Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
बिहार बजट 2026-27: 3.47 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बड़ा बजट
RZRajnish zee
Feb 03, 2026 14:04:45
Patna, Bihar
पटना सरकार के निश्चयों को उड़ान देने वाला बजट - विधानमंडल में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट - चालू वित्तीय वर्ष में राज्य की विकास दर आंकी गई 14.9 प्रतिशत - राज्य सरकार ने अपने बजट में सात निश्चय-3 में उल्लेख किए तथ्यों को अमल में लाने के लिए खास वित्तीय प्रावधान विधानमंडल में मंगलवार (3 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2026-27 का राज्य का बजट पेश किया गया। सूबे में नवगठित एनडीए सरकार का यह पहला बजट था, जिसे वित्त मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया। उन्होंने विधानसभा में भोजनावकाश के बाद शुरू हुई दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। यह बजट आकार राज्य में अब तक पेश किए गए पिछले सभी वित्तीय वर्षों के बजट आकार में सबसे बड़ा बजट है। यह राज्य की तेज़ी से मजबूत होती आर्थिक समृद्धि और टिकाऊ अर्थव्यवस्था की तरफ साफतौर पर इशारा करता है। यह बजट आकार चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये से करीब 30 हजार 694 करोड़ रुपये अधिक का है। पिछले बजट से करीब 9 प्रतिशत अधिक का बजट इस बार सदन पटल पर प्रस्तुत किया गया है। नए बजट में 1 लाख 22 हजार 155 करोड़ रुपये स्कीम व्यय के तौर पर यानी योजना मद के लिए प्रावधान किया गया है। वहीं, 2 लाख 25 हजार 434 करोड़ रुपये का प्रावधान स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय यानी गैर-योजना मद में किया गया है। इस बजट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समावेशी विकास के लक्ष्य को हासिल करने की परिकल्पना को समृद्ध करने के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। सात ही सात निश्चय-3 में उल्लेखित तमाम तथ्यों को उड़ाने के लिए खास फोकस किया गया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, बिहार की वार्षिक वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8.64 आंकी गई है। देशभर के दूसरे राज्यों की तुलना में यह वृद्धि दर तीसरे स्थान पर है। सबसे ज्यादा तमिलनाडु की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 और दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की दर 8.99 आंकी गई है। विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से बिहार को मिल रही सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच का लक्ष्य समावेशी विकास हासिल करना है। वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि राजकोषीय घाटा लगभग 39,400 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 2.99 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। केंद्रीय बजट में बिहार को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं, जिनमें नए हवाई अड्डे, मखाना बोर्ड और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना शामिल है। सरकार का लक्ष्य राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान जैसे पांच तत्वों के प्रतीक हैं। इन्हीं मूल्यों के आधार पर ‘विकसित बिहार’ की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है, जहां न्याय के साथ विकास और समावेशी प्रगति सुनिश्चित हो सके। वित्त मंत्री ने महिला सशक्तीकरण पर सरकार के स्तर से विशेष जोर देने की बात कही। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना इसका ताजा उदाहरण है, जिसे नवंबर 2025 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले लागू किया गया था। इस योजना के तहत अब तक 1.56 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई है। जिन महिलाओं ने इस राशि का उपयोग स्वरोजगार या व्यवसाय शुरू करने में किया है, उन्हें इससे आगे बढ़कर दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि भी दी जाएगी। budget में उल्लेखित वार्षिक योजना परिव्यय लगभग 1.22 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग को सर्वाधिक 18.33 प्रतिशत का हिस्सा दिया गया है। इसके बाद शिक्षा को 15.02 प्रतिशत, स्वास्थ्य को 8.21 प्रतिशत, शहरी विकास एवं आवास को 7.77 प्रतिशत, ग्रामीण कार्य को 7.29 प्रतिशत और सामाजिक कल्याण को 6.86 प्रतिशत आवंटित किए गए हैं। अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के लिए 19 हजार 603 करोड़ रुपये और जनजातीय उप-योजना के लिए 1 हजार 648 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन राशियों को माइनर हेड के तहत चिह्नित किया गया है, ताकि इनका उपयोग केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण पर ही हो सके। किसी परिस्थिति में इन राशियों को दूसरे मद में ट्रांसफर नहीं की सके। