Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
क Kashmir घाटी में मौसम बदला: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Mar 18, 2026 07:45:08
Gulmarg,
change of weather in the Kashmir Valley, snowfall continues in the hilly areas of Kashmir Valley and rain in the plains The temperature is continuously decreasing If the common people are facing a lot of difficulties due to this weather, there is a smile on the faces of the tourists in the snowy mountains of Gulmarg, a famous tourist destination. The Meteorological Department has predicted that the weather will remain the same till 20th, snow will continue in the hilly areas and rains will continue in the plains.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
Mar 18, 2026 09:09:40
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 18, 2026 09:08:38
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर जिला मुख्यालय उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाते हुए इसे विकास का मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास को आखिरी छोर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश ने जो विकास यात्रा तय की है, वह ऐतिहासिक है। विधायक ने कहा कि 70 वर्षों तक जो काम नहीं हुआ, उसे इस सरकार ने महज 9 साल में पूरा कर दिखाया है। महापुरुषों और वीरांगनाओं को मिला गौरव विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने महापुरुषों और वीरांगनाओं के स्थलों की उपेक्षा की, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें फिर से गौरवान्वित किया है। उन स्थलों का सुंदरीकरण कर उन्हें पर्यटन और आस्था से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव विधायक ने कहा कि 2017 से पहले मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की जो दुर्दशा थी, वह आज बदल चुकी है। जिले के सीएचसी और पीएचसी पर अब उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों के लिए नवीन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं प्राइमरी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है और गांवों में ही स्कूल खोले जा रहे हैं ताकि बच्चों को दूर न जाना पड़े। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को समूहों के जरिए रोजगार से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आज हर थाने पर महिलाएं बेझिझक अपनी शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है और प्रदेश से गुंडाराज को पूरी तरह खत्म कर दिया है। बुनियादी ढांचे का हुआ चौतरफा विकास विधायक ने बताया कि जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया है। सीमाओं को जोड़ने वाले मार्गों से लेकर शहर की छोटी गलियों तक का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है और शहर के हर चौराहे का सुंदरीकरण किया गया है। इसके अलावा गांव-गांव में तालाबों का जीर्णोद्धार और वृक्षारोपण किया गया। किसानों की आय हुई दोगुनी विधायक ने दावा किया कि सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिला है। उनकी आमदनी दोगुनी हुई है। हर सरकारी विभाग का कायाकल्प हुआ है और प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हुई हैं। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास की एक मिसाल कायम की है और आने वाले समय में भी यह क्रम जारी रहेगा।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 18, 2026 09:07:47
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल के आमला में नगर पालिका का एक फैसला अब बड़ा बवाल बन गया है। चौराहे पर लगाए गए करदाताओं के नाम वाले फ्लेक्स ने शहर की सियासत में आग लगा दी है। सवाल ये है क्या ये वसूली का तरीका है या फिर जनता को सरेआम बदनाम करने की साजिश। आमला नगर पालिका ने शहर के जनपद चौराहे पर 413 बकाया करदाताओं के नाम जिसमें बिजली विभाग का नाम भी बकायादारों की लिस्ट में लिखा हुआ फ्लेक्स लगा दिया। लेकिन जैसे ही ये फ्लेक्स सामने आया पूरे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों का आरोप है कि जिन पर महज 4 से 5 हजार रुपये तक का बकाया है,उनके नाम भी सरेआम चौराहे पर टांग दिए गए। इतना ही नहीं बिना नोटिस दिए सीधे नाम सार्वजनिक कर दिए गए,जिसे लोग अपनी बेइज्जती बता रहे हैं और तो और आरोप ये भी है कि जो लोग बकाया कर जमा कर रहे हैं,उनके नाम पर कालिख पोती जा रही है जिससे आक्रोश और भड़क गया है। अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने सीएमओ पर सीधा आरोप लगाया है कि वो परिषद को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। तो वहीं भाजपा युवा मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस परिषद और सीएमओ मिलकर जनता के नाम पर खेल कर रहे हैं। शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं सड़कों पर नाराजगी है और अब ये मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में ये विवाद और बड़ा रूप ले सकता है। सबसे बड़ा सवाल क्या वसूली के नाम पर जनता की इज्जत उछालना सही है और आखिर क्यों आमला नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी कैमरे से बचते नजर आ रहे हैं।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 18, 2026 09:07:25
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में पति, पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव की है। जहां दबंगों ने पहले एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा… और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलों की पहचान जयंतलाल पासवान, उनकी पत्नी सीता देवी और पुत्र राज बब्बर पासवान के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक विवाद की वजह बेहद मामूली थी। घर के सामने कचरा गिरने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर दबंग घर में घुस आए गाली-गलौज की… और जयंतलाल पासवान को घेरकर पीटना शुरू कर दिया… जब पत्नी सीता देवी बचाने पहुंचीं… तो उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मां-बाप को बचाने पहुंचे बेटे राज बब्बर को भी दबंगों ने नहीं बख्शा… उसे भी बेरहमी से पीटा गया और फिर हथियार से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए… जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया है कि इस पहले से धमकी दे रहे थे। घर में घुसकर हमला कर दिया… जान से मारने की धमकी भी देते थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं… और इलाके में उनका दहशत बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है… लेकिन इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट परिजन बाइट सीता देवी बाइट राज बब्बर
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 18, 2026 09:06:31
