Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
JNUSU के चार पदाधिकारियों के निलंबन, पूर्व अध्यक्ष नितीश को भी दो सेमेस्टर
AKAshok Kumar1
Feb 07, 2026 05:47:32
Noida, Uttar Pradesh
चीफ प्रॉक्टर ने JNUSU के चारों वर्तमान पदाधिकारियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष नितीश पर दो सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया साथ ही कैंपस से बाहर रहने का आदेश जारी किया है बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई डॉ.बी.आर.आंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में लगाए गए निगरानी सिस्टम के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन में उनकी भागीदारी को लेकर की गई है. प्रशासन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के अध्यक्ष अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष किझाकूट गोपिका बाबू, महासचिव सुनील यादव और संयुक्त सचिव दानिश अली के खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंब्क कर दिया साथ ही तुरंत हॉस्टल खाली करकैंपस से बाहर रहने का आदेश दिया गया है प्रशासन की इस कार्रवाई पर JNUSU ने कड़ी आपत्ति जताई है. छात्र संगठनों का कहना है कि यह फैसला एक राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और इसका मकसद छात्र आवाज़ों को दबाना है RAJU RAJ - REP
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 07, 2026 07:06:20
Madhukarpur, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्रों की गुंडई एक बार फिर आई सामने। सदर थानाक्षेत्र के मुख्यालय कस्बा स्थित श्री धन लक्ष्मी ज्वैलरी की दुकान के सामने जमकर किया हंगामा,सर्राफा व्यवसायी पंकज वर्मा और उनके स्टॉफ के साथ मेडिकल के छात्रों ने जमकर की मारपीट। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, वीडियो में छात्रों ने दुकान का मेन गेट तोड़ने का भी किया प्रयास। सीसीटीवी वीडियो में मार-पीट करते साफ दिखाई पड़ रहा है छात्रों का झुंड। 29 जनवरी को मेडिकल कॉलेज में हुए अनुअल फंक्शन में श्री धन लक्ष्मी ज्वैलरी के कर्मचारी और मेडिकल के छात्रों के बीच कार्यक्रम के दौरान बैठने को लेकर हो गई थी कहासुनी। सर्राफा व्यवसाई का आरोप अनुअल् फंक्सन में मौजूद डॉक्टर गौरव दुबे ने छात्रों को भड़का कर उनके स्टाफ की कराई थी जमकर पिटाई। इससे पहले भी मेडिकल छात्रों के मार-पीट के कई मामले आ चुके हैं सामने।
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 07, 2026 07:04:45
Srinagar, :सुरक्षा घटनाओं के बावजूद 2025 में J&K में 1.78 करोड़ पर्यटक आए सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद पर्यटन जम्मू और कश्मीर की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में 2025 में 1.78 करोड़ पर्यटक आए, जो आगंतुकों के बीच बढ़ते विश्वास और बेहतर बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी और केंद्रित नीतिगत हस्तक्षेपों के प्रभाव को दर्शाता है। उपराज्यपाल ने कहा कि पर्यटकों का लगातार आना यह दिखाता है कि जम्मू व कश्मीर एक मजबूत साल भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद, पर्यटकों का प्रवाह लगातार बढ़ा है। पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पूरे भारत और विदेशों से पर्यटकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में लगभग 1.78 करोड़ पर्यटकों ने केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया। अकेले जम्मू क्षेत्र में 70 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिसमें बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी शामिल थे जिन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। पर्यटकों के ब्रेक-अप के मामले में, 2025 की पहली छमाही (जनवरी से जून) के दौरान घरेलू पर्यटकों की संख्या 95 लाख से अधिक हो गई। इस बीच, 20 दिसंबर, 2025 तक, कश्मीर में 21,361 विदेशी पर्यटक आये थे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि निवेश आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को अब उद्योग का दर्जा दिया गया है। उन्होंने अक्टूबर 2025 में पहले क्रिसेंथेमम गार्डन - बाग-ए-गुल-ए-दाऊद - के उद्घाटन पर भी प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य कश्मीर को साल भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थयात्रा पर्यटन, साहसिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को पुनर्जीवित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इस क्षेत्र का दौरा करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने जम्मू कश्मीर के मौजूदा माहौल पर संतोष व्यक्त किया। कई पर्यटकों ने कहा कि पहलगाम हमले के बावजूद, आगंतुकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त और आश्वस्त करने वाली है। कटरा आने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि वे माता वैष्णो देवी मंदिर में आसानी से दर्शन कर पाए। पर्यटकों ने यह भी कहा कि उन्हें कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण लगी और यह पहलगाम घटना के बाद बनी धारणा से बहुत अलग थी।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 07, 2026 07:04:32