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के सामाजिक कल्याण के लिए 13 हजार 202 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। budget में राज्य की वित्तीय स्थिति को भी संतोषजनक बताया गया है। इसके अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व घाटा जीएसडीपी का सिर्फ 0.04 प्रतिशत रहा। हालांकि राजकोषीय घाटा 4.16 प्रतिशत रहा, जो निर्धारित मानक 3.0 प्रतिशत की सीमा से थोड़ा अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए औद्योगिक विकास को गति देने और करीब 5 लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की अपनी राजस्व प्राप्ति 75 हजार 202 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जिसमें कर राजस्व का हिस्सा 65 हजार 800 करोड़ रुपये होगा। जबकि, गैर-कर राजस्व से 9 हजार 402 करोड़ रुपये प्राप्त होने की संभावना है। राज्य के कर राजस्व के विभिन्न स्रोतों चार प्रमुख माध्यमों कुल 65 हजार 800 करोड़ रुपये प्राप्ति का अनुमान है। इसमें वाणिज्य कर से सर्वाधिक 50 हजार करोड़ रुपये, स्टांप एवं निबंधन शुल्क से 10 हजार करोड़ रुपये, परिवहन कर के तौर पर 5 हजार करोड़ रुपये और भू-राजस्व मद से 800 करोड़ रुपये प्राप्त होने का आंकलन है। अगर सरकार के प्रमुख व्यय पर नजर डालें, तो सभी स्तर के कर्मियों पर सर्वाधिक वेतन मद में 96 हजार 128 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है। पेंशन मद में 35 हजार 170 करोड़ रुपये, ब्याज भुगतान पर 25 हजार 363 करोड़ रुपये और लोक ऋण अदायगी मद में 22 हजार 664 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान किया गया है। वेतन और पेंशन मद में सर्वाधिक खर्च के कारण ही राज्य का स्थापना एवं प्रतिवद्ध व्यय यानी गैर-योजना का आकार स्कीम व्यय से अधिक हो गया है। इन विभागों को मिली बजट में बड़ी हिस्सेदारी नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के कुल बजट आकार 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बजट में कुछ विभागों को सर्वाधिक तरजीह दी गई है। स्कीम व्यय तथा स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय को सम्मिलित रूप से सर्वाधिक राशि शिक्षा महकमा के लिए निर्धारित करते हुए कुल 60 हजार 204 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कुल बजट का 17.32 प्रतिशत है। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग के लिए 23 हजार 701 करोड़ रुपये (6.82 प्रतिशत), स्वास्थ्य को 21 हजार 270 (6.12 प्रतिशत), गृह के लिए 20 हजार 132 करोड़ रुपये (5.79 प्रतिशत), ऊर्जा के लिए 18 हजार 737 करोड़ रुपये (5.39 प्रतिशत), नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए 15 हजार 237 (4.38 प्रतिशत) रुपये और ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 11 हजार 312 करोड़ रुपये (3.25 प्रतिशत) का निर्धारण किया गया है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 07, 2026 14:08:11
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण द्वारा कानपुर दक्षिण के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारी एवं चुनाव अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण द्वारा कानपुर दक्षिण के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारी एवं चुनाव अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम बाबा नामदेव गुरुद्वारा किदवई नगर में सम्पन्न हुआ जिसमें हमने आज प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी प्रदेश मंत्री मिथलेश गुप्ता शाल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात चुनाव अधिकारियों में मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश गुप्ता लाला भैया CP सोमानी,देवी प्रसाद खन्ना,सरताज अहमद, प्रदीप पांडे का शाल एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया गया था इसके पश्चात कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अचल गुप्ता ने बताया जाता है कि कानपुर दक्षिण में अभी तक है और 102 व्यापार मंडलों ने कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल में सदस्यता ली है इसके बाद जो भी क्षेत्र कानपुर दक्षिण में आते हैं और जो भी व्यापार मंडल छूट गए हैं सबसे पहले उन क्षेत्रों में स्वयं अध्यक्ष महामंत्री के प्रतिष्ठान पर जाकर वहाँ के व्यापार मंडलों को अपना सदस्य बनाएंगे और प्रत्येक व्यापार मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में जो है अध्यक्ष महामंत्री समस्या करके वहाँ क़िस प्रकार की समस्या है वहा के व्यापार मण्डलों से संगठन है और यदि नहीं हैं तो वहाँ नया गठन कराकर वहाँ की समस्याओं का निदान कराएंगे एवं संगठन हित हेतु विचार एवं सुझाव लेंगे और हम अपनी संख्या का विस्तार वृहद रूप से करेंगे दक्षिण क्षेत्र के जिलाध्यक्ष ने बताया कि दक्षिण में सबसे विकराल समस्या यातायात व्यवस्था की है जिसमें हम पहली प्राथमिकता के आधार पर SP ट्रैफ़िक से भेंट कर विभिन्न चौराहों की यातायात व्यवस्था का संचालन सुचारु रूप से हो सके ऐसे सुझाव प्रस्तावित करेंगे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पवन तिवारी द्वारा किया गया बाइट: अंचल गुप्ता (कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल)