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र मे एक बकरी चोरी के मामले में लोगों ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया।जानकारी के मुताबिक हितकु निवासी लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं। बकरी चोरी की इस घटना के बाद उन्होंने सूझबूझ अपने तरीका से संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में जुट गया था, आज उसी कार को एक बार फिर हितकु इलाके में देखा गया। कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा करना शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए। परसुडीह पहुंचते ही स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 12 बकरियां बरामद की गईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। वंही घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर थाना ले गईं साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश मे जुट गई है।
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Mar 18, 2026 09:06:14
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के कुण्डम के तिलसानी में एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार महिला प्रियंका काछी की मौत हो गई, वहीं अजय कुशवाहा भी घायल हो गया। बताया जाता है कि अजय कुशवाहा बरेला अपने घर वापस आ रहा था। उसी दौरान तिलसानी चौराहे के आगे जब वह पहुंचा तभी पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी पत्नी प्रियंका की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति अजय कुशवाहा को भी मामूली चोट आई है और बच्चा हिमांशु सुरक्षित है। पुलिस ने मामला कायम कर लोडिंग वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया है।
0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 18, 2026 09:05:48
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:गैस की किल्लत के बीच खाद्य विभाग की कार्रवाई, सिवनी मालवा में होटल-रेस्टोरेंट से 8 सिलेंडर जब्त सिवनी मालवा नगर में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आमजन परेशान है। इसी बीच खाद्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें कुल 8 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस कार्रवाई से अवैध रूप से घरेलू गैस के उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया। शासन के निर्देशानुसार टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर होटल, ढाबों और दुकानों की जांच की। इस दौरान भिलट देव मंदिर के पास स्थित श्याम रेस्टोरेंट से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था। वहीं, सांवरिया सेठ टी स्टाल से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू उपयोग के लिए दिए जाने वाले सिलेंडर का उपयोग चाय-नाश्ते के व्यवसाय में किया जा रहा था, जो कि नियमों के विरुद्ध है। वही कलश रिसोर्ट से 5 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान संचालक द्वारा इन सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते विभाग ने उन्हें तत्काल जब्त कर लिया। वही कलश रिसोर्ट के मेनेजर ने गैस एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी अभिषेक लौवंशी पर आरोप लगाए की उक्त कर्मचारी द्वारा ही हमें टंकी दी गई थी। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। इसका व्यावसायिक उपयोग करना गैस नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है। साथ ही, बिना दस्तावेज के कमर्शियल सिलेंडर रखना भी अवैध है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में गैस की किल्लत को देखते हुए इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी, ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर जुर्माना एवं अन्य कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।
2
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 18, 2026 09:05:44
Hazaribagh, Jharkhand:हआगामी रामनवमी पर्व को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं, जहां उन्होंने शहर के विभिन्न रामनवमी जुलूस मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का विशेष रूप से जायजा लिया तथा वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाए। तदाशा मिश्रा ने कहा कि हजारीबाग में रामनवमी पर्व पूरी तरह शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन से निगरानी और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। डीजीपी के इस दौरे से स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में सतर्कता और सक्रियता और बढ़ गई है। वहीं, आम लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है कि इस वर्ष रामनवमी का आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगा।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 18, 2026 09:05:24
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - धोरों में मजबूत होगा रेल नेटवर्क! - सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी - राजस्थान में होगा नई रेल परियोजनाओं का निर्माण - बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में नई परियोजनाएं - संसद में अनुदान मांगों पर चर्चा में दी जानकारी सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के लिए रेल परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्रों में नई रेल लाइनों के निर्माण हेतु कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। संसद में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (वित्त वर्ष 2026-27) पर संसद में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे वर्तमान में अभूतपूर्व विस्तार और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 में 2.78 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो सामरिक आवाजाही और क्षेत्रीय विकास दोनों को बढ़ावा देंगी। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी विस्तार (डीपीआर चरण), काजीगुंड-बडगाम दोहरीकरण और जम्मू-राजौरी-पुंछ कनेक्टिविटी के लिए सर्वेक्षण जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं उत्तरी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में अनुपगढ़-खाजूवाला, जैसलमेर-baadमेर-भीलडी और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ अन्य मार्गों जैसी परियोजनाओं को पहुंच और लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए विकसित किया जा रहा है। बाइट- अश्विनी वैष्णव, रेलमंत्री वीओ- 2 रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्र में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबनद्व तरीके से कार्य किया जा रहा है। राजस्थान के अनूपगढ़-बीकानेर को जोड़ने के लिए 187 किलोमीटर नई रेल लाइन के कार्य को 2277 करोड़ रूपए के निर्माण करने की डीपीआर तैयार की गई है तथा स्वीकृति के आगामी चरण में है। इसके अतिरिक्त जैसलमेर-भाभर/भीलड़ी वाया बाडमेर, 380 किलोमीटर तथा खाजूवाला-जैसलमेर 260 किलोमीटर नई रेल के लिए फाइनल लोकेशन सर्वें का कार्य प्रगति पर है। रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को बेहतर रेल सम्पर्क उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में रेल लाइनों के निर्माण से धार्मिक और सामारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजस्थान राज्य में व्यापारिक व सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top