रामनवमी मेले का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है। इसी दिन श्रीराम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना भी विधि-विधान से की जाएगी। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। इसके अलावा पांच हजार से अधिक मेहमान समारोह का हिस्सा बनेंगे। इस दिन राम मंदिर एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुलने का निर्णय लिया गया है। यह पहला समारोह होगा जिसमें वीआईपी कार्यक्रम के बावजूद दर्शन व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहेगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि राम मंदिर परिसर में जितनी देर राष्ट्रपति रहेंगी केवल उतनी देर ही दर्शन रोका जाएगा, बाकी दर्शन सुचारु रूप से चलता रहेगा। तय हुआ है कि सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक दर्शन प्रतिबंधित रहे, हालांकि अंतिम निर्णय उसी दिन लिया जाएगा। चैत्र प्रतिपदा से ही राम मंदिर की दर्शन अवधि में भी बदलाव किया जाता है। इसलिए 19 मार्च को राम मंदिर सुबह सात बजे के बजाय सुबह छह बजे खोल दिया जाएगा। 20 मार्च से दर्शन सुबह सात से 12 और दोपहर एक बजे से रात नौ बजे तक होगा। 19 मार्च को होने वाले श्रीराम यंत्र की स्थापना कार्यक्रम व 27 मार्च को रामजन्मोत्सव व सूर्य तिलक के आयोजन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। देश-दुनिया के लोग घर बैठे इस आयोजन के साक्षी बन सकेंगे।
235
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 18, 2026 07:35:08
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की पहली महिला पुलिस कप्तान बनी दो आईपीएस डॉ अमृता दुहन ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। एसपी ऑफिस पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एएसपी सीटी उमेश ओझा, एएसपी ग्रामीण गोपाल स्वरूप मेवाडा सहित विभाग के आलाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से औपचारिक बात करते हुए एसपी अमृता ने कहा कि उदयपुर पर्यटन सिटी के रूप में देश और दुनिया में विख्यात है। यहां आने वाले पर्यटक अपने आप को सुरक्षित महसूस करे यह उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही आदिवासी अंचल में चल रही कुप्रत्ताओं को खत्म करने और वहां पर कानून व्यवस्था को ओर बेहतर करने पर भी वे जोर देगी। बाईट- डॉ अमृता दुहन, एसपी, उदयपुर
249
comment0
Report
Advertisement
Back to top