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 07, 2026 14:06:27
Noida, Uttar Pradesh:6 करोड़ का फ्लैट, लेकिन पीने को गंदा पानी नोएडा की पॉश सोसाइटी में गंभीर हेल्थ इमरजेंसी नोएडा को स्मार्ट सिटी और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है, लेकिन सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स की हकीकत इस दावे पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। करीब 6 करोड़ रुपये तक कीमत वाले फ्लैट्स वाली इस पॉश सोसाइटी में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। नलों से निकल रहा पानी न केवल गंदा है, बल्कि उसमें कीड़े, मिट्टी और अलग-अलग प्रकार के जीवाणु साफ दिखाई दे रहे हैं। सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी का रंग बार-बार बदलता है और कभी पीला तो कभी काला पानी सप्लाई किया जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि इस पानी का इस्तेमाल पीने तो दूर, नहाने और रोजमर्रा के कामों के लिए भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता। इसके चलते बुजुर्गों और बच्चों में स्किन इंफेक्शन, पेट की बीमारियां, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में रहने वाले अधिकांश निवासी वरिष्ठ नागरिक हैं। किसी की उम्र 70 साल है तो कोई 75 और कोई 80 वर्ष का है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देश की सेवा में बिताया है, लेकिन अब बुढ़ापे में उन्हें बुनियादी जरूरत — स्वच्छ पानी — के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका साफ कहना है कि यदि इसी तरह दूषित पानी मिलता रहा, तो उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से खराब हो जाएगा। निवासियों और सोसाइटी समिति द्वारा इस गंभीर समस्या की शिकायत नोएडा अथॉरिटी के सीईओ और जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित रूप में दी जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। प्रशासन की इस अनदेखी ने पूरे मामले को हेल्थ इमरजेंसी में बदल दिया है। सोसाइटी समिति के सदस्य इस मुद्दे को लेकर बेहद नाराज और गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये के फ्लैट खरीदने और नियमित टैक्स व मेंटेनेंस देने के बावजूद अगर साफ पानी नहीं मिल पा रहा, तो यह सिस्टम की सबसे बड़ी विफलता है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 07, 2026 14:06:06
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के थाना कोन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल ले जाए जा रहे आठ गोवंश को सुरक्षित बरामद किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभियुक्त मध्य प्रदेश के सिंगरौली और ओबरा क्षेत्र से औने-पौने दामों पर गोवंश खरीदकर पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहां वध के लिए ऊंचे दामों पर बिक्री की जाती थी. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है. फिलहाल तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में थाना कोन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम ने जंगल के रास्ते पैदल गोवंश ले जा रहे तीन अभियुक्तों को धर दबोचा और मौके से आठ गोवंश बरामद किए. गिरफ्तारी अभियुक्तों की पहचान धर्मेन्द्र यादव निवासी गढ़वा झारखंड, सियाराम चेरो निवासी पड़रछ थाना कोन और इरशाद हुसैन निवासी रोहतास बिहार के रूप में हुई है. अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली और ओबरा क्षेत्र से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहां वध के लिए ऊंचे दामों पर बिक्री की जाती थी. पुलिस ने थाना कोन में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को माननीय न्यायालय भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आगे भी गो-तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 07, 2026 14:04:29
