Back
नीतीश कुमार के संकेत के बाद सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 18, 2026 07:45:54
Patna, Bihar
राज्यसभा चुनाव जितने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में अपने उत्तराधिकारी का खुले मंच से दे डाला संकेत सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री बिहार में राजनीति हो गई तेज कॉंग्रेस और RJD ने कर दी बड़ी बात राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद की पहली समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने उत्तराधिकारी के बारे में संकेत दे दिया। एक सभा में नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। केंद्र सरकार के सहयोग का बखान किया। लोगों को भरोसा दिया कि राज्य में आगे भी सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भीड़ से हाथ उठाने का आग्रह किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संसदीय कार्य मंत्री मंच पर अगल-बगल में खड़े थे। अन्य नेता भी खड़े थे। मुख्यमंत्री मंच पर तेज कदम बढ़ाते हुए बड़े हुए। कई नेताओं को किनारे करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास पहुंचे उनकी पीठ पर एक हाथ रखा दूसरा हाथ हवा में लहरा दिया। सम्राट के दोनों हाथ जुड़ गए इसके बाद बिहार में राजनीतिक तेज हो गई है जेडयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा की सीएम की कुर्सी संकेतों से नहीं चलती है और नीतीश कुमार एक व्यक्ति का नाम नहीं, एक इंस्टिट्यूशन का नाम है। उनको पता है कि बिहार कैसे विकसित होगा, बिहार का सभी समाज कैसे खुश होगा, सभी वर्गों को लेकर के कौन चल सकता है और ऐसे लोगों को नीतीश कुमार अपने साथ शुरू से रखते रहे हैं। और आज अगर सम्राट चौधरी जी डिप्टी सीएम हैं और नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चल रहे हैं, वो समझते हैं कि नीतीश कुमार क्या चाहते हैं, नीतीश कुमार ने बिहार को कैसे आगे बढ़ाया है, नीतीश कुमार ने कितनी मेहनत की है, नीतीश कुमार कितना रात जागते हैं, जितना काम करते है तो समाज में अमन रहता है। और नीतीश कुमार कैसे बिल्कुल नीचे से निचले तबके को ऊपर ले जाने के लिए व्याकुल और बेचैन रहते हैं, इन चीजों को सम्राट चौधरी ने पिछले कई वर्षों में उनके साथ रहकर के समझा है और सीखा है। और इसके बावजूद यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि नीतीश कुमार them आशीर्वाद दे रहे हैं सीएम के लिए, क्योंकि सीएम की कुर्सी ऐसी है जो लीडरशिप तय करेगी। और इसमें कोई शक नहीं है कि सम्राट चौधरी एक अच्छे लिबरल, सेक्युलर और डेमोक्रेटिक, सोशलिस्ट अच्छे लीडर हैं और नीतीश कुमार के पदचिह्नों को अच्छे से चलने वाले हैं। लेकिन फाइनल मुहर नहीं कहा जा सकता है। देखिए, फाइनल मुहर माननीय प्रधानमंत्री को लगानी है, माननीय नीतीश कुमार को लगानी है, माननीय गृहमंत्री को लगानी है, लीडरशिप को लगानी है और मुझे लगता है कि माननीय प्रधानमंत्री जी भी उनको पसंद करते हैं, माननीय गृहमंत्री जी भी उनको पसंद करते हैं और एक अच्छे ईमानदार हैं, इतने दिनों से पॉलिटिकल लाइफ है, करियर है, आज तक एक दाग और धब्बा नहीं लगा और साफ-सुथरा अपने आप को बचा करके लेकर जा रहे हैं, तो ये बहुत बड़ी बात है और यही एनडीए की पसंद रहती है कि साफ-सुथरा सभी समाज को लेकर चलने वाला व्यक्ति हो बाइट----- खालिद अनवर जेडीयू जेडयू MLC आरजेडी MLC सुनील सिंह ने कहा उस दिन पूर्व की घटना आप याद कीजिए कि जिस समय महागठबंधन की सरकार थी और हमारे लीडर आदरणीय तेजस्वी यादव जी उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे, हर एक किसी भी कार्यक्रम में वो सीधे इनके कंधे पर हाथ रख के इनको आगे बढ़ाते हुए बोलते थे कि अब तो बिहार इन्हीं को देखना है और लगातार यह बात की चर्चा होती थी। तो देखिए, इस तरह का घटना अब जो मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और यह भी कारण हो सकता है क्योंकि मैंडेट तो पब्लिक ने बिहार का इन्हीं को दिया था, फिर भी इनको घसीटकर कुर्सी से उतारा गया। तो ये लोग का आपसी मामला है, ये लोग के पार्टी का अंदरूनी मामला है, कौन मुख्यमंत्री होगा कौन नहीं होगा, यह तो अब इनके बूते का चीज भी नहीं है। इनके अगल-बगल में जो बैठे हुए जो चार-पांच एजेंट हैं, जो बीजेपी के एजेंट के रूप में पहले से ही काम कर रहे थे, वो लोग और केंद्र से बिहार को चलाया जाएगा, सभी लोग जानते हैं। जिस तरह से अन्य प्रदेश को सारे लोग चला रहे हैं केंद्र से ही, तो उसी तरह से बिहार का भी हश्र होने जा