Sasaram, Bihar:सासाराम के तेतरी गांव में भोजपुरी के युवा सिंगर की जोड़ी अंकुश तथा राजा के युगल जोड़ी में सिंगर राजा के शादी समारोह में बीते रात भाग लेने पहुंचे भाजपा के सांसद तथा भोजपुरी के गायक अभिनेता मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीतों से समां बांध दिया। बता दे की इस शादी समारोह में 11 गरीब बेटियों का भी विवाह कराया गया है। सासाराम की तेतरी गांव में 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित की गई है तथा इस दौरान अंकुश तथा राजा नामक दो सिंगर भाइयों में बड़ा भाई राजा का शादी है। कल भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी इसी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बीते देर रात तक मनोज तिवारी ने कई भोजपुरी गीत गाकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान सिंगर रितेश पांडे भी मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने कहा कि संपन्न वर्ग के लोग अपनी शादी के पहले अगर इसी तरह से गरीब कन्याओं का विवाह कराए तो समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Feb 07, 2026 07:04:14
New Delhi, Delhi:दिल्ली की सड़कों पर मौत के जाल… और प्रशासन की नींद! भलस्वा आउटर रिंग रोड का एक पुराना पुल, जो लंबे वक्त से हादसों को न्योता दे रहा था। शिकायतें होती रहीं, लोग चीखते रहे, लेकिन जिम्मेदार सोते रहे। आज जब Zee मीडिया ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो अफसर हरकत में आ गए। सवाल बड़ा है — क्या प्रशासन को जागने के लिए मीडिया कैमरा ही चाहिए? वीओ ये तस्वीरें दिल्ली के भलस्वा आउटर रिंग रोड की हैं, जहां एक पुराना पुल लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ था। पुल के नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई है और उसी के बीच बहता है गंदा नाला। ऊपर से गुजरने वाला ये पुल कभी भी किसी बड़े हादसे का गवाह बन सकता था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 1 स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले चोरों ने पुल पर लगी लोहे की ग्रिल को चोरी कर लिया। इसके बाद यह पुल और ज्यादा खतरनाक हो गया। रात के अंधेरे में या तेज रफ्तार के दौरान कई बाइक सवार और वाहन यूटर्न लेते वक्त संतुलन खो बैठे और सीधे नाले में जा गिरे। गनीमत रही कि अब तक कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ, लेकिन डर हर वक्त लोगों के दिलों में बना रहा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों में शिकायत दी, पत्राचार किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। न तो ग्रिल दोबारा लगाई गई, न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया। प्रशासन की यह लापरवाही किसी दिन बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी。 बाईट ---- स्थानीय निवासी बाईट ---- स्थानीय निवासी बाईट ---- स्थानीय निवासी वीओ 2 आज जैसे ही Zee मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और कैमरा चला, वैसे ही हालात बदलते नजर आए। संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी गई। चोरी हुई लोहे की ग्रिल की जगह हरे रंग की जाली नुमा बैरिकेडिंग लगाई गई और सेफ्टी के नाम पर जालियों के ऊपर मैट बिछाकर काम पूरा किया गया।ये पूरा घटनाक्रम जनकपुरी हादसे के बाद दिल्ली के प्रशासन की अचानक सक्रियता की भी पोल खोलता है। जनकपुरी की घटना के बाद अब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हादसों के पात्र बने स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। वाकथरु ---- नसीम अहमद वीओ 3 सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन सिर्फ हादसे के बाद ही जागता है? समय रहते गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या आम जनता की जान की कीमत तब तक शून्य रहती है, जब तक मीडिया सवाल न उठाए? भलस्वा का ये पुल आज तो बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया गया, लेकिन ये कहानी दिल्ली के सिस्टम पर एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है। आखिर जिम्मेदारी कब तय होगी । रिपोर्ट ----- नसीम अहमद Zee मीडिया उत्तरी दिल्ली
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Feb 07, 2026 07:03:35