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में चाइनीज मांझा को लेकर प्रशासन के दिशा निर्देशन पर बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। दुकानों में हड़कंप रहा है, लेकिन चाइनीज मांझा इस चेकिंग अभियान के दौरान नहीं मिला। प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार और सीओ सिटी अभय नारायण ने बाजारों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए दुकानों पर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों की जांच की गई और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों से मांझे के स्टॉक की जानकारी ली और प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कहा गया कि यदि किसी दुकान पर चाइनीज मांझा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की कि वे चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे पक्षियों और राहगीरों के लिए खतरा रहता है।
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Feb 07, 2026 14:03:35
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 07, 2026 14:03:19
Pali, Rajasthan:संदीप राठौड़ पाली दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर से ड्राइवर घायल, दूसरा ड्राइवर मौके से फरार गुड़ा ऐदला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 162 हाथलाई पर डिवाइडर कट के पास दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिससे दोनों ट्रक नुकसानगरस्त हो गये। एक ट्रक चालक के गंभीर घायल होने पर पाली बांगड़ अस्पताल भेजवाया वही दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हाईवे 2 घंटे जाम हो गया। सूचना पर गुंदोज चौकी प्रभारी समंदरसिंह राजपुरोहित मय जाब्ता मौके पर पहुंच क्रेन की सहायता से दोनों ट्रक को हाईवे से एक तरफ करवाकर हाईवे सुचारु किया। पुलिस ने बताया कि पाली मेडिकल कॉलेज के सामने कंटेनर पलट गया। जिससे एक तरफ रास्ता बंद था। एक तरफ रास्ता सुचारू होने की वजह से दोनों ट्रक आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 07, 2026 14:03:08
Alwar, Rajasthan:अलवर में 8 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन, 18 हजार से ज्यादा धावक भरेंगे जोश फिट इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का मेगा आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन, टाइगर एवं पर्यावरण संरक्षण तथा अलवर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से 8 फरवरी 2026 को अलवर टाइगर मैराथन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के हजारों धावक हिस्सा लेंगे। जिले में इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी , केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव , वन मंत्री संजय शर्मा सहित मैराथन एंबेसडर फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । आज तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया ।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 07, 2026 14:02:54
Karauli, Rajasthan:पंचायत समिति टोडाभीम के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो में लगातार विकास देखने को मिल रहा है । प्रधान कल्पना मीना एवं विकास अधिकारी सहीराम मीना के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत विकास की ओर अग्रसर है। आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ गाँव-गाँव तक पहुँचाया गया है। जिसमे सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँवों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई और ठोस प्रयास किए गए। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जी राम जी योजना से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूती मिली। बुनियादी ढांचे की बात करें तो पंचायत क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, कुंडा निर्माण जैसे कार्य बड़े स्तर पर कराए गए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण किया गया, वहीं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सोलर प्लांट जैसी योजनाओं को भी धरातल पर उतारा गया।
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 14:02:49
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 07, 2026 14:02:38
Karauli, Rajasthan:करौली पंचायत समिति स्पॉन्सर एवी पंचायत समिति करौली के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक पंचायत में वर्तमान कार्यकाल के दौरान चहुँमुखी विकास देखने को मिला है। सीईओ जिला परिषद शिवचरण मीना के निर्देशन और विकास अधिकारी प्रधान गुर्जर के नेतृत्व में ऐसा विकास कार्य हुआ है, जो अब तक किसी भी पूर्व कार्यकाल में देखने को नहीं मिला।आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ गाँव-गाँव तक पहुँचाया गया है। जिसमे सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सैकड़ों परिवारों को पक्के मकान मिले, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँवों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई है और ठोस प्रयास किए गए। विकसित भारत अभियान के तहत जी राम जी योजना से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूती मिली। बुनियादी ढांचे की बात करें तो पंचायत क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, कुंडा निर्माण जैसे कार्य बड़े स्तर पर कराए गए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण किया गया, वहीं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सोलर प्लांट जैसी योजनाओं को भी धरातल पर उतारा गया।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 07, 2026 14:02:25
