Back
जहानाबाद में नीट तैयारी छात्रा की मौत पर जनता में न्याय की मांग तेज
MKMukesh Kumar
Feb 03, 2026 14:00:56
Jehanabad, Bihar
पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। न्याय में देरी और पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आज जहानाबाद की सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रतनी प्रखंड के पतियावां गांव से शुरू हुई यह पदयात्रा देखते ही देखते जनसैलाब में तब्दील हो गई, जिसमें न्याय की मांग को लेकर छात्रा के सम्मान में पूरा बिहार मैदान में जैसी गगनभेदी नारे लगाए गए। यह पदयात्रा रतनी प्रखंड के पतियावां गांव से शुरू होकर सरैया, गुलाबगंज बाजार, शकुराबाद और बभना होते हुए तकरीबन 25 किलोमीटर दूरी तय कर जहानाबाद के समाहरणालय पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में जहानाबाद, अरवल, पटना, मुजफ्फरपुर, गया और आसपास के कई जिले से लोग इसमें शामिल हुए। रास्ते भर लोग छात्रा के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर चलते नजर आए, जिसमें बिहार की निर्भया को न्याय की मांग की बाते लिखी थी। समाहरणालय पहुंचने पर पदयात्रा में शामिल लोगों ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। आंदोलनकारियों का आरोप है कि घटना के लगभग एक माह बीतने को है और बावजूद पटना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन हॉस्टल संचालक और अस्पताल प्रबंधन को बचाने के लिए साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा सवाल है। आरोप लगाया गया कि मामले की जांच को भटकाने की कोशिश की जा रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है। लोगों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। वहीं मार्च में शामिल लोगों ने बताया की जिस तरह इस मौत को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है वह कभी भी विस्फोटक रूप ले लेगा। दरअसल जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 6 जनवरी को उसे बेहोशी की हालत में प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद से ही न केवल बिहार बल्कि देश के कई हिस्सों में छात्रा के लिए न्याय की मांग उठ रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी बसपा
बसपा सुप्रीमो ने कहा अफ़वाह पर ध्यान देने लायक नहीं
बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 18, 2026 06:18:43Noida, Uttar Pradesh:मुस्लिम आरक्षण रद्द पर बाइट
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 18, 2026 06:18:360
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 06:18:260
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 18, 2026 06:18:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 06:18:060
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 06:17:550
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 18, 2026 06:17:340
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 18, 2026 06:17:210
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 06:17:08Noida, Uttar Pradesh:क्या भारतीय सेना ने किराना हिल्स पर हमला किया था ?
मिलिट्री एनालिस्ट टॉम कूपर के इस दावे में कितनी सच्चाई है ?
क्या किराना हिल्स पर हमले के बाद गिड़गिड़ाने लगा था पाकिस्तान ?
0
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 18, 2026 06:16:490
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 18, 2026 06:16:410
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 18, 2026 06:16:160
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 18, 2026 06:16:000
Report