Roh, Nawada, Bihar:*नवादा में कार-टेंपो की जोरदार टक्कर, छह लोग घायल* गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने टेंपू में मारी टक्कर, टेंपो हवा में उड़ा, टक्कर का वीडियो CCTV में कैद बिहार के नवादा में न्यू अंसार नगर अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार कार और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि टेंपो हवा में उड़ गया, इस हादसे में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में देखा गया कि टेंपो अपनी सही दिशा में जा रहा था और अंडरपास से निकल रहा था। इसी दौरान, गलत दिशा से आई एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो हवा में उड़ गया。 घटना के बाद आपातकालीन सेवा 112 पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में घायल हुए सभी छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया। टक्कर मारने वाली कार का चालक तुरंत गाड़ी से उतरकर पलटे हुए टेंपो को सीधा करने में मदद करता दिखा। कार में सवार अन्य लोगों ने भी घायलों की सहायता की। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 07, 2026 07:03:08
Lucknow, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कहने के बाद अब यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया उन्होंने रायबरेली से लेकर लखनऊ तक बड़ी संख्या में पोस्टर लगवाए जिसमें असली कौन लिखकर कंपेयर किया गया है। एक तरफ असली सरदार नवनीत सिंह बिट्टू के नीचे लिखा है कि कांग्रेस से संपूर्ण देश की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस को छोड़ा तो क्या वह सब है और क्या ममता दीदी वफादार है वहीं दूसरी तरफ नकली गांधी श्री राहुल गांधी लिखकर लिखा कि भारत से भारतवासियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों से प्रभु श्री राम से सरदार पटेल से सुभाष चंद्र बोस से डॉक्टर अब्दुल कलम से फिरोज गांधी से मेनका गांधी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के व्यवसाय वाड्रा परिवार तक।
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 07, 2026 07:02:54
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का विभिन्न मुद्दों पर टीटी। राहुल गांधी के खिलाफ गद्दारी वाले पोस्टर लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद की मर्यादा को खत्म करते हुए जिस तरह से गद्दार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया उन्हें देखना चाहिए की असली गद्दार कौन है उन्होंने सिख समाज और केंद्रीय मंत्री का अपमान किया है जिससे पूरा समाज आहत है और अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मायावती की बैठक और बीजेपी पर लगे आरोपों पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है हमें किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं है हम एक बार फिर से 2027 विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेंगे कोई कुछ भी आरोप लगाए पार्टी को उससे फर्क पड़ने वाला नहीं है। बीएसपी से हमें कोई नुकसान नहीं होगा। मौलाना जर्जिस अAnsari के विवादित बयान पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का मुसलमान पूरी दुनिया में जहां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है वहां जा सकता है उससे भारत वासियों को कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के राज में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित और खुश है धर्म के नाम पर जिन लोगों को राजनीति करनी है वह करते रहें। घूसखोर पंडत नाम पर चल रहे विवाद को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ऐसी किसी भी बात का समर्थन नहीं करती है जिसमें जाति और धर्म के आधार पर किसी को आहत पहुंचाया जाए जिसने भी ये कृत्य किया है हम उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे मुकदमा दर्ज हो गया है इस तरीके की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अखिलेश यादव के चाइनीस मांझे को लेकर किए गए पोस्ट पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री जी के पड़ोसी हैं और सबसे सुरक्षित जगह पर रह रहे हैं ऐसे में जो चीनी मांझे वाली पतंग उनके घर पर आई है तो चीनी मांझा उनके ही पास होगा आसपास से नहीं आ सकता क्योंकि प्रदेश में यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसको बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। टीटी - दिनेश प्रताप सिंह उद्यान मंत्री यूपी सरकार।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 07, 2026 07:02:39
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ख्वाजा नंगला गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि गांव के प्राथमिक विद्यालय-1 में पढ़ने वाले मासूम बच्चे और शिक्षक अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। विद्यालय में आने-जाने के दौरान बंदर बच्चों और शिक्षकों पर हमला कर देते हैं। कई बार तो बंदरों की अधिक संख्या के कारण शिक्षक और छात्र घंटों तक स्कूल के बाहर ही खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचते हैं और लाठी के साए में बच्चों व शिक्षकों को स्कूल के अंदर प्रवेश दिलाया जाता है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य फिरदौस और अन्य शिक्षकों ने बताया कि बंदरों के डर से पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। बच्चों में भय का माहौल बना हुआ है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर गांव के कई लोगों पर भी हमला कर चुके हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीण भूपेंद्र, सुंदर, सविता, जावेद सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल बंदरों के आतंक से गांव के लोग, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बेहद परेशान हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने की मांग उठा रहे हैं。
