Back
पटना के होटल में पति-पत्नी के बीच ड्रामा, पुलिस ने समझौता कराया
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 18, 2026 07:36:18
Patna, Bihar
लोकेशन--पटना
एंकर--राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया इलाके के एक होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक शादीशुदा महिला अपने एक युवक दोस्त के साथ कमरे में ठहरी हुई पाई गई। इस बात की भनक लगते ही महिला के पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया और अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन होटल पहुंच गए, जहां महिला को युवक के साथ कमरे में पाया गया। इसके बाद होटल से लेकर थाने तक घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि महिला का मायका रामकृष्ण नगर और ससुराल पटना सिटी इलाके में है। युवक बोला — “मदद करने आया था”जिस युवक के साथ महिला पकड़ी गई, वह झारखंड के दुमका का रहने वाला है और पटना के राजीव नगर में रहकर एसएससी की तैयारी करता है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त सिद्धार्थ के कहने पर महिला की मदद करने आया था। उसका कहना है कि महिला के पति द्वारा मारपीट किए जाने और घर से निकालने की बात बताई गई थी, इसलिए वह मदद के लिए आया। देर रात हो जाने के कारण दोनों होटल में ठहर गए। पति ने लगाए गंभीर आरोप वही महिला के पति का आरोप है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी एक लड़के से लगातार संपर्क में थी। उसने कई बार मना किया, नंबर तक ब्लॉक कराया, लेकिन वह संपर्क में बनी रही। पति का कहना है कि उनके एक-दो साल का बच्चा भी है, लेकिन पत्नी को उसकी भी चिंता नहीं है। जब भी वह समझाने की कोशिश करता है, पत्नी उस पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने पहुंच जाती है। मायके वालों ने भी महिला को ठहराया गलत इस मामले में महिला के मायके पक्ष के लोग—मां, भाई, बहन समेत अन्य परिजन भी थाने पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने भी महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए। परिजनों का कहना था कि वह कई बार समझाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन महिला उनकी बात नहीं मानती और हमेशा उल्टा उनके खिलाफ खड़ी हो जाती है। घंटों चला ड्रामा, फिर समझौता करीब चार से पांच घंटे तक जक्कनपुर थाने में जमकर हंगामा और बहस होती रही। पति-पत्नी और दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने रहे। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और महिला को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 18, 2026 08:52:500
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 18, 2026 08:52:350
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 18, 2026 08:52:040
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 18, 2026 08:51:530
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 18, 2026 08:51:400
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 18, 2026 08:50:170
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 18, 2026 08:49:270
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 18, 2026 08:49:160
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 18, 2026 08:49:020
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 18, 2026 08:48:400
Report
SNShashi Nair
FollowMar 18, 2026 08:48:280
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 08:48:200
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 18, 2026 08:48:040
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 18, 2026 08:47:480
Report