Noida, Uttar Pradesh:शाहपुरा में बालाजी, रामचरण बस्ती हिन्दू सम्मेलन से पूर्व शुक्रवार को 801 महिलाओं द्वारा शाहपुरा कस्बे में भाना गणेश जी महाराज से नया बस स्टैंड शिव शंकर मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। जानकारी देते हुए हनुमान धाकड़ हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक ने बताया कि 8 फरवरी रविवार को महाविद्यालय के मैदान में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। सेواجد पूर्व महिलाओं द्वारा 11000 कलशो के साथ भव्य शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होकर निकाली जाएगी, जिसका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। पूर्व कार्यक्रम के दौरान विधायक लाला राम बेरवा, रामेश्वर धाकड़, बजरंग सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाइट 01 पुष्कर राज मीणा कार्यक्रम अध्यक्ष शाहपुरा
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 07, 2026 14:02:10
Noida, Uttar Pradesh:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ में राजगढ़ गाँव मे एक सरकारी स्कूल में नव निर्मित कक्षा कक्ष के लोकार्पण के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को हिला कर रख दिया… लाखों की राशि से नव निर्मित भवन के लोकार्पण के दौरान फर्श अचानक धंस गया, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बीते बारिश के मौसम में छत से भी पानी टपकता हैं, स्कूल के हॉल निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाई हैं। इस घटना को लेकर नव निर्मित 2 कक्षा कक्ष का लोकार्पण करने पहुंचे माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सिस्टम की गौर लापरवाही पर नाराजगी जताई और स्कूल के हॉल निर्माण में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को जल्द कमेटी बना कर जाँच के निर्देश दिए हैं। क्या जांच सिर्फ़ काग़ज़ों तक सिमट कर रह जाएगी? और यह मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब हमें याद आता है कि महज़ 6 महीने पहले झालावाड़ जिले में घटिया निर्माण से बनी स्कूल बिल्डिंग की छत ढह गई थी… उस हादसे में कई मासूम बच्चों की जान चली गई थी। स्कूली बच्चों की मौत भी सिस्टम को नहीं जगा पाई? क्या बच्चों की जान इतनी सस्ती है? क्या शिक्षा भवन ठेकेदारों के मुनाफे का अड्डा बन चुके हैं? बाईट। गोपाल खंडेलवाल, विधायक माण्डलगढ़, बाईट, ग्रामीण, बाईट। शिवराज मीणा,प्रिंसिपल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़
0
comment0
Report
Feb 07, 2026 14:01:59
Moradabad, Uttar Pradesh:नगर निगम की दुकानों के किराए को लेकर व्यापारी फिर हुए उग्र, धरने का ऐलान... उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर दुकानों के किराए का मुद्दा गर्मा गया है। दुकानदारों ने नगर निगम का विरोध करते हुए अपनी दुकानें अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने विरोध करते हुए कहा कि अभी तक नगर निगम ने दुकानों का किराया तय नहीं किया गया है लेकिन अब प्रशासन के द्वारा व्यापारियों पर दवाब बनाया जा रहा है कि यदि दुकानों का किराया जमा नहीं किया गया तो दुकानें सील कर दी जाएंगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से नाराज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने बताया कि नगर निगम के पट्टे पर कुल 488 दुकानें संचालित हैं, जिनसे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। अब तक इन दुकानों का वार्षिक किराया लगभग 6100 से 6500 रुपये के बीच था, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने इसे बढ़ाकर करीब 60 से 70 हजार रुपये सालाना कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी बर्दाश्त नहीं होगी। ये छोटे व्यापारियों को तबाह करने जैसी है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम स्क्वायर फीट के आधार पर किराया तय किया है लेकिन अचानक इतने बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। व्यापारियों का कहना है कि पहले ही बाजार में मंदी से व्यापार प्रभावित है, ऐसे में नगर निगम द्वारा किराया कई गुना बढ़ा देना अन्यायपूर्ण है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top