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Feb 07, 2026 07:02:03
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर कांग्रेस सचिव निवेदिता चैटर्जी ने दिया इस्तीफा मामले पर बीजेपी ने साधा निशाना बीजेपी ने विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दीपक बैज की औकात नहीं की किसी को कुछ बना दे:- पुरंदर मिश्रा कांग्रेस हर समय स्वार्थी तत्वों को लेकर राजनीति करती है... दीपक बैज की औकात नहीं की किसी को कुछ बना दे... अब तक कार्यकारिणी की नियुक्ति नहीं कर पाए है... उन्हें दीपक बैज के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए... उन्हें आकर बीजेपी में जुड़ जाना चाहिए... कांग्रेस जो बोलती है वो कभी नहीं करती है... कांग्रेस की ट्रेनिंग पर निशाना साधते हुए विधायक पर पुरंदर मिश्रा ने कहा- कांग्रेस का चाल चरित्र सब कुछ दोहरा है... कांग्रेस ट्रेनिंग में सबको बुला रहे है... जो आदमी आलू से सोना निकालने का प्रयोजन करता रहा उससे क्या ट्रेनिंग लेंगे..? भ्रष्टाचारियों को बढ़वा देने के लिए ट्रेनिंग दे रहे है... बड़े छोटे नेता मिल कर कांग्रेस की स्थिति ख़राब कर रहे है... पीसीसी चीफ दीपक बैज की कार्यकारिणी पर तंज कस्ते हुए विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा- दीपक बैज परेशान नहीं है कार्यकारिणी बन ही नहीं पाते... हमने दीपक बैज को भी कहा था कांग्रेस आपके लिए ठीक नहीं है कांग्रेस छोड़ दो... कितने बार समय दे दिया और कितने बार उन्होंने काम किया... समय देते हैं पर काम कुछ नहीं होता.. कवासी लखमा ने लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र, बजट सत्र में शामिल होने लिखी बात मामले पर विधायक पर पुरंदर मिश्रा ने कहा- विधानसभा की अलग प्रक्रिया है उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता नक्सलियों को माफी देने के मामले पर कहा- पहले 31 मार्च को हम नक्सल मुक्त होंगे उसके बाद गृह विभाग की चिंता है... जो अच्छा काम करते हैं,जेल में रहते कैदी रहते है उन्हें कुछ छूट और सुख सुविधा देते है... कांग्रेस तथ्यहीन बात करते हैं.. क्या कांग्रेस के समय नक्सलाइट नहीं थे जवान शहीद नहीं हुए कांग्रेस के कारण ही नक्सलाइट को बढ़ावा मिला है
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 07, 2026 07:01:42
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर,खेती के पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़ते हुए ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने कृषि विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एरोपोनिक्स तकनीक के माध्यम से हवा में आलू उगाने की आधुनिक तकनीक विकसित की है, जो आने वाले समय में खेती की तस्वीर बदल सकती है। इस तकनीक में आलू की खेती के लिए न तो खेत की जरूरत होती है और न ही मिट्टी की। विशेष संरचना में आलू के पौधों को इस तरह लगाया जाता है कि उनकी जड़ें हवा में लटकी रहती हैं। इन जड़ों पर समय-समय पर पोषक तत्वों से युक्त पानी का फाइन स्प्रे किया जाता है, जिससे पौधे तेजी से विकसित होते हैं और बेहतर गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, एरोपोनिक्स तकनीक से पारंपरिक खेती की तुलना में 80 से 90 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है। साथ ही मिट्टी से फैलने वाले रोग, कीट और फंगस का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है। यही वजह है कि इस तकनीक से उत्पादित आलू अधिक स्वस्थ, साफ और रोगमुक्त होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस पद्धति से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि बीज आलू की गुणवत्ता में भी जबरदस्त सुधार होता है। कम समय में ज्यादा संख्या में मिनी ट्यूबर तैयार किए जा सकते हैं, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तकनीक को प्रयोगशाला स्तर पर सफलतापूर्वक लागू कर लिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम, घटते जल संसाधन और बढ़ती आबादी के बीच एरोपोनिक्स जैसी तकनीकें खेती का भविष्य साबित होंगी। यदि यह तकनीक बड़े पैमाने पर अपनाई जाती है, तो देश में आलू उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर, ग्वालियर की इस कृषि विश्वविद्यालय की पहल न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए खेती के क्षेत्र में एक नई दिशा दिखाने वाली साबित हो सकती है.
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 07, 2026 07:00:43
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top