रहा है, ये क्लियर सी बात है। और देखिए ऐसा है कि अब कौन मुख्यमंत्री बनेंगे नहीं बनेंगे, अब तो हमें चिंता इस बात की है कि भाई वो ब्लूटूथ बच्चा का क्या होगा? जो मानस पुत्र के नाम से जाने जाते थे, बड़े-बड़े अखबार में विज्ञापन एक-एक पेज का आता था सभी दैनिक समाचार पत्रों में कि मैं उनका मानस पुत्र हूँ, हमें चिंता उनकी लगी हुई है कि आखिरकार उनका क्या होगा? जितने भी बड़े-बडे मंदिर हैं, जहाँ भी देवी स्थान है, सभी जगह कहीं बंगलामुखी पाठ हो रहा है, कहीं कुछ हो रहा है, कहीं कोई और पाठ हो रहा है कि कहीं सुबुद्धि आए इनको मुख्यमंत्री के रूप में लोग मान लें, तो भाई चिंता हमको इनकी लगी हुई है। बाइट----- सुनील सिंह MLC RJD कांग्रेस के विधायक मनोज विश्वास ने कहा नीतीश कुमार क्या करेंगे किसी को पता नहीं है। बाकी बात रहा नीतीश बाबू का, नीतीश बाबू एक तरफ से राज्यसभा जा रहे हैं, दूसरी तरफ से क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं, ये भी एक बड़ी मैसेज है। समय का इंतजार कीजिए क्या हो रहा है। हमको तो नहीं लगता कई तरह की प्लानिंग उसके अंदर एनडीए के खेमे में भी चल रही है, कई तरह की बात आ रही है, कई लोग लाइन में खड़े हैं एनडीए में। कभी नाम आता है कि जदयू का मुख्यमंत्री होगा, कभी नाम आता है बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, कभी नाम आता है चिराग गुट का मुख्यमंत्री होगा। ये तो समय बताएगा मगर अभी तक हमको लग रहा है कि नीतीश बाबू एक तरफ से राज्यसभा जाने की तैयारी कर ली और चुनाव भी जीत गए, फिर वो समृद्धि यात्रा में निकल रहे हैं, इसका कुछ लोगों में हजम नहीं हो रहा है, यही सच्चाई है। बाइट----- मनोज विश्वास कांग्रेस विधायक बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री हैं और जब तक वो मुख्यमंत्री हैं, लगातार बिहार के लिए काम कर रहे हैं, चाहे वो यात्रा में हों, चाहे वो समीक्षा हो। सम्राट चौधरी जी डिप्टी सीएम हैं, उपमुख्यमंत्री हैं, जिसके नाते लगातार वो उनके साथ हैं और नीतीश कुमार जी ने हमेशा सम्राट चौधरी जी को आगे बढ़ाया है, हमेशा जो है नीतीश कुमार जी ने सम्राट चौधरी जी पर भरोसा दिखाया है और लगातार जो है सम्राट चौधरी जी ने सहयोग किया है उपमुख्यमंत्री के नाते, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। लेकिन जिस तरह से अब आरजेडी निशाना साध रही है, कांग्रेस निशाना साध रही है। देखिए, आरजेडी और कांग्रेस को अभी चिंता करने की ज़रूरत है क्योंकि अभी राज्यसभा के जो चुनाव हुए हैं उसमें जिस प्रकार से उनके विधायक खुद उनके साथ नहीं हैं, उनका संगठन पूरी तरह से बिखरा हुआ है, उनका जो अलायंस है पूरी तरह से बिखरा हुआ है। तो कांग्रेस पार्टी को और राष्ट्रीय जनता दल को अपनी पार्टी के अंदर चिंता करने की ज़रूरत है। जहाँ तक बिहार का सवाल है, बिहार नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लगातार काम कर रहा है और नीतीश कुमार के बाद भी जो सवाल है कि कौन होगा, ये खुद नीतीश कुमार तय करेंगे। ये नीतीश कुमार जी का खुद का निर्णय है कि वो राज्यसभा जाएंगे और बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा ये भी निर्णय नीतीश कुमार जी ही लेंगे बाइट---- दानिश इकबाल भाजपा प्रवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SBShowket Beigh
FollowMar 18, 2026 09:10:090
Report
KSKashish Singh
FollowMar 18, 2026 09:10:02Noida, Uttar Pradesh:रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया हैं?
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 18, 2026 09:09:510
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowMar 18, 2026 09:09:400
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:09:120
Report
AKAlok Kumar
FollowMar 18, 2026 09:08:560
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 18, 2026 09:08:380
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 18, 2026 09:07:470
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 18, 2026 09:07:250
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 18, 2026 09:06:310
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 18, 2026 09:06:140
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 18, 2026 09:05:590
Report
2
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 18, 2026 09:05:440
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 18, 2026 09:05:240
Report