Back
राजस्थान पुलिस ने छह जिलों से गुमशुदा 17 व्यक्तियों की खोज के लिए अपील जारी
PCPranay Chakraborty
Feb 05, 2026 16:05:54
Noida, Uttar Pradesh
अपनों की तलाश: राजस्थान पुलिस की अपील, प्रदेश के विभिन्न जिलों से 17 लोग लापता जयपुर 05 फरवरी। राजस्थान पुलिस प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के 6 जिलों सीकर, झुंझुनू, दौसा, जालौर, सिरोही और भरतपुर से गुमशुदा कुल 17 व्यक्तियों को खोजने के उद्देश्य से पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। ये हैं गुमशुदा : सीकर जिले के थाना अजीतगढ क्षेत्र से विष्णु सिंह पुत्र भगवान सिंह राजपूत(15) निवासी दिवराला, कद 5 फीट, रंग सांवला है, थोई क्षेत्र से पूजा पुत्री मदन लाल बलाई (17) कद 5 फीट, रंग गेहूंआ लापता है। वही झुंझुनु जिले के थाना बबाई क्षेत्र से अमर सिंह पुत्र चौखाराम सैनी (65) निवासी ढाणी मामराज की तन बबाई, कद 5.7 फीट, रंग गेहुंआ गुमशुदा है। जालोर जिला के थाना बागरा क्षेत्र से सम्पी कुमारी पुत्री निम्बाराम(19) कद 5 फीट, रंग गेहूंआ और सिरोही जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र से लक्ष्मी पुत्री तलसाराम (16), कद 4.6 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान सलवार सूट पहने हुए है गुमशुदा है। भरतपुर जिले के थाना रूपवास क्षेत्र से मनीष कुमार पुत्र घनश्याम सिंह जाट (26) निवासी जटमासी, कद 6 फीट, रंग सांवला, पहचान पेन्ट शर्ट पहने हुए है, थाना रूपवास क्षेत्र से सुहाना पुत्री सलीम खान (19) निवासी भिडयानी, कद 5 फीट 2 इंच, रंग गोरा, पहचान गुलाबी सलवार व सूट पहने है। थाना रूदावल क्षेत्र से हेम सिंह पुत्र मटोल सिंह गुर्जर (60) निवासी सिजाडा, कद 5 फीट, रंग गेहुंआ, धोतीकुर्ता पहने हुए है। थाना मथुरागेट क्षेत्र से गोविन्दा पुत्र बदन सिंह कश्यप (32) निवासी धीगर मौहल्ला, कद 5.6 फीट, रंग सांवला, पहचान सफेद शर्ट व काला रंग का लोअर पहने हुए है गुमशुदा है। इसी प्रकार थाना मथुरागेट क्षेत्र से रामकिशन पुत्र रतन लाल जाटव (51) निवासी परपरा मोहल्ला, कद 6 फीट, रंग-सांवला, पहचान आसमानी शर्ट व काले रंग की पेन्ट पहने है। थाना लखनपुर क्षेत्र से नागेश कुमार पुत्र लेखराज जाटव (16) निवासी भरकऊ, कद 4.8 फीट, रंग गेहूंआ, पहचान पेन्ट शर्ट पहने है, थाना रूदावल क्षेत्र से पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र जवाहर सिंह प्रजापति (31) निवासी मात्रपुरा, कद 5 फीट, रंग सावंला, पहचान पेन्ट शर्ट पहने है, थाना रूदावल क्षेत्र से ही जितेन्द्र पुत्र रामलाल निवासी नारौली, कद 5.10 फीट, रंग सांवला, पहचान पेन्ट शर्ट पहने है, थाना कोतवाली क्षेत्र से अंशु शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा(16) निवासी रणजीत नगर, कद 5.6 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान महरूम जैकेट व नीली पेन्ट पहने हुए है, गुमशुदा है। दौसा जिले के थाना बसवा क्षेत्र से सन्जू बैरवा पुत्र बनवारी लाल (16) निवासी बसवा, रंग सांवला, महिला थाना से साक्षी पुत्री राजू (12) निवासी जडाव फाटक, रंग गोरा एवं हष्ट पुष्ट शरीर है, थाना बांदीकुई क्षेत्र से कुलदीप सैनी पुत्र रतिराम (20), कद 5.6 फीट व रंग गेहुंआ, गुमशुदा हैं। पुलिस की अपील: राजस्थान पुलिस ने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उपर्युक्त विवरण से मिलता-जुलता कोई भी व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित थाने या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी सजगता किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके घर पहुँचाने में मददगार साबित हो सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 17:03:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 05, 2026 17:03:370
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 05, 2026 17:02:470
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 05, 2026 17:02:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 17:01:55Noida, Uttar Pradesh:Ashwini Vaishnaw AshwiniVaishnaw “हमने सारे unmanned railway crossing बंद कर दिए। लाखों लोगों की ज़िंदगी बचा ली।” — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 17:01:440
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 05, 2026 17:01:290
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 05, 2026 17:01:010
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 05, 2026 17:00:490
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 17:00:290
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 17:00:190
Report
0
Report
0
Report